• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Thursday, March 19, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

म्योरपुर पुलिस द्वारा “लुटेरी दुल्हन गैंग” का एक और सदस्य गिरफ्तार, ₹90,000 नकद एवं घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन बरामद।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
November 7, 2025
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) त्रिभुवननाथ त्रिपाठी के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के कुशल निर्देशन में, थानाध्यक्ष म्योरपुर कमल नयन दूबे के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए थाना म्योरपुर पुलिस द्वारा “लुटेरी दुल्हन गैंग” के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया गया।
पीड़ित रमेश कुमार पुत्र अजुबा राम निवासी पोसाना, हाल निवास आसाना, जिला जालौर (राजस्थान) द्वारा आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से की गई शिकायत के आधार पर थाना म्योरपुर पर मु0अ0सं0 143/25 धारा 316(2), 318(4) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों एवं पीड़ित के बयान के आधार पर अभियोग में 309(1), 115(2), 352, 351(3) एवं 317(2) धाराओं की वृद्धि की गई। आज दिनांक-07.11.2025 को अभियुक्त कृष्णानन्द मौर्य पुत्र रणजीत सिंह मौर्य निवासी ग्राम बहुआरा, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र (उम्र लगभग 28 वर्ष) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूट के ₹90,000/- (नब्बे हजार रुपये) एवं घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन संख्या UP64Q3123 बरामद किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त कृष्णा नन्द मौर्या ने पूछताछ में बताया कि वह “लुटेरी दुल्हन गैंग” का सक्रिय सदस्य है। यह एक संगठित गिरोह है, जिसमें राजस्थान निवासी राजू माली विवाह हेतु वर पक्ष से संपर्क कर उन्हें झूठे विवाह के बहाने अपने जाल में फँसाता था। गिरोह के सदस्य नकली शादी कर वर पक्ष से मोटी रकम वसूलते थे और अवसर पाकर उनके साथ लूटपाट कर फरार हो जाते थे। अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथियों माया घसिया, रानी घसिया व रवि रंजन मौर्या के साथ मिलकर राजस्थान निवासी रमेश कुमार माली पुत्र अजुबा राम के साथ धोखाधड़ी कर फर्जी विवाह कराया था। दिनांक 29.10.2025 को माया घसिया की बेटी रानी के साथ पीड़ित की नकली शादी वाहन बोलेरो में कराई गई। इसके बाद पीड़ित को छोड़ने के बहाने गाड़ी में बैठाकर राबर्ट्सगंज लोढ़ी टोल प्लाजा से आगे हिन्दुआरी के पास सुनसान स्थान पर ले जाकर किसी बहाने ₹10,000 नकद, सोने का मंगलसूत्र व चांदी की पायल लेकर अभियुक्तगण वहां से फरार हो गए।अभियुक्त ने बताया कि लूट की रकम में से ₹5,000 उसने स्वयं रखे तथा शेष ₹5,000 और आभूषण माया घसिया व रानी घसिया को दे दिए। उसने स्वीकार किया कि पूर्व में भी यह गिरोह राजस्थान के अन्य व्यक्तियों के साथ इसी प्रकार फर्जी विवाह कर धोखाधड़ी और लूट की घटनाएं कर चुका है। अभियुक्त को इस कार्य के लिए कुल ₹95,000 मिले थे। गिरफ्तारी के समय वह छत्तीसगढ़ मार्ग से झारखंड भागने का प्रयास कर रहा था कि पुलिस टीम द्वारा उसे धर दबोचा गया।

*गिरफ्तार अभियुक्त :*
1️⃣ कृष्णानन्द मौर्य पुत्र रणजीत सिंह मौर्य, निवासी ग्राम बहुआरा, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 28 वर्ष।

*बरामदगी :*
लूट के ₹90,000/- (नब्बे हजार रुपये)
घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन संख्या UP64Q3123

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम :*
थानाध्यक्ष कमल नयन दूबे, थाना म्योरपुर
उ0नि0 मनोज कुमार सिंह, थाना म्योरपुर
हे0का0 प्रमोद कुमार यादव, थाना म्योरपुर
का0 मनोज कन्नौजा, थाना म्योरपुर
का0 रामजीत बिन्द, थाना म्योरपुर

Previous Post

पुलिस अधीक्षक, द्वारा जनता दर्शन में आए फरियादियों की सुनी गई समस्याएं।

Next Post

पत्नी को 3 महीने में दिया तलाक, फिर 1 नजर में मुस्लिम हीरोइन पर हुआ लट्टू, शादीशुदा होते हुए हसीना संग जुड़ा नाम

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post
पत्नी को 3 महीने में दिया तलाक, फिर 1 नजर में मुस्लिम हीरोइन पर हुआ लट्टू, शादीशुदा होते हुए हसीना संग जुड़ा नाम

पत्नी को 3 महीने में दिया तलाक, फिर 1 नजर में मुस्लिम हीरोइन पर हुआ लट्टू, शादीशुदा होते हुए हसीना संग जुड़ा नाम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
  • राजा का पसंदीदा स्वाद और पीढ़ियों की विरासत,जौनपुर का जगदम्बा पान दिलों पर करता है राज!
  • Dhurandhar 2 Live Updates: रणवीर के लिए हुई ‘ऑस्कर’ की डिमांड, ‘धुरंधर 2’ देख बावले हुए फैन
  • रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र मे रेलवे क्रासिंग पर जाम की समस्या के समाधान हेतु पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में त्वरित प्रभावी कार्रवाई।
  • जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • बॉलीवुड
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

    वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

    by admin
    March 18, 2026
    0

    Last Updated:March 18, 2026, 22:49 ISTIndia world cup hockey schedule: एफआईएच ने हॉकी विश्व कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान...

    Recent News

    वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

    वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

    March 18, 2026
    राजा का पसंदीदा स्वाद और पीढ़ियों की विरासत,जौनपुर का जगदम्बा पान दिलों पर करता है राज!

    राजा का पसंदीदा स्वाद और पीढ़ियों की विरासत,जौनपुर का जगदम्बा पान दिलों पर करता है राज!

    March 18, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News