• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Sunday, October 11, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

आकांक्षात्मक जनपदों की श्रेणी मे शिक्षा क्षेत्र में आयोजित यूज़ डेटा कॉन्टेस्ट में सोनभद्र को राष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त हुआ तृतीय स्थान।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
October 9, 2025
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

सोनभद्र। आज लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी में आयोजित कार्यक्रम में आकांक्षात्मक जनपदों की श्रेणी के अंतर्गत शिक्षा क्षेत्र में आयोजित यूज़ डेटा कॉन्टेस्ट में जनपद सोनभद्र को राष्ट्रीय स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इस अवसर पर नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं अकादमी के निदेशक ने जिलाधिकारी सोनभद्र, बद्रीनाथ सिंह, आईएएस को प्रमाण पत्र और पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही, नीति आयोग की ओर से जनपद को ₹2,00,000 की धनराशि भी प्रदान की जाएगी। यह उपलब्धि जनपद सोनभद्र की उस नवाचारपूर्ण पहल का परिणाम है, जिसके अंतर्गत वर्ष 2022-23 में “डैशबोर्ड टू मॉनिटर निपुण भारत मिशन” विकसित किया गया था। इस प्रणाली का उद्देश्य परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों के अधिगम स्तर को क्रमिक रूप से सुधारना और उसकी सतत निगरानी करना था। कक्षावार अधिगम लक्ष्य निर्धारित किए गए और उपचारात्मक शिक्षण की मदद से छात्रों को निर्धारित स्तर तक पहुँचाया गया।इस डैशबोर्ड के निर्माण में राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) सोनभद्र का तकनीकी सहयोग मिला, वहीं शिक्षा विभाग से शिक्षक डॉ. सूर्य प्रकाश ने अपने महत्वपूर्ण योगदान से इस पहल को साकार करने में अहम भूमिका निभाई। इस नवाचार के सकारात्मक प्रभाव थर्ड पार्टी सर्वे द्वारा भी प्रमाणित किए गए। न केवल छात्रों की उपलब्धियों में सुधार हुआ, बल्कि विद्यालयों में उपस्थिति दर बढ़ी और ड्रॉपआउट दर में कमी दर्ज हुई। राष्ट्रीय स्तर के सर्वेक्षणों एवं निपुण मूल्यांकन परीक्षाओं में भी सोनभद्र के छात्रों का प्रदर्शन बेहतर रहा। मुख्य विकास अधिकारी सोनभद्र, जागृति अवस्थी ने कहा कि यह सम्मान जिले के लिए गौरवपूर्ण क्षण है। निपुण भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन और सतत निगरानी के लिए विकसित डिजिटल प्रणाली ने सोनभद्र को शिक्षा क्षेत्र में नवाचार का केंद्र स्थापित किया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, मुकुल आनंद पाण्डेय ने कहा कि डैशबोर्ड आधारित व्यवस्था ने विद्यालयों की वास्तविक समय में समीक्षा, कमजोर बिंदुओं की पहचान और सुधारात्मक कदम उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह उपलब्धि जिले के शिक्षकों, शिक्षा विभाग की टीम, राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र तथा सहयोगियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।

Previous Post

मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत आज कुमारी सुहानी को एक दिन की बनी ओबरा उप जिलाधिकारी।

Next Post

बिड़ला कार्बन को सीएसआर क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु राज्यपाल ने किया सम्मानित।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

बिड़ला कार्बन को सीएसआर क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु राज्यपाल ने किया सम्मानित।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • 18 अक्टूबर को दिल्ली हाफ मैराथन… हरमनजोत सिंह और किरण पर रहेंगी नजरें, इन धावकों के बीच होगी कड़ी टक्कर
  • लड़कियों को पीटने वाले BJP विधायक नंदकिशोर के आदमी? सपा का बड़ा आरोप, MLA ने दी सफाई
  • कोन क्षेत्र में नवरात्रि की धूम, सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट।
  • ‘आप मेरे लाइफ के हीरो हो ‘ 83 के हुए अमिताभ बच्चन, तो भावुक हुए संजय दत्त और चिरंजीवी, लिखा दिल छू लेने वाला नोट
  • PV Sindhu: आर्कटिक ओपन में पीवी सिंधु का सफर खत्म, 3 गेम तक लड़ीं फिर भी क्वार्टर फाइनल में मिली हार

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    18 अक्टूबर को दिल्ली हाफ मैराथन… हरमनजोत सिंह और किरण पर रहेंगी नजरें, इन धावकों के बीच होगी कड़ी टक्कर

    18 अक्टूबर को दिल्ली हाफ मैराथन… हरमनजोत सिंह और किरण पर रहेंगी नजरें, इन धावकों के बीच होगी कड़ी टक्कर

    by admin
    October 11, 2026
    0

    Last Updated:October 10, 2026, 16:53 ISTDelhi Half Marathon: दिल्ली हाफ मैराथन के 21वें एडिशन के लिए भारतीय इलीट धावकों की...

    Recent News

    18 अक्टूबर को दिल्ली हाफ मैराथन… हरमनजोत सिंह और किरण पर रहेंगी नजरें, इन धावकों के बीच होगी कड़ी टक्कर

    18 अक्टूबर को दिल्ली हाफ मैराथन… हरमनजोत सिंह और किरण पर रहेंगी नजरें, इन धावकों के बीच होगी कड़ी टक्कर

    October 11, 2026
    लड़कियों को पीटने वाले BJP विधायक नंदकिशोर के आदमी? सपा का बड़ा आरोप, MLA ने दी सफाई

    लड़कियों को पीटने वाले BJP विधायक नंदकिशोर के आदमी? सपा का बड़ा आरोप, MLA ने दी सफाई

    October 11, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News