
ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा आज दिनांक 17.10.2025 को रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क, सोनभद्र में साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली गयी। इस अवसर पर परेड में सम्मिलित सभी रिक्रूट आरक्षियों, अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण के साथ शारीरिक व मानसिक रूप से फिटनेस के लिए दौड़ लगवाई गई एवं टोलीवार ड्रिल कराई गई। महोदय द्वारा पुलिस बल में अनुशासन, एकरूपता तथा आत्मअनुशासन बनाए रखने हेतु आवश्यक सुझाव भी दिए गए। परेड के उपरांत महोदय द्वारा यूपी 112 पीआरवी वाहनों में मौजूद दंगा नियंत्रण उपकरण, फर्स्ट एड किट आदि विभिन्न उपकरणों का निरीक्षण किया गया तथा उपकरणों की नियमित साफ-सफाई, समुचित देखरेख एवं कुशल संचालन हेतु संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। परेड के दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन डॉ० चारु द्विवेदी, प्रतिसार निरीक्षक मो० नदीम सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

