• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Tuesday, September 22, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से किया जाये सुनिश्चित- जिलाधिकारी।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
August 2, 2025
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

सम्पूर्ण समाधान दिवस दुद्धी के कैम्प में 32 लाभार्थियों का दिव्यांग प्रमाण-पत्र व 05 लाभार्थियों का बनाया गया आयुष्मान कार्ड।

सोनभद्र। शासन की मन्शा के अनुरूप जिले की चारों तहसीलों में ‘‘सम्पूर्ण समाधान दिवस‘‘ का आयोजन अगस्त, 2025 महीने के प्रथम शनिवार को किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस दुद्धी में जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह व पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने तहसील दिवस में आये शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को सरल भाव से सुनते हुए उनके प्रकरणों का निस्तारण कराया गया। जो शिकायत मौके पर जाकर निस्तारण करने योग्य थी, ऐसे प्रकरणों में टीम गठित कर, क्षेत्र में टीम भेजकर शिकायतकर्ताओं के शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कराया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से किया जाये, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही न बरती जाये। उन्होंने उपस्थित अधिकारयों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्राप्त शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण तरीके से निस्तारण करते हुए शिकायतकर्ता का फीडबैक लेते हुए शिकायतों का निस्तारण किया जाये, जिससे कि शिकायतकर्ता को किसी प्रकार की समस्या न हो और उनके प्रकरण का निस्तारण समय से किया जा सके। प्रकरणों का समाधान सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस के मौके पर विभागीय कार्मिकों की टीम द्वारा किया जायेगा और जो मामले एक या दो दिन के अन्दर निस्तारित नहीं होंगे, उनका निस्तारण उच्च स्तरीय अधिकारी द्वारा मौके पर जाकर निस्तारित किया जायेगा। इसी प्रकार से जिलाधिकारी ने जमीन सम्बन्धी प्रकरणों के निस्तारण के लिए सम्बन्धित राजस्व विभाग व पुलिस विभाग के कार्मिकों को निर्देशित करते हुए कहा कि विवादित जमीन वाले स्थल पर जाकर संयुक्त रूप से जाॅच किया जाये, इसके पश्चात न्यायोचित कार्यवाही करते हुए पीड़ित को न्याय दिलाया जाये। तहसील दुद्धी में सम्पूर्ण समाधान दिवस के मौके पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये कैम्प का निरीक्षण किया गया, उन्होंने निर्देशित किया कि कैम्प में अधिक से अधिक लाभार्थी लाभ उठायें, इसके लिए सम्बन्धित विभाग प्रचार-प्रसार भी करना सुनिश्चित करेंगें। सम्पूर्ण समाधान दिवस के मौके पर लगाये गये कैम्प में आयुष्मान कार्ड के 05 लाभार्थियों का कार्ड बनाया गया, 32 लाभार्थियों को दिव्यांग प्रमाण-पत्र, 02 लाभार्थी को दिव्यांग पेंशन आवेदन के लिए प्रपत्रों की जानकारी दी गयी। सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, जिला विकास अधिकारी हेमेन्त कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी दुद्धी निखिल यादव तहसीलदार आदि ने 67 शिकायतें सुनते हुए मौके पर ही 05 मामलें निस्तारित किये गये, बाकी 62 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस मौके पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय, परियोजना अधिकारी डूडा सुधांशु शेखर शर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, जिला दिव्यांगजन एवं सशक्तिकरण अधिकारी विद्या देवी,  नायब तहसीलदार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।

02 -तहसील ओबरा में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) वागीश कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में  में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) ने उपस्थित अधिकारयों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्राप्त शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण तरीके से निस्तारण किया जाये, जिससे कि शिकायतकर्ता को किसी प्रकार की समस्या न हो और उनके प्रकरण का निस्तारण समय से किया जा सके। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) वागीश कुमार शुक्ला, तहसीलदार ओबरा नरेन्द्र राम सिंह आदि ने 55 शिकायतें सुनते हुए, मौके पर ही 06 मामलें निस्तारित किये गये और 02 टीम को क्षेत्र में भेजकर 02 प्रकरण को निस्तारित किये गये। इस प्रकार तहसील दिवस ओबरा में कुल 08 मामले निस्तारित हुए, बाकी 47 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

