• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Tuesday, August 11, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

अवैध शराब ट्रक में छिपाकर ले जाई जा रही 680 पेटियों में 6085 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब शराब व ट्रक की अनुमानित कीमत 01 करोड़ 35 लाख रुपये बरामद।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
November 24, 2025
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

सोनभद्र। यातायात माह चेकिंग एवं अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध सोनभद्र पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के निकट पर्यवेक्षण में थाना दुद्धी पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कामयाबी हासिल की है। दिनांक 23.11.2025 को मद्य निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो पटना (बिहार) द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर थाना दुद्धी पुलिस टीम द्वारा रेणुकूट–दुद्धी मार्ग, ग्राम कादल के पास चेकिंग के दौरान एक ट्रक संख्या RJ 09 GE 6492 को रोका गया। तलाशी में ट्रक में छिपाकर ले जाई जा रही—
680 पेटी,
15120 बोतल,
6085.44 लीटर
अवैध अंग्रेजी शराब (मैकडावल नं.1 एवं इम्पीरियल ब्लू व्हिस्की ब्राण्ड)
बरामद की गई। बरामद शराब व ट्रक की कुल अनुमानित कीमत लगभग 1 करोड़ 35 लाख रुपये है। मौके से एक अन्तर्राज्यीय शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में थाना दुद्धी पर मु0अ0सं0–293/2025 धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2) BNS एवं 60/63/72 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त बभूता राम ने पूछताछ में बताया कि गिरफ्तार ट्रक संख्या RJ 09 GE 6492 का स्वामी संजय सिंह देवड़ा निवासी रतलाम/चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) है। उसके द्वारा पंजाब से अवैध अंग्रेजी शराब लोड कराई गई थी। शराब की पेटियों को छुपाने के उद्देश्य से ट्रक में पीछे की ओर धान की भूसी एवं लकड़ी के बुरादे लादे गए थे। ट्रक स्वामी द्वारा उसे चावल की बिल्टी दस्तावेज भी उपलब्ध कराए गए थे, ताकि रास्ते में किसी भी जांच के दौरान इन्हें दिखाकर ट्रक को सामान्य मालवाहक बताकर निकल सकें। पूछताछ में अभियुक्त ने यह भी स्वीकार किया कि उक्त शराब को बिहार राज्य में डिलीवर किया जाना था तथा डिलीवरी स्थल की अंतिम जानकारी उसे फोन पर दी जानी थी। अवैध तस्करी में प्रयुक्त शराब की असली बारकोड हटाकर उस पर दूसरा बारकोड चस्पा कर देते है । बरामद शराब पर भी बारकोड परिवर्तित पाए गए हैं। बिहार में शराबबंदी लागू होने के कारण वहाँ अवैध शराब की अधिक कीमत मिलने से तस्करों को बड़ी आमदनी होती है। अभियुक्त इससे पूर्व भी शराब की ऐसे कई खेप इसी ट्रक मालिक के निर्देश पर ले जा चुका है।

*गिरफ्तार अभियुक्त*
1.बभूता राम पुत्र तिलोका राम, निवासी – उत्तरी डेर रेडाना, थाना रामसर, जिला बाड़मेर (राजस्थान) उम्र लगभग 22 वर्ष (ट्रक चालक) ।

*वांछित अभियुक्त*
1.संजय सिंह देवड़ा पुत्र चन्द्र सिंह देवड़ा, निवासी – H.N.-132, वार्ड नं.9, तेजाजी मंडी, उसरागर, रतलाम (MP), C/O सेक्टर नं.1, गांधी नगर, चित्तौरगढ़ (राजस्थान)
(ट्रक/वाहन स्वामी) ।

बरामदगी का विवरण
1.680 पेटी (15120 बोतल) – 6085.44 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब
2.अशोक लीलैंड ट्रक संख्या RJ 09 GE 6492 – (अनुमानित मूल्य 35 लाख रुपये)
3.एक एंड्रॉयड मोबाइल ।
4.नकद 10,200 रुपये ।
5.चार अदद कूटरचित प्रपत्र ।

*गिरफ्तारी/बरामदगी में सम्मिलित पुलिस टीम*
1.उ0नि0 हरिकेश राम आजाद, प्रभारी चौकी कस्बा दुद्धी, थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र ।
2.उ0नि0 जयशंकर राय, प्रभारी चौकी अमवार, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र
3.उ0नि0 श्यामजी सिंह यादव, थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र ।
4.हे0का0 सर्वेश कुमार सिंह, हे0का0 मो0 खालिद खान, हे0का0 लक्ष्मण शंकर यादव, का0 आनंद कुमार यादव थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र ।

Previous Post

अडानी फाउंडेशन द्वारा पनारी पंचायत के बगबैसा गाँव मे हेल्थ कैंप का आयोजन।

Next Post

राम मंदिर में ध्वजारोहण के बीच फिर छाया स्वाति मिश्रा का ‘राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी’, भक्ति में डूब

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post
राम मंदिर में ध्वजारोहण के बीच फिर छाया स्वाति मिश्रा का ‘राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी’, भक्ति में डूब

राम मंदिर में ध्वजारोहण के बीच फिर छाया स्वाति मिश्रा का 'राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी', भक्ति में डूब

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • मंदसौर में शिवसेना UBT का अनिश्चितकालीन धरना, किसान-मरीजों के मुद्दे उठाए, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • डिंडौरी में झोपड़ी के अंदर महिला का संदिग्ध शव मिला, पुलिस जांच में जुटी, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • 700 लोगों संग 151 KM लंबी कांवड़ यात्रा पर निकलीं भाजपा विधायक, बोलीं- धर्म से विमुख हुए आदिवासी भी हैं साथ, Chhattisgarh Hindi News
  • शहडोल के स्कूल में शराबी का हंगामा, शिक्षक से मारपीट और गोली की धमकी, VIDEO वायरल, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता, उज्जैन की बेटी का ‘ओम शांति ओम’ VIDEO वायरल, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    मंदसौर में शिवसेना UBT का अनिश्चितकालीन धरना, किसान-मरीजों के मुद्दे उठाए, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    मंदसौर में शिवसेना UBT का अनिश्चितकालीन धरना, किसान-मरीजों के मुद्दे उठाए, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    by admin
    August 11, 2026
    0

    11 अगस्त, मंगलवार: मंदसौर में जनहित और किसान हित के मुद्दों को लेकर शिवसेना UBT ने गांधी चौराहे पर अनिश्चितकालीन...

    Recent News

    मंदसौर में शिवसेना UBT का अनिश्चितकालीन धरना, किसान-मरीजों के मुद्दे उठाए, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    मंदसौर में शिवसेना UBT का अनिश्चितकालीन धरना, किसान-मरीजों के मुद्दे उठाए, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    August 11, 2026
    डिंडौरी में झोपड़ी के अंदर महिला का संदिग्ध शव मिला, पुलिस जांच में जुटी, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    डिंडौरी में झोपड़ी के अंदर महिला का संदिग्ध शव मिला, पुलिस जांच में जुटी, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    August 11, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News