• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Saturday, August 8, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

ईदुल इस्लाम की तलाश में नागपुर पहुंची एटीएस, छांगुर के खिलाफ मौलाना बरेलवी का फतवा

admin by admin
July 18, 2025
in उत्तर प्रदेश
0 0
0
ईदुल इस्लाम की तलाश में नागपुर पहुंची एटीएस, छांगुर के खिलाफ मौलाना बरेलवी का फतवा


Chhangur Baba Live: यूपी के रामपुर में अवैध धर्मांतरण का रैकेट चलाने वाले छांगुर बाबा के राज धीरे-धीरे उजागर होते जा रहे हैं. साथ ही उसकी मुश्किलें भी बढ़ती जा रही हैं. एक तरफ जहां छांगुर बाबा के एक दर्जन से अधिक ठिकानों पर छापेमारी चल रही है तो वहीं दूसरी तरफ यूपी एटीएस ने उसके भतीजे सोहराब को भी गिरफ्तार कर लिया है. छांगुर की गिरफ्तारी के बाद से यूपी एटीएस सोहराब की तलाश में जुटी हुई थी. छांगुर पर एक के बाद एक नए खुलासे सामने आ रहे हैं. यहां पढ़ें पल-पल के अपडेट…

छांगुर को इस्लाम से किया जाए बाहर: संत

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने छांगुर बाबा उर्फ जलालुद्दीन के खिलाफ फतवा जारी किए जाने के फैसले का अयोध्या के संतों ने समर्थन किया. हनुमानगढ़ी के संत डॉ. देवेशाचार्य जी महाराज ने कहा कि मौलाना शहाबुद्दीन ने जो भी कहा वह बहुत सही है और इसकी समाज को आवश्यकता है. उन्होंने आगे कहा कि छांगुर बाबा के खिलाफ फतवा जारी किया जाना खुद में सराहनीय है. हर मुसलमान को छांगुर बाबा उर्फ जलालुद्दीन का साथ नहीं देना चाहिए. बल्कि ऐसे लोगों को इस्लाम से बाहर कर देना चाहिए. इस्लाम इस बात की इजाजत नहीं देता कि किसी को प्रताड़ित करके जबरदस्ती करके धर्मांतरण कराया जाए. भारत सरकार को छांगुर बाबा पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए.

नागपुर में छापेमारी जारी

छांगुर अवैध धर्मांतरण मामले में नागपुर में एटीएस ने छापेमारी की. एफआईआर में नामज़द ईदुल इस्लाम की तलाश में छापेमारी की जा रही है. ख़ुद को भारत प्रतीकार्थ सेवा संघ नामक संस्था का राष्ट्रीय महासचिव बताता है ईदुल इस्लाम. इसने छांगुर बाबा को अपनी संस्था का पदाधिकारी बनाया था. पदाधिकारी बनाने के नाम पर लेनदेन के सबूत मिले हैं.

आतंकी ट्रेनिंग कैंप चला रहा था छांगुर

यूपी में धर्मांतरण का नेटवर्क चलाने वाले छांगुर बाबा पर एक्शन लगातार जारी है. इस बीच छांगुर बाबा पर अब तक का सबसे बड़ा खुलासा हुआ है. छांगुर आतंकी ट्रेनिंग कैंप चला रहा था. इसके लिए वह एक बड़ी इमारत का इस्तेमाल कर रहा था.

छांगुर बाबा पर क्या बोले मौलाना बरेलवी?

छांगुर उर्फ जलालुद्दीन के खिलाफ मुफ्ती मौलाना शहाबुद्दीन राजवीर बरेलवी ने फतवा जारी किया. उन्होंने कहा कि छांगुर उर्फ जलालुद्दीन ने इस्लाम के उसूलों के खिलाफ काम किया है. इस्लाम में जोर जबरदस्ती और लालच नहीं है. छांगुर इस्लाम की नजर में मुजरिम और गुनहगार है. लालच देकर किसी भी गैर मुस्लिम का धर्मांतरण करवाना गुनाह है. मौलाना ने आम आवाम से अपील करते हुए छांगुर का सामाजिक बहिष्कार करने की बात कही.

