• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Tuesday, May 5, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

सात्विक-चिराग की जोड़ी सेमीफाइनल में, सिंधु को हराने वाली उन्नति हुड्डा चाइना ओपन से बाहर

admin by admin
July 25, 2025
in खेल
0 0
0
सात्विक-चिराग की जोड़ी सेमीफाइनल में, सिंधु को हराने वाली उन्नति हुड्डा चाइना ओपन से बाहर


Last Updated:July 25, 2025, 20:52 IST

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी चाइना ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गई है जबकि दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु को हराने वाली उन्नति हुड्डा का सफर यामागुची से हार के साथ…और पढ़ें

सात्विक-चिरागसेमीफाइनल में, सिंधु को हराने वाली उन्नति चाइना ओपन से बाहरउन्नति हुड्डा का सफर क्वार्टर फाइनल में खत्म हो गया.

नई दिल्ली. दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली उन्नति हुड्डा चाइना ओपन से बाहर हो गई हैं. वहीं सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारत की शीर्ष भारतीय पुरुष युगल जोड़ी ने चाइना ओपन सुपर 1000 के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. एशियाई खेलों की मौजूदा चैंपियन भारतीय जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में मलेशिया के यू सिन ओंग और ई यी तेओ को 40 मिनट में 21-18, 21-14 से आसानी से हरा दिया.

इस जीत के साथ सात्विक-चिराग का मलेशिया की जोड़ी के खिलाफ 7-3 का जीत हार का रिकॉर्ड हो गया है. सात्विक और चिराग के सामने अंतिम चार चरण में मलेशिया की दुनिया की नंबर दो जोड़ी आरोन चिया-सोह वूई यिक की चुनौती होगी. इससे पहले उन्नति को क्वार्टर फाइनल में जापान की विश्व की चौथे नंबर की खिलाड़ी अकाने यामागुची से सीधे गेम में हार का सामना करना पड़ा. पिछले दौर में अपनी आदर्श खिलाड़ी और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु को हराने वाली 17 वर्षीय उन्नति क्वार्टर फाइनल में जापान की खिलाड़ी से 33 मिनट तक चले मैच में 16-21, 12-21 से हार गईं.

जो रूट का मैनचेस्टर में बजा डंका, स्मिथ छूट गए पीछे, खतरे में गावस्कर-ब्रेडमैन के महारिकॉर्ड, बैकफुट पर भारत

उनके बाहर होने के साथ ही टूर्नामेंट में भारत का एकल में अभियान समाप्त हो गया. उन्नति ने शुरुआती गेम में यामागुची को बराबर की टक्कर दी लेकिन वह अपनी लय बरकरार नहीं रख पाई और जापान की खिलाड़ी ने लगातार पांच अंक बनाकर यह गेम अपने नाम कर दिया. इस गेम में हुड्डा का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन लगातार तीन अंक लेना था. दूसरे गेम में भी यही कहानी दोहराई गई. भारतीय खिलाड़ी ने बीच में थोड़ी देर के लिए चुनौती पेश की और लगातार चार अंक हासिल किए लेकिन यामागुची ने लगातार छह अंक बनाकर दूसरा गेम 21-12 से अपने नाम करके सेमीफाइनल में जगह बनाई.

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

homesports

सात्विक-चिरागसेमीफाइनल में, सिंधु को हराने वाली उन्नति चाइना ओपन से बाहर



Source link

Previous Post

बिजली कटौती से यूपी की जनता बेहाल, मंत्री जी हुए खुद के ही सिस्टम की गड़बड़ी पर खफा

Next Post

एबीआईसी रेणुकूट में शिक्षक- अभिभावक संगोष्ठी आयोजित।

admin

admin

Next Post

एबीआईसी रेणुकूट में शिक्षक- अभिभावक संगोष्ठी आयोजित।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • मिशन शक्ति 5.0 के दूसरे चरण के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान की ओर सशक्त पहल।
  • मानव तस्करी/पॉक्सो एक्ट मामले में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार।
  • रॉबर्ट्सगंज पुलिस की बड़ी कार्यवाही, घर में घुसकर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड।
  • बीजपुर पुलिस कार्यवाही मे 02 माह से फरार डीपी एक्ट में 1 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता गिरफ्तार।
  • बभनी पुलिस का शिकंजा 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • देवरिया
    • बॉलीवुड
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    मिशन शक्ति 5.0 के दूसरे चरण के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान की ओर सशक्त पहल।

    by Shantosh Mishra
    May 5, 2026
    0

    ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र। महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित। सोनभद्र। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा,...

    Recent News

    मिशन शक्ति 5.0 के दूसरे चरण के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान की ओर सशक्त पहल।

    May 5, 2026

    मानव तस्करी/पॉक्सो एक्ट मामले में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार।

    May 5, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News