Last Updated:
Chhangur Baba Live: अवैध धर्मांतरण कराने वाला छांगुर बाबा को आज एटीएस लखनऊ कोर्ट में पेश कर सकती है. छांगुर बाबा की साथी को भी कोर्ट में पेश किया जा सकता है.
छांगुर बाबा के खुल गए राज.
मैं निर्दोष हूं…
अस्पताल से बाहर निकलते हुए छांगुर बाबा ने पहली बार कैमरे में अपनी सफाई दी. उसने खुद को पूरी तरह से निर्दोष बताया. साथ ही कहा कि उसे इस मामले के बारे में कुछ भी नहीं पता है.
वहां से इन दोनों को जेल शिफ्ट कर दिया गया. कोर्ट ने छांगुर और उसकी सहयोगी नसरीन को 10 जुलाई को रिमांड पर भेजा था. इसकी समय अवधि बुधवार को समाप्त हो गई. बीते 3 जुलाई को राजधानी लखनऊ में विश्व हिंदू रक्षा परिषद के बैनर तले धर्म परिवर्तन कर चुके 15 लोगों की हिंदू धर्म में वापसी कराई गई थी.
Chhangur Baba News: छांगुर बाबा का मेडिकल कराया
अवैध धर्मांतरण के आरोपी छांगुर बाबा को कोर्ट में पेश करने से पहले उसका लखनऊ के अस्पताल में मेडिकल कराया गया है. बुधवार को छांगुर बाबा की रिमांड पूरी हो गई.
बलरामपुर में जलालुद्दीन उर्फ छांगुर मामले में पीड़ित को धमकी दी जा रही है. हरिजीत कश्यप को छांगुर के खिलाफ दिए बयान वापस लेने की धमकी मिली है. पुलिस ने धमकी देने वाले छांगुर के तीन गुर्गों के खिलाफ केस दर्ज किया है. कोतवाली उतरौला में रियाज, नवाब और कमालुद्दीन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.
Chhangur Baba News: छांगुर बाबा के साथ नसरीन की थी लड़ाई
सूत्रों के मुताबिक नसरीन ने एटीएस की पूछताछ में यह बताया है कि विदेशी फंडिंग की जिम्मेदारी छांगुर अपने बेटे को देना चाहता था. इस बात को लेकर उसकी और छांगुर की लड़ाई हुई थी और दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था.
जमालुद्दीन उर्फ छांगुर के मददगार चार अफसरों के नाम सामने आए. चारों पर कार्रवाई हो सकती है. एसटीएफ की गोपनीय जांच में 2019 से 2024 के बीच बलरामपुर में तैनात रहे एक एडीएम, दो सीओ और एक इंस्पेक्टर की भूमिका संदिग्ध है. ये अफसर छांगुर के एक इशारे पर कुछ भी करने को तैयार रहते थे. एसटीएफ की जांच के दौरान भी इंस्पेक्टर की भूमिका संदिग्ध पाई गई थी. एटीएस की कस्टडी रिमांड के दौरान भी पुलिस प्रशासन के अफसरों के नाम सामने आए थे. एजेंसियां ये तस्दीक कर रही हैं कि छांगुर ने सिर्फ फंसाने के लिए इनका नाम लिया है या इनकी वाकई कोई भूमिका है. सबूत मिलते ही अफसरों पर कार्यवाही होगी. आज खत्म हो रही है छांगुर और नीतू उर्फ नसरीन की कस्टडी रिमांड. शाम 6 बजे तक जेल में दाखिल कर दिए जाएंगे दोनों आरोपी.
Chhangur Baba News: छांगुर बाबा का गाजियाबाद कनेक्शन
यूपी एटीएस द्वारा अरेस्ट कर जेल भेजे गए धर्मांतरण के आरोपी छांगुर बाबा का अब गाजियाबाद कनेक्शन सामने आया है. एक पीड़ित परिवार गाजियाबाद के कविनगर का भी है, यहां की रहने वाली पीड़िता ने इस बाबा पर सवाल उठाए हैं. छांगुर बाबा और बदर अख्तर सिद्दीकी का गाजियाबाद कनेक्शन मिला है. साल 2019 से गायब युवती की बहन ने कहा, ‘मेरी बहन को दुबई भेजने के नाम पर गायब किया गया. ब्रेनवॉश कर हिंदू धर्म से अलग किया. इस मामले में यदि आरोपी से सख्ती से पूछताछ हो तो प्रदेश भर के बहुत मामले सामने आएंगे.’

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a…और पढ़ें
Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a… और पढ़ें


