
ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।
सोनभद्र। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची को लेकर जारी की गई सूचना को भ्रामक व गलत बताते हुए निर्वाचन आयोग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ’एक्स’ पर पत्र पोस्ट किया है। पत्र में साक्ष्यों के साथ यह बताया गया है कि उत्तर प्रदेश के बारे में वोटर लिस्ट को लेकर जो तथ्य प्रस्तुत किए गए हैं वे सही नहीं पाए गए। निर्वाचन आयोग के इस पोस्ट को सोनभद्र के जिलाधिकारी श्री बी0एन0 सिंह ने अपने एक्स एकाउंट पर रीपोस्ट किया है।