बिचौलिए का काम कर रहा था रशीद

छांगुर के अवैध धर्मांतरण सिंडिकेट में बिचौलिए का काम रशीद कर रहा था. धर्मांतरण के लिए शिकार फंसाने पर रशीद को कमीशन मिलता था. इतना ही नहीं, एक बार धर्मांतरण के आरोप में ही जेल गया था. कुछ महीने पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया. अब जल्द ही एटीएस रशीद को कस्टडी रिमांड में लेगी. धन के लेनदेन, विदेशी संपर्कों और स्थानीय राजनीतिक, प्रशासनिक संरक्षण पर पूछताछ होगी.

कभी था भिखारी, आज है अरबपति

जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा के कारनामे से लोग हैरान हैं, कभी भीख मांगने वाला, पाई-पाई के लिए मोहताज जमालुद्दीन अरबों की संपत्ति का मालिक बन बैठा. कैसे? जमालुद्दीन ने ज्यादा कुछ नहीं किया, उसने बस धर्म को एक स्टार्टअप बना डाला, जिसमें निवेश दुबई, सऊदी, तुर्की और पाकिस्तान से आया. छांगुर का बिजनेस मॉडल इतना जबरदस्त था कि हर जाति के लिए अलग-अलग रेट लिस्ट थी. धर्मांतरण का धंधा करने के लिए वो कोडवर्ड्स में बात करता था. अब जब उसके काले कारनामे सबके सामने आ गए हैं, तो दावा करता है कि मैं निर्दोष हूं, मुझे कुछ नहीं पता. लेकिन सवाल है कि उससे जुड़े 40 बैंक खातों में 100 करोड़ से ज्यादा रकम कैसे और क्यों आई?



Source link

Previous Post

‘धैर्य धनी है महागुणी है…’, रवि दुबे ने Ramayana के सेट से शेयर की तस्वीर, साथ में दिखे रणबीर कपूर-नितेश तिवारी

Next Post

3,000 खिलाड़ियों को हर महीने 50,000 रुपये…ओलंपिक की तैयारियों के लिए सरकार ने खोला खजाना, ‘- जीतने की आदत डालिए’

admin

admin

Next Post
3,000 खिलाड़ियों को हर महीने 50,000 रुपये…ओलंपिक की तैयारियों के लिए सरकार ने खोला खजाना, ‘- जीतने की आदत डालिए’

3,000 खिलाड़ियों को हर महीने 50,000 रुपये...ओलंपिक की तैयारियों के लिए सरकार ने खोला खजाना, '- जीतने की आदत डालिए'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • सिंदुरिया गांव में चोरों का धावा, घर के बाहर से बाइक और जनरेटर का अल्टीनेटर हुआ चोरी।
  • सिंगरौली के जियावन में हाईवा की टक्कर से 15 वर्षीय छत्रपति सिंह की मौत, पिता गंभीर घायल, चालक फरार, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • ‘न्यूज, स्पेस रानी, ​​हे राम’; छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती परीक्षा पास करने वाले लोगों के अनोखे नामों पर छिड़ा विवाद
  • आखिरकार रांची में आंदोलनकारी छात्रों के बीच पहुंचे CJP प्रतिनिधि, एकजुटता दिखाई; पार्टी नेतृत्व के जाने पर यह बताया, Jharkhand Hindi News
  • झारखंड में बढ़ गई 10 प्रतिशत तक महंगाई, इन जरूरी प्रोडक्ट के बढ़े दाम; देखें लिस्ट, Jharkhand Hindi News

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    सिंदुरिया गांव में चोरों का धावा, घर के बाहर से बाइक और जनरेटर का अल्टीनेटर हुआ चोरी।

    by Shantosh Mishra
    August 8, 2026
    0

    ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र। रात करीब दो बजे के आसपास वारदात को दिया अंजाम, परिजनों को कमरे में बाहर से किया...

    Recent News

    सिंदुरिया गांव में चोरों का धावा, घर के बाहर से बाइक और जनरेटर का अल्टीनेटर हुआ चोरी।

    August 8, 2026
    सिंगरौली के जियावन में हाईवा की टक्कर से 15 वर्षीय छत्रपति सिंह की मौत, पिता गंभीर घायल, चालक फरार, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    सिंगरौली के जियावन में हाईवा की टक्कर से 15 वर्षीय छत्रपति सिंह की मौत, पिता गंभीर घायल, चालक फरार, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    August 8, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News