• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Monday, March 16, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

Home Remedies: मौसम बदलते ही बिगड़ जाता है पेट? तो आज़माओ ये देसी फार्मूला, उल्टी-दस्त और कमजोरी सब छूमंतर! – Uttar Pradesh News

admin by admin
July 27, 2025
in उत्तर प्रदेश
0 0
0
Home Remedies: मौसम बदलते ही बिगड़ जाता है पेट? तो आज़माओ ये देसी फार्मूला, उल्टी-दस्त और कमजोरी सब छूमंतर! – Uttar Pradesh News


Last Updated:July 27, 2025, 17:11 IST

Kathal Ke Fayde: बारिश में पेट की समस्याओं के लिए कटहल के बीज फायदेमंद हैं. आयुर्वेद विशेषज्ञ संतोष कुमार श्रीवास्तव के अनुसार, कटहल का कोवा दस्त, उल्टी और पाचन समस्याओं को दूर करता है.

हाइलाइट्स

  • कटहल के बीज दस्त और उल्टी में फायदेमंद हैं.
  • कटहल का कोवा पाचन तंत्र को मजबूत करता है.
  • वजन बढ़ाने के लिए कटहल का सेवन करें.
Kathal Ke Fayde: बारिश के मौसम में उल्टी, दस्त और पेट से जुड़ी समस्याएं आम हो जाती हैं. अगर इन दिनों आपको भी बार-बार शौच जाना पड़ रहा है, पेट में मरोड़ है या खाना पच नहीं रहा तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है. आज हम आपको एक ऐसा देसी नुस्खा बताने जा रहे हैं, जो आपके पाचन तंत्र को मजबूत करने के साथ-साथ पेट की सभी समस्याओं को जड़ से खत्म कर सकता है. ये उपाय किसी महंगे दवाई या ट्रीटमेंट से नहीं बल्कि कटहल के बीज, यानी कटहल के कोवा से जुड़ा है.

आयुर्वेदिक विशेषज्ञों के अनुसार कटहल का कोवा प्राकृतिक रूप से दस्त और उल्टी को रोकने की ताकत रखता है. साथ ही यह शरीर को जरूरी पोषण भी देता है. आइए जानते हैं कि कटहल के बीज कैसे आपके स्वास्थ्य का रखवाला बन सकते हैं.

फाइबर से भरपूर है कटहल का कोवा
मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर में तैनात आयुर्वेद डॉक्टर संतोष कुमार श्रीवास्तव ने लोकल18 से बातचीत में बताया कि कटहल में दो तरह के फाइबर पाए जाते हैं – घुलनशील और अघुलनशील. यह दोनों ही पाचन के लिए बेहद फायदेमंद हैं.

घुलनशील फाइबर शरीर में जल्दी टूटता है और ऊर्जा का अच्छा स्रोत बनता है. वहीं अघुलनशील फाइबर मल त्याग को आसान बनाता है और पेट को साफ रखता है. यही वजह है कि कटहल का कोवा दस्त, उल्टी और पेट की गड़बड़ी जैसी समस्याओं को दूर करने में असरदार माना जाता है. डॉक्टर श्रीवास्तव कहते हैं कि कटहल का बीज पाचन क्रिया को सक्रिय करता है और बारिश के मौसम में होने वाली गैस, एसिडिटी, और डायरिया जैसी बीमारियों से बचाव करता है. इसलिए इसे अपने भोजन में जरूर शामिल करना चाहिए.

दुबले शरीर वालों के लिए भी है वरदान
अगर आप दुबले-पतले हैं और वजन नहीं बढ़ पा रहा है, तो कटहल आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है. पका हुआ कटहल न सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि यह वजन बढ़ाने के लिए भी एक बेहतरीन फल है.

100 ग्राम पके हुए कटहल में लगभग 94 किलो कैलोरी होती है. इसमें प्राकृतिक रूप से मौजूद शुगर शरीर को तुरंत ऊर्जा देती है और वजन बढ़ाने में मदद करती है. खास बात यह है कि इसमें मौजूद शर्करा आसानी से पच जाती है और शरीर के लिए नुकसानदायक नहीं होती.

