• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Friday, October 9, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

मुख्य विकास अधिकारी ने आकांक्षी जनपद विकास कार्यों की समीक्षा की।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
December 29, 2025
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

टीकाकरण और महिला साक्षरता पर दिया विशेष जोर।

सोनभद्र। मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी की अध्यक्षता में आकांक्षी जनपद एवं आकांक्षी ब्लॉक विकास कार्यक्रम की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि, वित्तीय समावेशन और कौशल विकास से संबंधित विभिन्न सूचकों की प्रगति को विस्तार से परखा उन्होंने स्वास्थ्य और पोषण विभाग को आपसी समन्वय बढ़ाते हुए गर्भवती महिलाओं एवं शिशुओं से संबंधित योजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर शत-प्रतिशत संतृप्त करने का कड़ा निर्देश दिया। उन्होंने विशेष रूप से जोर दिया कि जो लाभार्थी अब तक योजनाओं से वंचित रहे हैं, उन्हें चिन्हित कर तत्काल स्वास्थ्य और पोषण की योजनाओं में नियमित रूप से सम्मिलित किया जाए। टीकाकरण की धीमी प्रगति पर चिंता जताते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि आमजन को टीकाकरण की तिथि और समय के प्रति जागरूक करें ताकि सभी लक्षित बच्चों का समय पर टीकाकरण सुनिश्चित हो सके। साथ ही, जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया गया कि आँगनबाड़ी केंद्रों पर सभी उपकरण और सामग्री उपयोग में लाने योग्य और व्यवस्थित रहे तथा खराब उपकरणों को तत्काल सही कराया जाए। शिक्षा के क्षेत्र में मुख्य विकास अधिकारी ने प्राथमिक से उच्च प्राथमिक स्तर पर हुए शत-प्रतिशत नामांकन पर संतोष व्यक्त किया, लेकिन साथ ही उच्च प्राथमिक से माध्यमिक कक्षाओं में छात्रों के प्रवेश को भी पूर्ण करने हेतु बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक को आगामी सत्र के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने के निर्देश दिए। जनपद की महिला साक्षरता दर को बढ़ाने के उद्देश्य से उन्होंने 15 वर्ष से ऊपर की निरक्षर महिलाओं को श्उल्लास ऐपश् पर पंजीकृत करने और मार्च 2026 में होने वाली श्नव भारत साक्षरता अभियानश् परीक्षा में उन्हें प्रतिभाग कराने हेतु निर्देशित किया। इसके अतिरिक्त, विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं जैसे शौचालय, बिजली और पेयजल की सक्रियता हेतु संबंधित विभागों को पंचायती राज विभाग के साथ समन्वय स्थापित करने को कहा गया बैठक में कृषि विभाग  को निर्देशित किया गया कि वे किसानों के साथ बैठक कर मृदा परीक्षण के लाभ से अवगत कराएं, सैम्पल की जांच कर उन्हें खाद-बीज का मार्गदर्शन दें और सूक्ष्म सिंचाई उपकरणों की उपलब्धता के प्रति जागरूकता फैलाएं ताकि सीमित जल संसाधनों में अधिक उत्पादन करने की क्षमता विकसित करे सकें। जिला उद्यान अधिकारी को समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने एवं सूक्ष्म सिंचाई से संबंधित सूचक में अपेक्षित प्रगति नहीं होने के संबंध में स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिया गया है। समावेशन की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने अग्रणी बैंक मैनेजर को बैंकों में केंद्र सरकार की पेंशन, बीमा और ऋण योजनाओं के व्यापक प्रचार- प्रसार व दावा निस्तारण को गुणवत्तापूर्ण ढंग से संपादित करने के निर्देश दिए। अंत में, मुख्य विकास अधिकारी ने मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे समस्याओं के समाधान हेतु एक प्रभावी एक्शन प्लान बनाकर कार्य करें, जिससे जनपद और ब्लॉक स्तर पर लाभार्थियों को योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके और विकास रैंकिंग में भी अपेक्षित सुधार सुनिश्चित हो।

Previous Post

क्षेत्राधिकारी घोरावल द्वारा थाना शाहगंज का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, कार्यप्रणाली सुदृढ़ करने हेतु दिशा-निर्देश जारी।

Next Post

मलेरियल ड्रग प्रोटोकॉल एवं एम0एम0डी0पी0 सम्बन्धित विषय पर एक दिस्सीय गोष्ठी का हुआ आयोजन।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

मलेरियल ड्रग प्रोटोकॉल एवं एम0एम0डी0पी0 सम्बन्धित विषय पर एक दिस्सीय गोष्ठी का हुआ आयोजन।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • पैरा एशियन गेम्स चयन पर बवाल, पैरा-शूटरों ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, PCI ने कहा- चयन 100% निष्पक्ष
  • लखनऊ में बाढ़ की आफत, फेमस फीनिक्स पलासियो मॉल से लेकर इकाना स्टेडियम और IIIT कैंपस में भरा पानी 
  • राखड़ लदे हाईवा का टायर फटा, चपेट में आए कई ग्रामीण ।।
  • Nana Patekar Death: ‘मन करता है, मैं खुद भगवान को मार डालूं…’ नाना पाटेकर की मौत पर कौन दिग्गज इतना टूट गया?
  • Arctic Open: पीवी सिंधु का शानदार आगाज, 28 मिनट में मारा मैदान, थारुन-रौनक भी जीते

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    पैरा एशियन गेम्स चयन पर बवाल, पैरा-शूटरों ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, PCI ने कहा- चयन 100% निष्पक्ष

    पैरा एशियन गेम्स चयन पर बवाल, पैरा-शूटरों ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, PCI ने कहा- चयन 100% निष्पक्ष

    by admin
    October 8, 2026
    0

    Last Updated:October 08, 2026, 14:29 ISTपैरा-शूटरों ने भारतीय पैरालंपिक समिति (PCI) के अधिकारियों पर कथित वित्तीय भ्रष्टाचार, जबरन वसूली और...

    Recent News

    पैरा एशियन गेम्स चयन पर बवाल, पैरा-शूटरों ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, PCI ने कहा- चयन 100% निष्पक्ष

    पैरा एशियन गेम्स चयन पर बवाल, पैरा-शूटरों ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, PCI ने कहा- चयन 100% निष्पक्ष

    October 8, 2026
    लखनऊ में बाढ़ की आफत, फेमस फीनिक्स पलासियो मॉल से लेकर इकाना स्टेडियम और IIIT कैंपस में भरा पानी 

    लखनऊ में बाढ़ की आफत, फेमस फीनिक्स पलासियो मॉल से लेकर इकाना स्टेडियम और IIIT कैंपस में भरा पानी 

    October 8, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News