
ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।
सोनभद्र। आज दिनांक 17.10.2025 को विंध्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, उरमौरा (राबर्ट्सगंज) में पुलिस प्रशासन एवं विद्यालय परिवार के संयुक्त तत्वावधान में मिशन शक्ति फेज-5 के तहत विज्ञान प्रदर्शनी, कौशल विकास, रोजगार एवं वाणिज्य प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं एवं युवाओं में आत्मनिर्भरता, नवाचार भावना, साइबर सुरक्षा जागरूकता एवं आत्मरक्षा के प्रति विश्वास को बढ़ावा देना रहा। प्रदर्शनी में छात्राओं ने विभिन्न वैज्ञानिक मॉडलों, हस्तनिर्मित उत्पादों एवं व्यावसायिक नवाचारों का प्रदर्शन किया, जिसे उपस्थित अतिथियों ने सराहा। मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि अब किसी भी महिला या छात्रा को भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है। पुलिस प्रशासन सदैव उनके साथ है। उन्होंने छात्राओं से आत्मरक्षा प्रशिक्षण, हेल्पलाइन नंबरों (1090, 112, 181 आदि) की जानकारी रखने तथा सोशल मीडिया पर सतर्क रहने की अपील की। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ० अंजली विक्रम सिंह, प्रबंधक अजय सिंह, डॉ० कैलाश नाथ, डॉ० गीता, डॉ० अनुग्रह, डॉ० अरुणेंद्र, डॉ० मालती, श्री आनंद जी सहित अन्य अध्यापकगण, छात्र-छात्राएं एवं पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया गया एवं “सशक्त नारी – सुरक्षित समाज” का संदेश दिया गया।