• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Sunday, July 5, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

बाल तस्करी व बाल श्रम के विरुद्ध सोनभद्र पुलिस की बड़ी कार्यवाही — दो तस्कर गिरफ्तार, छह नाबालिग बाल श्रमिक मुक्त।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
July 15, 2025
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, अशोक कुमार मीणा द्वारा जनपद में मानव तस्करी, बाल श्रम, भिक्षावृत्ति एवं बच्चों के शोषण के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में, थाना चोपन पुलिस द्वारा रेलवे सुरक्षा बल, चोपन से प्राप्त सूचना के आधार पर त्वरित व प्रभावी कार्यवाही करते हुए बाल तस्करी की एक गंभीर साजिश का भंडाफोड़ किया गया। थाना चोपन पर रेलवे सुरक्षा बल, चोपन द्वारा दूरभाष से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति कुछ नाबालिग बच्चों को बाल श्रम के उद्देश्य से अवैध रूप से अन्यत्र ले जाने की फिराक में हैं। इस सूचना पर थाना चोपन से उ0नि0 प्रशांत कुमार मय पुलिस बल तत्काल रेलवे स्टेशन चोपन पहुंचे तथा मौके पर मौजूद दोनों संदिग्ध व्यक्तियों 01. विक्रम नायक पुत्र मुन्ना उम्र लगभग 22 वर्ष, 02.चुलबुल नायक पुत्र मुन्ना उम्र लगभग 23 वर्ष निवासीगण – ग्राम गुरमुरा, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र को रोका गया। पूछताछ एवं जाँच के दौरान उनके कब्जे से 06 नाबालिग बच्चे बरामद किए गए, जिन्हें बहलाकर एवं प्रलोभन देकर जबरन बाल श्रम हेतु ले जाया जा रहा था। पूछताछ में सामने आया कि अभियुक्तगण इन नाबालिग बच्चों को श्रमिक के रूप में कार्य हेतु बाहर ले जा रहे थे। यह कृत्य बाल अधिकारों का घोर उल्लंघन है। थाना चोपन पुलिस द्वारा विधिक प्रक्रिया के तहत उक्त बच्चों को बाल कल्याण समिति (CWC) सोनभद्र के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उन्हें उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया। इस संबंध में थाना चोपन पर मु0अ0सं0 238/25 धारा 143(2) BNS व 79 किशोर न्याय (बालकों की देखभाल एवं संरक्षण अधिनियम, 2015) के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत करते हुए दोनों अभियुक्तों को हिरासत में लिया गया है।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-*

01. विक्रम नायक पुत्र मुन्ना उम्र लगभग 22 वर्ष, निवासी – ग्राम गुरमुरा, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र

02. चुलबुल नायक पुत्र मुन्ना उम्र लगभग 23 वर्ष निवासी – ग्राम गुरमुरा, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-*

01. उ0नि0 प्रशान्त कुमार मय हमराह थाना चोपन जनपद सोनभद्र।

जनपद पुलिस बच्चों के अधिकारों की रक्षा एवं बाल तस्करी की रोकथाम हेतु कृतसंकल्पित है। इस दिशा में किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।*

Previous Post

लगातार पांचवें दिन किया गया रुद्राभिषेक।

Next Post

राजकीय आई0टी0आई0 रावर्ट्सगंज के परिसर में ‘‘विश्व युवा कौशल दिवस‘‘ कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

राजकीय आई0टी0आई0 रावर्ट्सगंज के परिसर में ‘‘विश्व युवा कौशल दिवस‘‘ कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • कोन पुलिस द्वारा नाबालिग छात्राओं से दुष्कर्म के प्रयास एवं लैंगिक अपराध के मामले में वांछित शिक्षक गिरफ्तार।
  • मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला सुरक्षा एवं साइबर अपराधों के प्रति किया गया जागरूक।
  • गीत और कठिन योगाभ्यास के जरिए करें योग, रहें निरोग का दिया गया संदेश।
  • मारकुंडी में विकसित होगा नया औद्योगिक क्षेत्र, रोजगार की होगी भरमार।
  • मोबाइल चार्जर लगाते समय करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • देवरिया
    • बॉलीवुड
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    कोन पुलिस द्वारा नाबालिग छात्राओं से दुष्कर्म के प्रयास एवं लैंगिक अपराध के मामले में वांछित शिक्षक गिरफ्तार।

    by Shantosh Mishra
    July 5, 2026
    0

    ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र। सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार तथा क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात...

    Recent News

    कोन पुलिस द्वारा नाबालिग छात्राओं से दुष्कर्म के प्रयास एवं लैंगिक अपराध के मामले में वांछित शिक्षक गिरफ्तार।

    July 5, 2026

    मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला सुरक्षा एवं साइबर अपराधों के प्रति किया गया जागरूक।

    July 5, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News