• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Thursday, March 19, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से किया जाये सुनिश्चित-जिलाधिकारी।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
October 18, 2025
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर आयुष्मान कार्ड, दिव्यांग पेंशन, दिव्यांग प्रमाण-पत्र, वृद्धा व विधवा पेंशन हेतु लगाये गये कैम्पों का किये निरीक्षण।

सम्पूर्ण समाधान दिवस राबर्ट्सगंज के कैम्प में 02 लाभार्थियों का फार्मर रजिस्ट्री कर लाभार्थियों को दी गयी जानकारी।

सोनभद्र। शासन की मन्शा के अनुरूप जिले की चारों तहसीलों में अक्टूबर महीने के तीसरे शनिवार को ‘‘सम्पूर्ण समाधान दिवस‘‘ का आयोजन किया गया, सम्पूर्ण समाधान दिवस राबर्ट्सगंज में जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को बड़े ही सरल भाव से सुना गया, सम्पूर्ण समाधान दिवस में भूमि विवाद से सम्बन्धित प्राप्त हुए, मामलों को स्थलीय स्थिति की जॉच करते हुए टीम द्वारा प्रकरणों की स्थलीय जॉच कर शंका समाधान के साथ ही निस्तारण कराया जाये। जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्राप्त शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण तरीके से निस्तारण किया जाये, उन्होंने कहा कि सम्बन्धित अधिकारी अपने-अपने कार्यालयों में समय से उपस्थित होते हुए जनमानस के शिकायतों का निस्तारण समय से करना सुनिश्चित करेंगें। इस दौरान जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आई0जी0आर0एस0, सम्पूर्ण समाधान दिवस, थाना दिवस में प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ताओं का फीडबैक लेते हुए शिकायतों का निस्तारण किया जाये, जिससे कि शिकायतकर्ता को किसी प्रकार की समस्या न हो और उनके प्रकरण का निस्तारण समय से किया जा सके, शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण न होने पर सम्बन्धित अधिकारी के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। सम्पूर्ण समाधान दिवस के मौके पर आयुष्मान कार्ड बनाने, विधवा पेंशन, निराश्रित पेंशन, दिव्यांग सर्टिफिकेट जारी के लिए लगाये गये कैम्प का जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रोबेशन विभाग, जिला समाज कल्याण विभाग, जिला दिव्यांग सशक्तिकरण अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि सम्बन्धित विभाग अपने-अपने विभाग द्वारा संचालित योजना जैसे आयुष्मान कार्ड बनाने, विधवा पेंशन, निराश्रित पेंशन, दिव्यांग सर्टिफिकेट आदि बनाने से सम्बन्धित जो भी प्राप्त हुए हैं, उनका तत्काल निराकरण सुनिश्चित किया जाये, सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले इन कैम्पों का आम जनमानस के बीच व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाये, जिससे कि अधिक से अधिक लाभार्थी कैम्प में पहुंचकर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से लाभान्वित हो सकें, सम्पूर्ण समाधान दिवस राबर्ट्सगंज में सम्पूर्ण समाधान दिवस राबर्ट्सगंज के कैम्प में 02 लाभार्थियों का फार्मर रजिस्ट्री करते लाभार्थियों को फार्मर रजिस्ट्री में लगने वाले प्रपत्रों की जानकारी दी गयी, श्रम विभाग में 7 लोगों को श्रम पंजियन की जानकारी दी गयी। इस दौरान राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय व आयुर्वेदिक एवं युनानी विभाग द्वारा लगाये गये कैम्प में काफी संख्या में लोगों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कराते हुए स्वास्थ्य लाभ का फायदा उठाया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के मौके पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारी राबर्ट्सगंज उत्कर्ष द्विवेदी आदि ने 63 शिकायतें सुनते हुए, मौके पर ही 10 मामलें निस्तारित किये गये और 02 टीम को क्षेत्र में भेजकर 02 प्रकरण को निस्तारित किये गये। इस प्रकार तहसील दिवस राबर्ट्सगंज में कुल 12 मामले निस्तारित हुए, बाकी 51 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के निर्देश सम्बन्धित को दिये गये। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी हेमेन्त कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 अश्वनी कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरिया, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

