[ad_1]
Last Updated:
यूपी के इटावा में एक बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी. मृतक मां ने दूसरे युवक के साथ दूसरी शादी कर ली थी. इसी के बाद से बेटा गुस्से में था. ऐसे में उसने मां की हत्या की साजिश रच डाली. आइए जानते हैं पूरी कहानी.
बेटे ने की मां की हत्या 28 जुलाई की रात बलरई के फकीरे की मड़ैया गांव के पास सड़क किनारे एक महिला का शव खून से लथपथ पड़ा मिला. कोई नहीं जानता था कि वह कौन है. पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की. 36 घंटे की मेहनत के बाद पता चला कि वह महिला आगरा के जैतपुर थाना क्षेत्र के खुरियापुर गांव की यशोदा देवी शर्मा थी. यशोदा ने अपने पहले पति के रहते हुए रामनिवास शर्मा से दूसरी शादी की थी.
यशोदा का बेटा कौशल इस शादी से बहुत नाराज था. उसे लगता था कि मां की दूसरी शादी की वजह से समाज में उसकी बदनामी हो रही है. इस कारण उसकी अपनी शादी भी नहीं हो पा रही थी. कौशल के मन में गुस्सा और नफरत इतनी बढ़ गई कि उसने छह साल पहले ही मां की हत्या की योजना बना ली.
मां का गला दबाया फिर स्कॉर्पियो से कुचला सिर
28 जुलाई को कौशल ने अपनी मां को दवा दिलाने के बहाने बलरई बुलाया. वह मां को बाइक पर बैठाकर ले गया. वहां पहले से उसके दो दोस्त रजत और बोबी मौजूद थे. रात के अंधेरे में तीनों ने मिलकर पहले तो यशोदा का गला दबाया, फिर कोई सबूत न बचे इसलिए उन्होंने स्कॉर्पियो गाड़ी से यशोदा को कुचल दिया. इतना ही नहीं हत्या के बाद उन्होंने यशोदा का मोबाइल फोन जला दिया ताकि पुलिस को कोई सुराग न मिले.
पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी. मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रैक की. इन सबूतों ने पूरी कहानी खोल दी. पता चला कि कौशल और उसके दोस्तों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए नए सिम कार्ड और मोबाइल फोन खरीदे थे. पुलिस अधीक्षक अभ्यानाथ त्रिपाठी ने बताया कि मुख्य आरोपी कौशल शर्मा और उसके दोस्त रजत और बोबी को गिरफ्तार कर लिया गया है. लेकिन इस हत्याकांड में शामिल तीन अन्य लोग सतवीर कबीर, सौरभ और एक अन्य अभी फरार हैं. पुलिस की टीमें उनकी तलाश में जुटी हैं.
[ad_2]
Source link
