
ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।
सोनभद्र। मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत आज कुमारी सुहानी को एक दिन की उप जिलाधिकारी (SDM) बनने का अवसर मिला। इस दौरान सुहानी ने आए हुए फरियादियों की समस्याएँ सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उचित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया — जो उनके आत्मविश्वास, नेतृत्व और जिम्मेदारी की भावना को दर्शाता है। सुहानी उच्च प्राथमिक विद्यालय, बिल्ली की होनहार छात्रा हैं, जिनका लक्ष्य है कि भविष्य में अपनी मेहनत और लगन से इसी कुर्सी को स्थायी रूप से हासिल करें। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी ओबरा विवेक कुमार सिंह जी, तहसीलदार, कानूनगो, अमीन, अधिवक्तागण तथा क्षेत्रीय लेखपाल उपस्थित रहे। आइए, ऐसी बेटियों के जज्बे को सलाम करें जो अपने सपनों को साकार करने की राह पर हैं!
