• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Tuesday, March 17, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

परिवहन विभाग की लापरवाही रवैया से किसी दिन भी हो सकता है बड़ा हादसा -आशु।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
July 20, 2025
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

-ओवरलोड गाड़िया ओवर स्पीड से नगर के अंदर ले रही वाहनों से पास।

-बगैर नंबर प्लेट के चल रही गाड़ियों पर परिवहन विभाग का कोई अंकुश नहीं।

-भारी वाहनों जैसे ट्रैकों/टीपर वाहनों के बढ़े डालो की हो जांच।

-राबर्ट्सगंज नगर लोढ़ी के पास से लेकर हिन्दुआरी तक वाहनों के स्पीड पर हो अंकुश।

सोनभद्र। आज दिनांक 20.7.2025 को घोरावल विधानसभा के न्याय पंचायत बढ़ौली के उरमौरा गांव में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य आशुतोष कुमार दुबे (आशु) की अध्यक्षता में एक बैठक रखी गई जिसमें उपस्थित लोगों ने वाहनों के ओवरलोड/ हाई स्पीड के साथ नंबर प्लेट पर अपनी बातें रखी । इसमें पी0सी0सी0 आशु  दुबे ने कहा कि पूर्व में भी यहां A.R.T.O. रहे पी0एस0 राय जी को नंबर प्लेट एवं ओवरलोड को लेकर ज्ञापन दिया गया था लेकिन इस पर कोई भी बड़ी कार्यवाही नहीं हुई, स्थिति ऐसी है कि राबर्ट्सगंज नगर जो लोढ़ी से शुरू हो जाता है आप देखे तो ओवरलोड गाड़ियां /ट्रक मनमाने स्पीड से वाहनों को क्रॉस करते हुए चलती हैं जो कभी-कभी घटना को अंजाम भी दे देती हैं, इसके लिए एक स्पीड निर्धारण नगर के अंदर होना बहुत जरूरी है क्योंकि अगर देखा जाए तो करीब 1 किलोमीटर का फ्लाईओवर शुरू होने के दक्षिण दिशा में और वहीं करीब डेढ़ किलोमीटर का फ्लाईओवर खत्म होने के उत्तर दिशा में ज्यादातर नगर के लोगों का आवागमन रहता है इस पर स्पीड का निर्धारण होना चाहिए, साथ ही गाड़ियां ओवरलोड के साथ नंबर प्लेटों पर कभी एक नंबर मिटाकर कभी उसके ऊपर कोई चीज लटका कर कभी चेचिस के अंदर नंबर प्लेट लगाकर तमाम तरीके से नंबर को छुपाने का काम किया जाता है ।
अगर कोई गाड़ी किसी को धक्का देकर जाए तो हादसे का शिकार व्यक्ति उस गाड़ी का नंबर भी नहीं देख सकता ।वही आशु दुबे ने आरोप लगाया की अगर किसी गाड़ी की चेचिस गाड़ी के औषतन मानक से ज्यादा है तो उनका फिटनेस जो आरटीओ विभाग द्वारा पास होता है यह किसकी जिम्मेदारी है, यह भी संदेहात्मक है इस पर भी विभाग को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए ,ताकि बरसात के दिनों में ना सड़के खराब हो ना ही आम जनमानस घटना का शिकार हो ।अगर एक हफ्ते में इस पर कोई कार्यवाही संबंधित विभाग  द्वारा नहीं की जाती तो हम इसके तहत विभाग पर प्रदर्शन करेंगे जिसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी । कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस नेता मनोज मिश्रा ने कहा कि स्कूल के बच्चों के भी पढ़ने का समय रहता है वहां वाहन संतुलित स्पीड में नहीं चलेंगे तो घटना कभी भी हो सकती है, कांग्रेस नेता राहुल जैन ने कहा कि तमाम दुकानें नगर पालिका के अंदर बनी हुई है अगर ओवरलोड गाड़ियां इसी तरीके से चलेंगे तो दुकान का जो सामान आ रहा है या जो ग्राहक सामान लेकर जा रहा है वह भी क्षतिग्रस्त हो सकता है ,कांग्रेस नेता श्रीकांत मिश्रा ने कहा कि गाड़ियों के चेचिस का निर्माण उसके क्षमता के अनुसार खुद निश्चित रहता है उसको बढ़कर बनाना सड़कों पर एवं उसके बैलेंस पावर को निश्चित रूप से खराब करेगा,N.S.U.I.  के जिला अध्यक्ष अंशु गुप्ता ने कहा कि आए दिन देखने को मिलता है कि भारी वाहनों को चलने वाले जो ड्राइवर हैं वह भी कम उम्र के समझ में आते हैं उनके भी हैवी लाइसेंस का जांच करना बहुत जरूरी है। मुख्य रूप से उपस्थित रहने वालों में युवा कांग्रेस के जिला महासचिव दयाराम प्रजापति रावटसगंज विधानसभा उपाध्यक्ष मिथिलेश पासवान , एनसयूआई के जिला महासचिव रोहित भारती, गुलाब सिंह, विजय कुमार ,जितेंद्र वर्मा , शमशेर ,  नागेंद्र कुमार ,विनोद कुमार ,राधे श्याम, अनुराग त्रिपाठी उपस्थित रहे।

Previous Post

मिशन शक्ति के तहत पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा व सशक्तिकरण को लेकर चलाया जा रहा जागरूकता अभियान।

Next Post

पिपरी पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी करने वाले 02 शराब तस्करों को किया गिरफ्तार।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

पिपरी पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी करने वाले 02 शराब तस्करों को किया गिरफ्तार।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • मिशन शक्ति के अंतर्गत पुलिस का जागरूकता अभियान।
  • समाज जागरूकता के संकल्प के साथ सात दिवसीय शिविर समाप्त।
  • बीजपुर में नवरात्रि पर भव्य श्रीराम कथा की तैयारी तेज, कलश यात्रा और शोभायात्रा को लेकर बनी रूपरेखा।
  • प्रेमिका से शादी की जिद में टावर पर चढ़ा युवक, एक घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा।
  • श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अयोध्या के वर्ष प्रतिपदा समारोह में संदीप गुप्ता को मिला आमंत्रण पत्र।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • बॉलीवुड
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    मिशन शक्ति के अंतर्गत पुलिस का जागरूकता अभियान।

    by Shantosh Mishra
    March 17, 2026
    0

    ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र। महिला सुरक्षा एवं साइबर अपराधों के प्रति किया गया जनजागरूकता कार्यक्रम। सोनभद्र। पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं...

    Recent News

    मिशन शक्ति के अंतर्गत पुलिस का जागरूकता अभियान।

    March 17, 2026

    समाज जागरूकता के संकल्प के साथ सात दिवसीय शिविर समाप्त।

    March 17, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News