• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Friday, November 13, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

रियल लाइफ सिंघम हैं इंस्पेक्टर पीके रावत और उनकी टीम, जानिए क्या किया है ऐसा जो हर ओर हो रही है उनकी तारीफ

admin by admin
August 3, 2025
in उत्तर प्रदेश
0 0
0
रियल लाइफ सिंघम हैं इंस्पेक्टर पीके रावत और उनकी टीम, जानिए क्या किया है ऐसा जो हर ओर हो रही है उनकी तारीफ

[ad_1]

चंदौली: फिल्मों में अक्सर ऐसे हीरो देखने को मिलते हैं, जो लापता बच्चों को बचाकर उन्हें उनके परिवार से मिलवाते हैं, लेकिन असल जिंदगी में ऐसे दृश्य कम ही देखने को मिलते हैं. चंदौली के डीडीयू जंक्शन पर तैनात रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के प्रभारी निरीक्षक पीके रावत और उनकी टीम ने जो काम किया है, वह किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. उनके पास न कोई सुपरपावर है और न ही कोई जादुई छड़ी, लेकिन उनके साहस, समर्पण और मानवीय संवेदना ने उन्हें एक असली हीरो बना दिया है.

223 लापता बच्चों और बच्चियों का किया रेस्क्यू

इंस्पेक्टर रावत और उनकी टीम ने 1 जनवरी 2025 से 31 जुलाई 2025 तक चलाए गए ऑपरेशन नन्हें फरिश्ते और ऑपरेशन आहत के तहत 223 लापता बच्चों और बच्चियों को रेस्क्यू कर उनके परिवारों से मिलवाया या उन्हें चाइल्ड लाइन को सौंपा. इनमें से 155 लड़के और 68 लड़कियां थीं. ये सभी बच्चे किसी न किसी कारणवश घर से बिछड़ गए थे या फिर मानव तस्करी का शिकार हो गए थे.

16 मानव तस्करों को भी किया गया गिरफ्तार 

डीडीयू जंक्शन पर आरपीएफ पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक पीके रावत ने लोकल18 से बातचीत में बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान टीम ने 16 मानव तस्करों को भी गिरफ्तार किया, जो नाबालिग बच्चों को जबरन शहरों में बाल मजदूरी के लिए ले जाते थे. इन तस्करों को कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी के हवाले कर दिया गया. आगे इंस्पेक्टर रावत बताते हैं कि डीडीयू जंक्शन एक अहम रेल केंद्र है, जो बिहार, नॉर्थ ईस्ट, बंगाल, झारखंड और ओडिशा से जुड़ा हुआ है. लापता बच्चों में अधिकतर इसी क्षेत्र से संबंधित होते हैं.

जुलाई 2025 में रेस्क्यू किए गए सबसे अधिक बच्चे

इस सफल अभियान के पीछे केवल आरपीएफ की मेहनत ही नहीं बल्कि कई संगठनों का सहयोग भी शामिल है. बचपन बचाओ आंदोलन, ग्राम स्वराज समिति और राज्य सरकार द्वारा संचालित चाइल्ड हेल्प डेस्क की टीमों ने भी समय-समय पर मदद की. रेलवे प्रशासन की ओर से भी हरसंभव सहयोग मिला. इंस्पेक्टर रावत और उनकी टीम अक्सर बस एक नाम, एक धुंधली तस्वीर या एक अधूरी जानकारी से शुरुआत करते हैं. इसके बावजूद वे हार नहीं मानते, कड़ी मेहनत करते हैं, दस्तावेज खंगालते हैं और अंततः उस मासूम को उसके परिजनों से मिलवाते हैं. जुलाई 2025 में बड़े अधिकारियों के निर्देश के बाद सबसे अधिक बच्चों को रेस्क्यू किया गया.

अनदेखे सुपरहीरोज में से हैं पीके रावत और उनकी टीम 

यह पूरी कहानी हमें यह सिखाती है कि इंसानियत और हिम्मत के बल पर कोई भी असंभव कार्य संभव हो सकता है. पीके रावत और उनकी टीम वास्तव में उन अनदेखे सुपरहीरोज़ में से हैं, जो समाज को सुरक्षित और संवेदनशील बनाने की दिशा में निःस्वार्थ रूप से काम कर रहे हैं.

[ad_2]

Source link

Views: 3
Previous Post

‘मुल्क’ की रिलीज के 7 साल बाद ऋषि कपूर पर अनुभव सिन्हा का छलका दर्द, याद की आखिरी मुलाकात

Next Post

अंडर-19 एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप: शिवम और मौसम की जीत

admin

admin

Next Post
अंडर-19 एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप: शिवम और मौसम की जीत

अंडर-19 एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप: शिवम और मौसम की जीत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • एफएमजी परीक्षा पास कर प्रीति शाक्य ने सोनभद्र का काम नाम की रोशन।
  • बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर निजी बस और ट्रक की भीषण भिड़ंत, दर्जनभर से अधिक यात्री घायल।
  • श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में धूमधाम से मना हनुमान जन्मोत्सव, भक्तों में दिखा उत्साह।
  • सीआईएसएफ का बड़ा पुनर्गठन, आज से लागू हुई नई सुरक्षा व्यवस्था ।।
  • अज्ञात व्यक्ति का रेलवे ट्रैक पर मिला कटा हुआ शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    एफएमजी परीक्षा पास कर प्रीति शाक्य ने सोनभद्र का काम नाम की रोशन।

    by Shantosh Mishra
    November 11, 2026
    0

    ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र। सोनभद्र। विकास नगर कॉलोनी राबर्ट्सगंज के रहने वाली प्रीति शाक्य ने फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जाम ( FMGE)...

    Recent News

    एफएमजी परीक्षा पास कर प्रीति शाक्य ने सोनभद्र का काम नाम की रोशन।

    November 11, 2026

    बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर निजी बस और ट्रक की भीषण भिड़ंत, दर्जनभर से अधिक यात्री घायल।

    November 11, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News