• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Monday, September 21, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

Macau open 2025: लक्ष्य सेन और तरुण मन्नेपल्ली सेमीफाइनल में पहुंचे, सात्विक-चिराग बाहर

admin by admin
August 1, 2025
in खेल
0 0
0
Macau open 2025: लक्ष्य सेन और तरुण मन्नेपल्ली सेमीफाइनल में पहुंचे, सात्विक-चिराग बाहर


Last Updated:August 01, 2025, 15:39 IST

Macau open 2025: लक्ष्य सेन और तरुण मन्नेपल्ली ने मकाऊ ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया. मन्नेपल्ली ने चीन के हू झे को हराया, जबकि लक्ष्य ने शुआन चेन झू को मात दी.

लक्ष्य सेन और तरुण मन्नेपल्ली सेमीफाइनल में पहुंचे, सात्विक-चिराग बाहरभारत के लक्ष्य सेन

हाइलाइट्स

  • लक्ष्य सेन और तरुण मन्नेपल्ली मकाऊ ओपन के सेमीफाइनल में
  • लक्ष्य सेन का सामना इंडोनेशिया के अल्वी फरहान से होगा
  • मन्नेपल्ली की टक्कर मलेशिया के जस्टिन होह से होगी
मकाऊ: भारत के स्टार खिलाड़ी लक्ष्य सेन और उदीयमान तरुण मन्नेपल्ली ने कड़े मुकाबलों में जीत दर्ज करके शुक्रवार को मकाऊ ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल के सेमीफाइनल में प्रवेश किया.

विश्व में 47वें स्थान पर काबिज 23 वर्षीय मन्नेपल्ली ने 87वें स्थान पर काबिज चीन के हू झे को 75 मिनट तक चले मुकाबले में 21-12, 13-21, 21-18 से हराया.

वहीं राष्ट्रमंडल खेल चैम्पियन दूसरी वरीयता प्राप्त लक्ष्य ने चीन के शुआन चेन झू को 21 . 14, 18 . 21, 21 . 14 से मात दी.

अब लक्ष्य का सामना इंडोनेशिया के पांचवीं वरीयता प्राप्त अल्वी फरहान से होगा जबकि मन्नेपल्ली की टक्कर मलेशिया के जस्टिन होह से होगी.

मन्नेपल्ली ने पहली बार किसी बीडब्ल्यूएफ सुपर 300 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई है. इससे पहले वह फरवरी में जर्मन ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे थे.

सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में मलेशिया के चूंग होन जियान और हेकल मुहम्मद से 14-21, 21-13, 20-22 से हारकर बाहर हो गई.

चार साल पहले पुलेला गोपीचंद अकादमी से जुड़ने वाले मन्नेपल्ली ने पिछले दौर में हांगकांग के शीर्ष वरीयता प्राप्त ली चेउक यिउ को हराया था.

राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले मन्नेपल्ली पहले गेम में एक समय 4-7 से पीछे चल रहे थे, लेकिन फिर उन्होंने 12-9 से बढ़त हासिल कर ली. इसके बाद उन्होंने 15-11 से लगातार छह अंक बनाकर गेम अपने नाम कर दिया.

दूसरे गेम में हू ने जोरदार खेल दिखाया और 6-2 से आगे होने के बाद दबदबा बनाए रखा और अपनी बढ़त को 15-6 तक पहुंचाकर जल्द ही गेम अपने नाम कर दिया.

तीसरे और निर्णायक गेम में मन्नेपल्ली ने 5-0 की बढ़त बना ली और 19-15 तक अपनी बढ़त बनाए रखी. भारतीय खिलाड़ी ने इसके बाद तीन अंक गंवा दिए. मन्नेपल्ली ने हालांकि धैर्य बनाए रखा और हू के बैकहैंड कॉर्नर पर सटीक पुश लगाकर जीत पक्की की और जश्न में अपनी बाहें ऊपर उठा लीं.

