• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Thursday, November 12, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

मानव तस्करी कर ले जा रहे नाबालिक बच्चों को आरपीएफ ने किया बरामद।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
July 15, 2025
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

चोपन /सोनभद्र। रेलवे सुरक्षा बल द्वारा मानव तस्करी और बाल मजदूरी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार देर रात एक बड़ी सफलता हाथ लगी। प्रभारी निरीक्षक रूपेश कुमार के निर्देशन में उप निरीक्षक प्रशांत कुमार, सहायक उप निरीक्षक रामकृष्ण राम, प्रधान आरक्षी अशोक कुमार और प्रधान आरक्षी अखिलेश कुमार राय द्वारा चोपन रेलवे स्टेशन परिसर में सघन गश्त की जा रही थी। रात करीब 11 बजे जब टीम PRS बिल्डिंग के पास पहुंची, तो वहां 6 नाबालिक बच्चे डरे और सहमे हुए बैठे मिले। पूछताछ में बच्चों ने अपना नाम-पता निम्नवत क्रमशः राज कुमार (16 वर्ष), पवन (12 वर्ष), विशाल (14 वर्ष), अमरनाथ (13 वर्ष), श्रवण (17 वर्ष), सूरज (14 वर्ष) सभी ग्राम गुरमुरा, थाना चोपन, जिला सोनभद्र के निवासी हैं। बच्चों ने बताया कि गाँव के ही दो व्यक्ति विक्रम नायक (22 वर्ष) एवं चुलबुल नायक (23 वर्ष) उन्हें पैसों का लालच देकर मेरठ मजदूरी कराने के बहाने बहला-फुसलाकर ला रहे थे। यह भी बताया गया कि उन्हें मेरठ में ईख के खेतों में काम पर लगाया जाना था, जहाँ 9000-10000 रुपये मजदूरी देने की बात कही गई थी। गश्त दल ने तत्परता दिखाते हुए बच्चों के बताए अनुसार टिकट काउंटर के पास मौजूद उक्त दोनों युवकों को रोक लिया। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि वे बच्चों को काम पर ले जा रहे थे। उनके पास से 8 यात्रियों के सामान्य टिकट भी बरामद किए गए, लेकिन बच्चों को ले जाने हेतु कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। प्रथम दृष्टया यह मामला मानव तस्करी एवं बाल मजदूरी से जुड़ा प्रतीत हुआ। आरपीएफ टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी बच्चों को रेस्क्यू कर लिया एवं दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई हेतु रे.सु.ब पोस्ट चोपन लाया गया। रेलवे सुरक्षा बल की तत्परता से एक गंभीर अपराध को टाला जा सका है, जिसके लिए टीम की सराहना की जा रही है।

Views: 3
Previous Post

विभिन्न मांगों को लेकर विद्युत संविदा कर्मियों ने उपखंड अधिकारी को दिया ज्ञापन।

Next Post

संकुल बैठक में शिक्षकों संग विभागीय बिंदुओं पर हुई चर्चा।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

संकुल बैठक में शिक्षकों संग विभागीय बिंदुओं पर हुई चर्चा।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • एफएमजी परीक्षा पास कर प्रीति शाक्य ने सोनभद्र का काम नाम की रोशन।
  • बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर निजी बस और ट्रक की भीषण भिड़ंत, दर्जनभर से अधिक यात्री घायल।
  • श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में धूमधाम से मना हनुमान जन्मोत्सव, भक्तों में दिखा उत्साह।
  • सीआईएसएफ का बड़ा पुनर्गठन, आज से लागू हुई नई सुरक्षा व्यवस्था ।।
  • अज्ञात व्यक्ति का रेलवे ट्रैक पर मिला कटा हुआ शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    एफएमजी परीक्षा पास कर प्रीति शाक्य ने सोनभद्र का काम नाम की रोशन।

    by Shantosh Mishra
    November 11, 2026
    0

    ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र। सोनभद्र। विकास नगर कॉलोनी राबर्ट्सगंज के रहने वाली प्रीति शाक्य ने फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जाम ( FMGE)...

    Recent News

    एफएमजी परीक्षा पास कर प्रीति शाक्य ने सोनभद्र का काम नाम की रोशन।

    November 11, 2026

    बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर निजी बस और ट्रक की भीषण भिड़ंत, दर्जनभर से अधिक यात्री घायल।

    November 11, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News