• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Monday, June 22, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

China Open 2025: एचएस प्रणय ने चाइना ओपन सुपर 1000 के दूसरे दौर में प्रवेश किया

admin by admin
July 22, 2025
in खेल
0 0
0
China Open 2025: एचएस प्रणय ने चाइना ओपन सुपर 1000 के दूसरे दौर में प्रवेश किया


Last Updated:July 22, 2025, 17:26 IST

China Open 2025: एचएस प्रणय ने चाइना ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट में जापान के कोकी वतनबे को हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई. लक्ष्य सेन और अनुपमा उपाध्याय पहले दौर में हारकर बाहर हो गए.

चीन ओपन 2025: प्रणय पांच मैच प्वाइंट बचाकर अगले दौर में, लक्ष्य सेन भी बाहरएचएस प्रणय

हाइलाइट्स

  • प्रणय ने पांच मैच प्वाइंट बचाकर जीत दर्ज की.
  • लक्ष्य सेन चाइना ओपन के पहले दौर में बाहर हुए.
  • अनुपमा उपाध्याय भी पहले दौर में हारकर बाहर हुईं.
चांग्झू: भारतीय शटलर एचएस प्रणय ने पांच मैच प्वाइंट बचाए और एक गेम से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए मंगलवार को यहां जापान के कोकी वतनबे को हराकर चाइना ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में जगह बनाई लेकिन लक्ष्य सेन फिर से पहली बाधा पार नहीं कर पाए.

विश्व के 35वें नंबर के खिलाड़ी प्रणय ने 18वें नंबर के वतनबे के खिलाफ 8-21, 21-16, 23-21 से जीत हासिल की.

लक्ष्य का खराब प्रदर्शन जारी रहा और उन्हें अच्छी शुरुआत के बावजूद चीन के पांचवें वरीय ली शि फेंग से 21-14, 22-24, 11-21 से हार का सामना करना पड़ा. प्रणय ने मैच के बाद कहा:

मेरे करियर के इस पड़ाव पर, हर जीत मायने रखती है. मैं टूर पर वापस आकर खुश हूं. खेल का स्तर वास्तव में काफी बेहतर हो गया है और आपको शुरू से ही कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है. अब हर राउंड जीतना दिन-ब-दिन मुश्किल होता जा रहा है. पुरुष एकल में औसत आयु अचानक 22-23 वर्ष हो गई है. बहुत सारे नए चेहरे हैं और आप वास्तव में नहीं जानते कि उनका खेल कैसा है. अब अनुभव बहुत ज्यादा मायने नहीं रखता है.

भारतीय खिलाड़ी की पहले गेम में जापान के खिलाड़ी के सामने एक नहीं चली लेकिन दूसरे गेम में उन्होंने अच्छी वापसी करके मैच को बराबरी पर ला दिया. तीसरा और निर्णायक गेम काफी रोमांचक रहा.

प्रणय आखिरी गेम में 2-11 से पीछे थे, लेकिन फिर उन्होंने लगातार पांच अंक लेकर अंतर कम कर दिया. फिर भी 15-20 के स्कोर पर जापान के खिलाड़ी के पास पांच मैच प्वाइंट थे. भारतीय खिलाड़ी ने इन सभी मैच प्वाइंट को बचाकर 21-20 की मामूली बढ़त हासिल कर ली और आखिर में यादगार जीत दर्ज की.

महिला एकल में अनुपमा उपाध्याय पहले ही दौर में चीनी ताइपे की लिन ह्सियांग ती से 23-21, 11-21, 10-21 से हारकर बाहर हो गईं. ए सूर्या और ए प्रमुथेश तथा रोहन कपूर और रुथविका गड्डे की मिश्रित युगल जोड़ियां भी अपने शुरुआती दौर के मैच हार गईं.

authorimg

Anshul Talmale

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया… और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

homesports

चीन ओपन 2025: प्रणय पांच मैच प्वाइंट बचाकर अगले दौर में, लक्ष्य सेन भी बाहर



Source link

Previous Post

हत्या के दो दोषियों को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा।

Next Post

चोपन साइबर टीम द्वारा आवेदक का फ्राड हुआ कुल 5610/- रुपये उसके मूल खाते मे कराया गया वापस।

admin

admin

Next Post

चोपन साइबर टीम द्वारा आवेदक का फ्राड हुआ कुल 5610/- रुपये उसके मूल खाते मे कराया गया वापस।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • कोटा के नरेंद्र अवस्थी ने कॉमरेड्स मैराथन 2026 में 86 किमी की कठिन दौड़ पूरी कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रचा इतिहास
  • Aaj Ka Vrishabh Rashifal : वृषभ राशि वालों सावधान! आज सड़क पर बिछा खतरा, बचाएगा शिवलिंग
  • करिश्मा कपूर ने छोड़ी फिल्म, सुपरस्टार की बेटी का चमका करियर, धर्मेंद्र के बेटे की हीरोइन बनते-बनते रह गई हसीना
  • बीजपुर पुलिस को बड़ी सफलता, टॉप टेन अपराधी गिरफ्तार ।।
  • मोटकी मुकुट पहाड़ी कंकाल कांड का खुलासा : गमछे से घोंटकर की गई थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार ।।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • देवरिया
    • बॉलीवुड
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    कोटा के नरेंद्र अवस्थी ने कॉमरेड्स मैराथन 2026 में 86 किमी की कठिन दौड़ पूरी कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रचा इतिहास

    कोटा के नरेंद्र अवस्थी ने कॉमरेड्स मैराथन 2026 में 86 किमी की कठिन दौड़ पूरी कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रचा इतिहास

    by admin
    June 22, 2026
    0

    Last Updated:June 20, 2026, 00:34 ISTComrades Marathon 2026: कोटा के धावक नरेंद्र अवस्थी ने दक्षिण अफ्रीका में आयोजित प्रतिष्ठित कॉमरेड्स...

    Recent News

    कोटा के नरेंद्र अवस्थी ने कॉमरेड्स मैराथन 2026 में 86 किमी की कठिन दौड़ पूरी कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रचा इतिहास

    कोटा के नरेंद्र अवस्थी ने कॉमरेड्स मैराथन 2026 में 86 किमी की कठिन दौड़ पूरी कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रचा इतिहास

    June 22, 2026
    Aaj Ka Vrishabh Rashifal : वृषभ राशि वालों सावधान! आज सड़क पर बिछा खतरा, बचाएगा शिवलिंग

    Aaj Ka Vrishabh Rashifal : वृषभ राशि वालों सावधान! आज सड़क पर बिछा खतरा, बचाएगा शिवलिंग

    June 22, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News