वेट गेन करने के लिए भी फायदेमंद
वेट गेन करने वाले लोगों के लिए कटहल का कोवा एक सस्ता, घरेलू और सुरक्षित उपाय है. इसे उबालकर खाने से इसका फायदा और बढ़ जाता है. साथ ही इसकी सब्जी बनाकर भी इसे खाया जा सकता है. इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को ताकत देते हैं और मांसपेशियों के विकास में मदद करते हैं. कटहल के कोवा में पाए जाने वाले मिनरल्स और फाइबर न सिर्फ पाचन ठीक रखते हैं, बल्कि पेट की अंदरूनी सफाई में भी सहायक होते हैं. इसका नियमित सेवन न सिर्फ वजन बढ़ाता है बल्कि पाचन क्रिया को भी संतुलित रखता है.

Location :

Sultanpur,Uttar Pradesh

homelifestyle

मौसम बदलते ही बिगड़ जाता है पेट? तो आज़माओ ये देसी फार्मूला, तुरंत मिलेगी राहत

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.



Source link

Previous Post

बोल्ड आउटफिट में बिखेरा जलवा, आयशा शर्मा ने दिखाईं मनमोहक अदाएं, खूब देखा जा रहा VIDEO

Next Post

शाश्वत, सत्य और हमारे लिए गर्व का विषय है सनातन धर्म _पारस भाई जी महाराज।

admin

admin

Next Post

शाश्वत, सत्य और हमारे लिए गर्व का विषय है सनातन धर्म _पारस भाई जी महाराज।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • अभी तो मूंछें भी नहीं आईं… स्कूल की ड्रेस से सीधे रिकॉर्ड बुक में, 16 साल के ‘वंडरकिड’ ने प्रीमियर लीग में लिखा नया इतिहास
  • ashwagandha nursery | profitable farming for farmers | आयुर्वेदिक पौधा अश्वगंधा | अश्वगंधा की खेती से फायदा |
  • 4.10 मिनट का हरियाणवी गाना, रोमांटिक रोल में दिखा था ये ‘विलेन’, शादियों में न बजाने पर डीजे तोड़ देते थे लोग
  • Jamui Jabir Ansari wins gold for 9th time selected in national team
  • मचान विधि से करें इस सब्जी की खेती, 30 दिन में पैदावार शुरू, सीजन में होगी लाखों की कमाई

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • बॉलीवुड
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    अभी तो मूंछें भी नहीं आईं… स्कूल की ड्रेस से सीधे रिकॉर्ड बुक में, 16 साल के ‘वंडरकिड’ ने प्रीमियर लीग में लिखा नया इतिहास

    अभी तो मूंछें भी नहीं आईं… स्कूल की ड्रेस से सीधे रिकॉर्ड बुक में, 16 साल के ‘वंडरकिड’ ने प्रीमियर लीग में लिखा नया इतिहास

    by admin
    March 15, 2026
    0

    Last Updated:March 15, 2026, 17:00 ISTWho is Max Dowman: आर्सेनल के 16 वर्षीय 'वंडरकिड' मैक्स डोमन ने एवर्टन के खिलाफ...

    Recent News

    अभी तो मूंछें भी नहीं आईं… स्कूल की ड्रेस से सीधे रिकॉर्ड बुक में, 16 साल के ‘वंडरकिड’ ने प्रीमियर लीग में लिखा नया इतिहास

    अभी तो मूंछें भी नहीं आईं… स्कूल की ड्रेस से सीधे रिकॉर्ड बुक में, 16 साल के ‘वंडरकिड’ ने प्रीमियर लीग में लिखा नया इतिहास

    March 15, 2026
    ashwagandha nursery | profitable farming for farmers | आयुर्वेदिक पौधा अश्वगंधा | अश्वगंधा की खेती से फायदा |

    ashwagandha nursery | profitable farming for farmers | आयुर्वेदिक पौधा अश्वगंधा | अश्वगंधा की खेती से फायदा |

    March 15, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News