• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Saturday, August 8, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

कृष्णा माइनिंग हादसा एसआईटी टीम की बड़ी सफलता एसआईटी टीम ने 04 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
November 21, 2025
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

एसआईटी की पूछताछ में बड़ी लापरवाही उजागर, 04 अभियुक्त गिरफ्तार।

खदान में सुरक्षा मानकों की भारी अनदेखी दबाव में मजदूरों से कराया गया जोखिमपूर्ण कार्य।

सोनभद्र। दिनांक 15.11.2025 को थाना ओबरा, सोनभद्र अन्तर्गत बिल्ली मारकुण्डी स्थित मेसर्स कृष्णा माइनिंग वर्क्स की खदान में ड्रिलिंग के दौरान पहाड़ी का बड़ा हिस्सा ढह गया, जिसमें 7 मजदूरों की दबकर दुःखद मृत्यु हो गई। इस संबंध में थाना ओबरा पर मु0अ0सं0 264/2025, धारा 105 बीएनएस पंजीकृत कर प्रभावी विवेचना प्रारंभ की गई। कृष्णा माइनिंग वर्क्स खदान हादसे की गहन जांच हेतु पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी ओबरा के नेतृत्व में 05 सदस्यीय एसआईटी टीम गठित की गई थी, जिसे आज दिनांक 21.11.2025 को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। एसआईटी टीम ने हादसे से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों का अनावरण करते हुए 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

*गिरफ्तार अभियुक्त—*

(माइन्स मैनेजर) अनिल कुमार झा, पुत्र गोरीकांत झा निवासी– इब्राहिमपुर, थाना बहेरा, पोस्ट हरिपुर, जिला दरभंगा (बिहार) वर्तमान पता– निवारणपुर, थाना दोरन्दा, जिला रांची (झारखंड) उम्र – 59 वर्ष ।

(माइन्स स्टाफ) अजय कुमार पुत्र स्व. रामअचल निवासी– बिल्ली पोखरा के पास, थाना ओबरा, जिला सोनभद्र उम्र – 44 वर्ष ।

(माइन्स मेट) चन्द्रशेखर पुत्र राजेश्वर सिंह निवासी– अग्रवाल नगर कॉलोनी, वार्ड संख्या 18, थाना ओबरा, जिला सोनभद्र मूल निवासी– ग्राम कोच्या, पोस्ट विशुनपुरा, थाना विशुनपुरा, जिला गढ़वा (झारखंड) उम्र – 46 वर्ष ।

(माइन्स स्टाफ) गौरव सिंह पुत्र प्रेमनाथ सिंह निवासी– अग्रेसक्टर 08, किड्स केयर के पास, थाना ओबरा, जिला सोनभद्र उम्र – 33 वर्ष ।

पूछताछ के दौरान एसआईटी के समक्ष माइन्स मैनेजर एवं माइन्स मेट ने स्वीकार किया कि।

खदान में ड्रिलिंग एवं विस्फोटक मानकों में हो रही अनियमितताओं की सूचना खान सुरक्षा निदेशक को नहीं दी गई।

ड्रिलिंग के समय मजदूरों को सुरक्षा निर्देश नहीं दिए गए, न ही आवश्यक सावधानी बरती गई।

मजदूरों के नीचे खदान में कार्य से मना करने के बावजूद खदान मालिक व ठेकेदारों के दबाव में उन्हें काम करने के लिए कहा गया। माइन्स मैनेजर एवं मेट ने इस गंभीर जोखिम की जानकारी न तो अपने उच्चाधिकारियों को दी और न ही कार्य को रोकने का प्रयास किया।

एसआईटी जांच में यह भी पाया गया कि मानक से अधिक ड्रिलिंग किए जाने के कारण खदान की संरचना कमजोर हो गई, जिसके परिणामस्वरूप पत्थर का विशाल हिस्सा अचानक ढह गया और उसके नीचे दबकर 07 मजदूरों की मृत्यु हो गई।

माइन्स मैनेजर एवं माइन्स मेट की भूमिका प्रथम दृष्टया घोर लापरवाही, कर्तव्यों की अनदेखी तथा सुरक्षा मानकों के उल्लंघन में पाई गई। उपरोक्त साक्ष्यों के आधार पर सभी चारों को मौके पर ही हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई प्रचलित की गई है।

जनपद पुलिस द्वारा इस प्रकरण में दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है तथा जांच निरंतर प्रगति पर है।

Previous Post

एसपी सोनभद्र ने पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड की सलामी व निरीक्षण किया।

Next Post

मिशन शक्ति के तहत डीएवी इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

मिशन शक्ति के तहत डीएवी इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • PNG ब्लास्ट: घायलों के मुआवजे की ‘बराबर जिम्मेदार’ इंदौर नगर निगम, HC की दो टूक, Indore Hindi News
  • MPSOS Ruk Jana Nahi Result 2026 Out : एमपी रुक जाना नहीं रिजल्ट 2026 हुआ जारी, 10वीं-12वीं के नतीजे ऐसे करें चेक
  • गजब! सब्जी मंडी में एंबुलेंस से प्याज की सप्लाई, VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल, Madhya-pradesh Hindi News
  • सिंदुरिया गांव में चोरों का धावा, घर के बाहर से बाइक और जनरेटर का अल्टीनेटर हुआ चोरी।
  • सिंगरौली के जियावन में हाईवा की टक्कर से 15 वर्षीय छत्रपति सिंह की मौत, पिता गंभीर घायल, चालक फरार, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    PNG ब्लास्ट: घायलों के मुआवजे की ‘बराबर जिम्मेदार’ इंदौर नगर निगम, HC की दो टूक, Indore Hindi News

    PNG ब्लास्ट: घायलों के मुआवजे की ‘बराबर जिम्मेदार’ इंदौर नगर निगम, HC की दो टूक, Indore Hindi News

    by admin
    August 8, 2026
    0

    मोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय...

    Recent News

    PNG ब्लास्ट: घायलों के मुआवजे की ‘बराबर जिम्मेदार’ इंदौर नगर निगम, HC की दो टूक, Indore Hindi News

    PNG ब्लास्ट: घायलों के मुआवजे की ‘बराबर जिम्मेदार’ इंदौर नगर निगम, HC की दो टूक, Indore Hindi News

    August 8, 2026
    MPSOS Ruk Jana Nahi Result 2026 Out : एमपी रुक जाना नहीं रिजल्ट 2026 हुआ जारी, 10वीं-12वीं के नतीजे ऐसे करें चेक

    MPSOS Ruk Jana Nahi Result 2026 Out : एमपी रुक जाना नहीं रिजल्ट 2026 हुआ जारी, 10वीं-12वीं के नतीजे ऐसे करें चेक

    August 8, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News