• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Thursday, March 19, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

अब विजयगढ़ क्षेत्र स्थित झरियवां धाम में भिखारी बाबा कराएंगे विराट रूद्र महायज्ञ।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
January 12, 2026
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

-51 फीट ऊंचा धर्मध्वज स्थापित।

  • 14 जनवरी को निकलेगी कलश यात्रा,नौ दिवसीय विराट रूद्र महायज्ञ होगी शुरू।

-प्रतिदिन होगी रामकथा और रात्रि में होगी रासलीला।

-प्रतिदिन चलेगा विशाल भंडारा,22 जनवरी को होगी पूर्णाहुति।

-विजयगढ़ क्षेत्र में स्थित झरियवां धाम महादेव मंदिर परिसर में चलेगा कार्यक्रम।

सोनभद्र। अब विजयगढ़ क्षेत्र स्थित झरियवां धाम महादेव मंदिर परिसर में भिखारी बाबा नौ दिवसीय विराट रूद्र महायज्ञ कराएंगे। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 51 फीट ऊंचा धर्मध्वज स्थापित हो गया है। 14 जनवरी को कलश यात्रा निकलेगी और कलश स्थापना के साथ ही रूद्र महायज्ञ शुरू हो जाएगी। प्रतिदिन रामकथा, रात्रि में रासलीला के साथ ही विशाल भंडारा भी चलेगा। 22 जनवरी को यज्ञ की पूर्णाहुति होगी। भिक्षुक भिखारी बाबा उर्फ जंगली दास उर्फ दीनबंधु उर्फ रमाशंकर गिरी जी महाराज ने बताया कि नक्सल प्रभावित आदिवासी क्षेत्र विजयगढ़ स्थित ग्रामसभा केवटम के झरियवां धाम महादेव मंदिर परिसर में नौ दिवसीय विराट रूद्र महायज्ञ 14 जनवरी को कलश यात्रा के बाद कलश स्थापना के साथ शुरू होगी और 22 जनवरी को यज्ञ की पूर्णाहुति होगी। प्रतिदिन रामकथा होगी, रात्रि में वृंदावन से आयी रासलीला मंडली के जरिए रासलीला होगी तथा रोज विशाल भंडारा भी चलेगा। भिखारी बाबा ने बताया कि झरियवां धाम महादेव मंदिर परिसर में पहली बार विराट रूद्र महायज्ञ होने जा रही है। आचार्य राधेकृष्ण तिवारी के जरिए वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 51 फीट ऊंचा धर्मध्वज स्थापित हो गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजयगढ़ राजा चंद्र विक्रम पदम् शरण शाह हैं। विशिष्ट अतिथि एमएलसी श्याम नारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह व राज्य मंत्री संजीव कुमार गोड़ रहेंगे। संरक्षक घोरावल विधायक डॉक्टर अनिल कुमार मौर्य, छात्रशक्ति रसड़ा बलिया विधायक उमाशंकर सिंह व सपा जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव, वरिष्ठ अधिवक्ता जितेंद्र बहादुर सिंह, राजेश कुमार पाठक, हरीश अग्रवाल, भरत सिंह, अजय सिंह, बिरजू दास, दाऊ दयाल, कार्यक्रम अध्यक्ष भोला सिंह, मुख्य यजमान दिनेश सिंह मौर्य, आनंद सिंह, मनोज केशरी, शिवशक्ति महिला मंडल संरक्षिका सुशीला पाठक, चिंता मौर्य, किरन मोदनवाल, समाजसेवी सालिक राम साहू, रेवती रमण तिवारी,श्री राम, संदीप कुमार,बाबूलाल, पन्नालाल पासवान, बलिराम, रामसूरत आदि का विशेष योगदान है। भिखारी बाबा ने बताया कि झरियवां धाम में गुफा के अंदर महादेव विराजमान हैं। यहां जो भी भक्त आता है उसकी मुराद जरूर पूरी होती है। यहां पर मेला भी लगती है। यहां पर पहाड़ी में निर्मल जल बारहों महीने बहता रहता है। जिसका उपयोग आदिवासी लोगों के पीने,नहाने,पशुओं के लिए उपयोगी है। मान्यता यह भी है कि इस जल से स्नान करने पर चर्म रोग से निजात मिल जाती है। भिखारी बाबा ने प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन से झरियवां धाम का सुंदरीकरण कराने के साथ ही मंदिर का निर्माण कराए जाने की मांग की है।

Previous Post

रिहंद डैम में बिना अनुमति मछली शिकार, विभागीय मिलीभगत के आरोप।

Next Post

दुष्कर्म के दोषी द्वारिका धरिकार को 20 वर्ष की कठोर कैद।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

दुष्कर्म के दोषी द्वारिका धरिकार को 20 वर्ष की कठोर कैद।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
  • राजा का पसंदीदा स्वाद और पीढ़ियों की विरासत,जौनपुर का जगदम्बा पान दिलों पर करता है राज!
  • Dhurandhar 2 Live Updates: रणवीर के लिए हुई ‘ऑस्कर’ की डिमांड, ‘धुरंधर 2’ देख बावले हुए फैन
  • रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र मे रेलवे क्रासिंग पर जाम की समस्या के समाधान हेतु पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में त्वरित प्रभावी कार्रवाई।
  • जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • बॉलीवुड
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

    वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

    by admin
    March 18, 2026
    0

    Last Updated:March 18, 2026, 22:49 ISTIndia world cup hockey schedule: एफआईएच ने हॉकी विश्व कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान...

    Recent News

    वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

    वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

    March 18, 2026
    राजा का पसंदीदा स्वाद और पीढ़ियों की विरासत,जौनपुर का जगदम्बा पान दिलों पर करता है राज!

    राजा का पसंदीदा स्वाद और पीढ़ियों की विरासत,जौनपुर का जगदम्बा पान दिलों पर करता है राज!

    March 18, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News