
ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।
डाला सोनभद्र। नगर में मंगलवार की रात को भारत राष्ट्र सेवा ट्रस्ट के सौजन्य से सड़क दुर्घटना ना हो इसको ध्यान में रखते हुए वाराणसी शक्ति नगर राज्य मार्ग पर बैठी गायों को रिफ्लेक्टर काॅलर बाँधा गया है लोक जनशक्ति पार्टी किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष विनीत पाण्डेय ने बताया की आये दिन सड़क पर बैठे मवेशियों /गाय का अंधेरे के वजह से सड़क दुर्घटना की शिकार हो जाती थी जिसको ध्यान में रखते हुए ट्रस्ट के अंशु पटेल, अवनीश पाण्डेय, गोविंद भारद्वाज व राकेश राय निर्भय चौधरी उर्फ कुंजू के द्वारा नगर के सड़क पर मौजूद समस्त गायों को रिफ्लेक्टर काॅलर बाँधा गया हैं।


