• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Tuesday, May 5, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

म्योरपुर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 01 अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
July 16, 2025
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

एक ट्रेलर वाहन से कुल 92 किलो 460 ग्राम मादक पदार्थ गांजा (अनुमानित कीमत 22 लाख 50 हजार रुपये) बरामद।
          
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों के विरुद्ध सोनभद्र पुलिस के निरन्तर प्रहार की कड़ी में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण में दिनांक 15.07.2025 को थाना प्रभारी म्योरपुर कमल नयन दूबे को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम रासपहरी में बभनी मुर्धवा रोड पर बंद पड़े केरल ढाबा के पास एक ट्रेलर गाड़ी खड़ी है जिस पर गांजा लदा है। उक्त सूचना पर थाना प्रभारी म्योरपुर मय टीम मौके पर पहुंचकर ट्रेलर संख्या UP67AT8493 की चेकिंग की गयी तो ट्राला के तल में बने गुप्त बाक्स से चार बोरियों में कुल 92 किलो 460 ग्राम मादक पदार्थ गांजा (अनुमानित कीमत 22 लाख 50 हजार रुपये) बरामद हुआ तथा मौके से एक नफर अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया गया। इस बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना म्योरपुर पर मु0अ0सं0-88/2025 धारा 8/20/27ए/29/60 NDPS Act का अभियोग पंजीकृत कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
अभियुक्त से पूछताछ करने पर बताया कि मैं अपने गाड़ी मालिक राजकुमार पुत्र नन्द किशोर निवासी ग्राम बासन बीघा पोस्ट बाबू अमौना थाना दाउदनगर जिला औरंगाबाद बिहार व उनके साथी फुलेन्द्र सिंह के कहने पर उडीसा से गाड़ी में गांजा लोड करके परिवहन करता हूँ। मैं अपने गाड़ी मालिक के कहने पर राउरकेला उड़ीसा जाता हूँ, जहां पर मेरे गाड़ी मालिक मुझे फोन करके बोलते हैं तो मैं गाड़ी में चाभी लगी खुला छोड़कर हट जाता हूँ और वह अपने सहयोगी व्यक्ति को भेजते हैं जिसे वही लोग जानते हैं तथा गाड़ी को लेकर चला जाता है और उसमें गांजा लोड करके मुझे गाड़ी और चाभी लगी मिल जाती है। मेरे मालिक और फुलेन्द्र सिंह मुझे फोन पर बताते हैं कि गाड़ी में इतना माल लोड हो गया है तुम्हे गाड़ी लेकर फला स्थान पर जाना है । इस माल को मैं प्रतापगढ़ लेकर जा रहा था। अपने मालिक और फुलेन्द्र के कहने पर मैं अवैध गांजा को उड़ीसा से प्रतापगढ़, इलाहाबाद,आजमगढ़, जौनपुर आदि जिलो में पहुँचाने का काम करता हूँ । इस एवज में मुझे प्रति चक्कर गाड़ी मालिक द्वारा 40,000 रुपये दिये जाते हैं । गांजा के खरीद, बिक्री का व्यापार मेरे मालिक राजकुमार सिंह और उनके साथी फुलेन्द्र सिंह करते हैं । उन्होने यह ट्रक इसी गांजा के कारोबार और परिवहन के लिए खरीदा है। दोनों लोग काफी समय से गांजा के अवैध व्यापार में शामिल हैं तथा इस ट्रेलर को इसी काम के लिए खरिदे हैं तथा बाडी कटवाकर नीचे गुप्त बाक्स बनाकर काफी समय से गांजा खरीदकर परिवहन कराने का काम करते रहे हैं दोनों लोगों ने गांजा के व्यापार से बहुत पैसा कमाया है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
अरुण कुमार सिंह यादव पुत्र मोतीलाल सिंह निवासी दीघा थाना धनगाई जिला भोजपुर बिहार, हाल पता वार्ड नं0 43 सर्वोदय नगर अनाइठ नवादा थाना नवादा जिला भोजपुर (आरा) बिहार उम्र 34 वर्ष।