02- सम्पूर्ण समाधान दिवस ओबरा में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ, इस मौके पर तहसील में आये शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण किया गया, इस दौरान क्षेत्रों में भी टीम भेजकर प्रकरणों का निस्तारण कराया गया और सम्बन्धित को निर्देशित भी किया गया कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये। अवशेष मामलों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी, उप जिलाधिकारी ओबरा विवेक कुमार सिंह, तहसीलदार ओबरा आदि ने 34 शिकायतें सुनते हुए, मौके पर ही 04 मामलें निस्तारित किये गये, इस प्रकार तहसील दिवस ओबरा में कुल 4 मामले निस्तारित हुए, बाकी 30 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के निर्देश सम्बन्धित को दिये गये।

03- सम्पूर्ण समाधान दिवस घोरावल का आयोजन अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) वागीश कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ, इस मौके पर तहसील में शिकायतकर्ता के माध्यम से प्राप्त प्रार्थना-पत्रों का निस्तारण किया गया, इस दौरान अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) ने प्रकरणों का निस्तारण कराते हुए सम्बन्धित को निर्देशित भी किया गया कि इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये, अवशेष मामलों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0), उप जिलाधिकारी घोरावल आशीष कुुमार त्रिपाठी व तहसीलदार घोरावल आदि ने 44 शिकायतों को सुनते हुए ,मौके पर ही 04 मामलें निस्तारित किये गये, बाकी 40 प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध और गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण के लिए निर्देश सम्बन्धित को दिए गए हैं।

04-सम्पूर्ण समाधान दिवस दुद्धी का आयोजन उप जिलाधिकारी दुद्धी निखिल यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ, इस मौके पर तहसील दिवस में आये शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण किया गया अवशेष मामलों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस मौके पर उप जिलाधिकारी दुद्धी निखिल यादव, तहसीलदार दुद्धी, सी0ओ0 दुद्धी व पिपरी आदि ने 21 शिकायतें सुनते हुए, मौके पर ही 01 मामलें निस्तारित किये गये और बाकी 20 प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध और गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण के लिए निर्देश सम्बन्धित को दिये गये।

Previous Post

चोपन पुलिस द्वारा मा0न्यायालय से निर्गत वारंट के क्रम में 02 वारण्टी को किया गया गिरफ्तार।

Next Post

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने डायट परिसर उरमौरा में प्रेरणा दीपावली मेला, में समूह सदस्यों के द्वारा लगाए गए दुकानों का किये औचक निरीक्षण।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने डायट परिसर उरमौरा में प्रेरणा दीपावली मेला, में समूह सदस्यों के द्वारा लगाए गए दुकानों का किये औचक निरीक्षण।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
  • राजा का पसंदीदा स्वाद और पीढ़ियों की विरासत,जौनपुर का जगदम्बा पान दिलों पर करता है राज!
  • Dhurandhar 2 Live Updates: रणवीर के लिए हुई ‘ऑस्कर’ की डिमांड, ‘धुरंधर 2’ देख बावले हुए फैन
  • रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र मे रेलवे क्रासिंग पर जाम की समस्या के समाधान हेतु पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में त्वरित प्रभावी कार्रवाई।
  • जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • बॉलीवुड
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

    वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

    by admin
    March 18, 2026
    0

    Last Updated:March 18, 2026, 22:49 ISTIndia world cup hockey schedule: एफआईएच ने हॉकी विश्व कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान...

    Recent News

    वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

    वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

    March 18, 2026
    राजा का पसंदीदा स्वाद और पीढ़ियों की विरासत,जौनपुर का जगदम्बा पान दिलों पर करता है राज!

    राजा का पसंदीदा स्वाद और पीढ़ियों की विरासत,जौनपुर का जगदम्बा पान दिलों पर करता है राज!

    March 18, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News