03- तहसील घोरावल में उप जिलाधिकारी घोरावल प्रदीप कुमार यादव की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, इस मौके पर उप जिलाधिकारी घोरावल, तहसीलदार घोरावल नटवर सिंह, सी0ओ0 घोरावल आदि ने 24 शिकायतें सुनते हुए, मौके पर ही 04 मामलें निस्तारित किये गये, बाकी 20 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

Previous Post

सोनभद्र खनन क्षेत्र में एक बार फिर से हुआ हादसा एक की मौत।

Next Post

‘आपका जीतना सच में योग्य है मेरे भाई’, विक्रांत मैसी के लिए अल्लू अर्जुन का मैसेज, रानी-शाहरुख को भी दी बधाई

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post
‘आपका जीतना सच में योग्य है मेरे भाई’, विक्रांत मैसी के लिए अल्लू अर्जुन का मैसेज, रानी-शाहरुख को भी दी बधाई

'आपका जीतना सच में योग्य है मेरे भाई', विक्रांत मैसी के लिए अल्लू अर्जुन का मैसेज, रानी-शाहरुख को भी दी बधाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • 150 KG वजन और रेसलमेनिया का खौफनाक रिकॉर्ड… अंडरटेकर का वो अजीब राज, जिससे डरते थे डेडमैन
  • Delhi-NCR Air Pollution News: सितंबर में ही दिल्ली-NCR का फूलने लगा दम, इन 2 शहरों की जहरीली हो गई हवा, सांस लेने में हांफने लगे लोग
  • रणबीर बने राम, सनी बने हनुमान, अब पर्दे पर ‘कर्ण’ बनेगा ये सुपरस्टार, 150 करोड़ी ‘महावीर कर्ण’ की दिखाई झलक
  • नागोया में भारत लगाएगा पदकों का शतक! शूटिंग-एथलेटिक्स से बड़ी उम्मीद, गोल्ड तय करेगा मेडल टेबल में जगह
  • सिरफिरे युवक ने स्कूल में घुसकर टीचर को मारी तीन गोली, फिर खुद की कनपटी पर सटाकर चलाई पिस्टल, दोनों की मौत

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    150 KG वजन और रेसलमेनिया का खौफनाक रिकॉर्ड… अंडरटेकर का वो अजीब राज, जिससे डरते थे डेडमैन

    150 KG वजन और रेसलमेनिया का खौफनाक रिकॉर्ड… अंडरटेकर का वो अजीब राज, जिससे डरते थे डेडमैन

    by admin
    September 22, 2026
    0

    नई दिल्ली. डब्ल्यूडब्ल्यूई के इतिहास में जब भी खौफ, दहशत और खामोशी का जिक्र होता है, तो फैंस के जहन...

    Recent News

    150 KG वजन और रेसलमेनिया का खौफनाक रिकॉर्ड… अंडरटेकर का वो अजीब राज, जिससे डरते थे डेडमैन

    150 KG वजन और रेसलमेनिया का खौफनाक रिकॉर्ड… अंडरटेकर का वो अजीब राज, जिससे डरते थे डेडमैन

    September 22, 2026
    Delhi-NCR Air Pollution News: सितंबर में ही दिल्ली-NCR का फूलने लगा दम, इन 2 शहरों की जहरीली हो गई हवा, सांस लेने में हांफने लगे लोग

    Delhi-NCR Air Pollution News: सितंबर में ही दिल्ली-NCR का फूलने लगा दम, इन 2 शहरों की जहरीली हो गई हवा, सांस लेने में हांफने लगे लोग

    September 22, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News