*वांछित अभियुक्तों का विवरण-*
1- राजकुमार पुत्र नन्द किशोर निवासी ग्राम बासन बीघा पोस्ट बाबू अमौना थाना दाउदनगर जिला औरंगाबाद बिहार, हालपता जे0पी0 सिंह नसीरपुर बसीया चन्दौली।
2- फुलेन्द्र सिंह पुत्र अज्ञात निवासी जिला औरंगाबाद बिहार।

*विवरण बरामदगी –*
1- 92 किलो 460 ग्राम मादक पदार्थ गांजा (अनुमानित कीमत 22 लाख 50 हजार रुपये) ।
2- एक अदद ट्रेलर संख्या UP67AT8493 (अनुमानित कीमत लगभग 30 लाख रुपये)
3- तीन अदद मोबइल फोन व 3190/- रुपये नगद ।

*गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाले पुलिस बल का विवरण —*
1- थानाध्यक्ष कमल नयन दूबे थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र।
2- उ0नि0 मनोज कुमार सिंह चौकी प्रभारी लिलासी थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र।
3- हे0का0 माधवानन्द सिंह थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र।
4- हे0का0 प्रमोद कुमार यादव थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र।
5- हे0का0 अतुल कुमार थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र।
6- का0 अनिल कुमार थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र।

Previous Post

राजकीय आई0टी0आई0 रावर्ट्सगंज के परिसर में ‘‘विश्व युवा कौशल दिवस‘‘ कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

Next Post

मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जनपदीय पुलिस द्वारा चलाया जा रहा जागरूकता अभियान।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जनपदीय पुलिस द्वारा चलाया जा रहा जागरूकता अभियान।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • सिनर, सबालेंका, गॉफ ने फ्रेंच ओपन आयोजकों के खिलाफ खोला मोर्चा, जानें क्या है पूरा मामला?
  • मुगलसराय में चौथे दिन भी गरजा बुलडोजर, प्रशासन की सख्ती देख जीटी रोड पर खुद ही अपनी दुकानें तोड़ने लगे व्यापारी
  • 44 साल पुराना ब्लॉकबस्टर गाना, जिसकी शूटिंग में फूट-फूटकर रोए थे लोग, बोल सुन आज भी भर आती हैं लोगों की आंखें
  • dhar bhojshala case mp high court seeks objections from muslim side grants 3 days time भोजशाला केस: HC ने मुस्लिम पक्ष से मांगी आपत्तियां, 3 दिन की मोहलत, Madhya-pradesh Hindi News
  • सूरज के हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर परिजनों का प्रदर्शन

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • देवरिया
    • बॉलीवुड
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    सिनर, सबालेंका, गॉफ ने फ्रेंच ओपन आयोजकों के खिलाफ खोला मोर्चा, जानें क्या है पूरा मामला?

    सिनर, सबालेंका, गॉफ ने फ्रेंच ओपन आयोजकों के खिलाफ खोला मोर्चा, जानें क्या है पूरा मामला?

    by admin
    May 5, 2026
    0

    नई दिल्ली. जैनिक सिनर, आर्यना सबालेंका और कोको गॉफ जैसे मशहूर टेनिस स्टार्स ने फ्रेंच ओपन में प्राइज मनी के...

    Recent News

    सिनर, सबालेंका, गॉफ ने फ्रेंच ओपन आयोजकों के खिलाफ खोला मोर्चा, जानें क्या है पूरा मामला?

    सिनर, सबालेंका, गॉफ ने फ्रेंच ओपन आयोजकों के खिलाफ खोला मोर्चा, जानें क्या है पूरा मामला?

    May 5, 2026
    मुगलसराय में चौथे दिन भी गरजा बुलडोजर, प्रशासन की सख्ती देख जीटी रोड पर खुद ही अपनी दुकानें तोड़ने लगे व्यापारी

    मुगलसराय में चौथे दिन भी गरजा बुलडोजर, प्रशासन की सख्ती देख जीटी रोड पर खुद ही अपनी दुकानें तोड़ने लगे व्यापारी

    May 5, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News