मन्नेपल्ली ने आठ साल की उम्र में तेलंगाना के खम्मम में बैडमिंटन खेलना शुरू किया था. दसवीं कक्षा के बाद वह हैदराबाद आ गए थे. लक्ष्य को विश्व रैंकिंग में 77वें स्थान पर काबिज चेन को हराने में काफी मेहनत करनी पड़ी. उन्होंने पहले गेम में अच्छा प्रदर्शन करके 9–4 और फिर 15–8 की बढत बना ली. इसके बाद चेन ने दूसरे गेम में शानदार वापसी करके मुकाबले को निर्णायक गेम तक खिंचा. लक्ष्य ने तीसरे गेम में फिर दबाव बनाया और 7–1 की बढ़त बनाने के बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा.

authorimg

Anshul Talmale

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया… और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

August 01, 2025, 15:39 IST

homesports

लक्ष्य सेन और तरुण मन्नेपल्ली सेमीफाइनल में पहुंचे, सात्विक-चिराग बाहर



Source link

Previous Post

कोन विंढमगंज मार्ग की मरम्मतः कोन विंढमगंज मार्ग की मरम्मत सहित नाली निर्माण व बाजार की साफ सफाई को लेकर ग्रामीणों का फुट्टा गुस्सा।

Next Post

तरंगिनी महिला मंडल द्वारा धूमधाम से मनाया गया हरियाली तीज का पारंपरिक उत्सव।

admin

admin

Next Post

तरंगिनी महिला मंडल द्वारा धूमधाम से मनाया गया हरियाली तीज का पारंपरिक उत्सव।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • नागोया में भारत लगाएगा पदकों का शतक! शूटिंग-एथलेटिक्स से बड़ी उम्मीद, गोल्ड तय करेगा मेडल टेबल में जगह
  • सिरफिरे युवक ने स्कूल में घुसकर टीचर को मारी तीन गोली, फिर खुद की कनपटी पर सटाकर चलाई पिस्टल, दोनों की मौत
  • सलमान खान ने ट्रोल्स को धोया तो कुणाल कोहली ने किया सपोर्ट, बोले- ‘भाई के आगे कोई नहीं बोल सकता’
  • अवैध गतिविधियों पर होगी सख्ती, पीड़ितों के लिए हमेशा खुले रहेंगे थाने के दरवाजे – प्रभारी निरीक्षक बीजपुर ।।
  • Asain Games 2026 Day 2 Live: क्रिकेट में महिला टीम ने मेडल किया पक्का, सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराया

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    नागोया में भारत लगाएगा पदकों का शतक! शूटिंग-एथलेटिक्स से बड़ी उम्मीद, गोल्ड तय करेगा मेडल टेबल में जगह

    नागोया में भारत लगाएगा पदकों का शतक! शूटिंग-एथलेटिक्स से बड़ी उम्मीद, गोल्ड तय करेगा मेडल टेबल में जगह

    by admin
    September 21, 2026
    0

    नई दिल्ली. उद्घाटन समारोह खत्म हो चुका है. खिलाड़ियों के ठहरने और ट्रांसपोर्ट को लेकर जो अव्यवस्थाएं थीं, वे अब...

    Recent News

    नागोया में भारत लगाएगा पदकों का शतक! शूटिंग-एथलेटिक्स से बड़ी उम्मीद, गोल्ड तय करेगा मेडल टेबल में जगह

    नागोया में भारत लगाएगा पदकों का शतक! शूटिंग-एथलेटिक्स से बड़ी उम्मीद, गोल्ड तय करेगा मेडल टेबल में जगह

    September 21, 2026
    सिरफिरे युवक ने स्कूल में घुसकर टीचर को मारी तीन गोली, फिर खुद की कनपटी पर सटाकर चलाई पिस्टल, दोनों की मौत

    सिरफिरे युवक ने स्कूल में घुसकर टीचर को मारी तीन गोली, फिर खुद की कनपटी पर सटाकर चलाई पिस्टल, दोनों की मौत

    September 21, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News