• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Sunday, August 9, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

दम्पति समेत तीन के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने का आदेश।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
July 9, 2025
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

-करीब 9 माह बाद कोर्ट के आदेश पर दर्ज होगी हत्या की रिपोर्ट।

-सीओ ने जांच में डूबकर मरने की आख्या दी थी कोर्ट में।

-चोपन थाना क्षेत्र के बेलछ गांव के टोला अकेलवा निवासी मनीष कुमार हत्याकांड का मामला।

सोनभद्र। करीब 9 माह पूर्व हुए मनीष कुमार हत्याकांड के मामले में सीजेएम आलोक यादव की अदालत ने दम्पति समेत तीन लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर विवेचना का आदेश चोपन थानाध्यक्ष को दिया है। साथ ही विवेचना के परिणाम से न्यायालय को अवगत कराने का आदेश दिया है। उक्त आदेश चोपन थाना क्षेत्र के बेलछ टोला अकेलवा गांव निवासी अर्जुन प्रसाद पुत्र स्वर्गीय रजई द्वारा अधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद सिंह के जरिए दाखिल धारा 173(4)बीएनएसएस के प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने दिया है। कोर्ट में 16 नवंबर 2024 को दाखिल प्रार्थना पत्र में अर्जुन प्रसाद ने अवगत कराया है कि उसका बेटा मनीष कुमार डाला प्लांट में 11 अक्तूबर 2024 को काम करने सायं 4 बजे घर से निकला था। गांव का सुदेश्वर पुत्र राम अधार उसके घर आया था और सुदेश्वर के कहने पर उसका बेटा मनीष कुमार रास्ते से ही सुदेश्वर के घर चला गया। जब बेटा घर वापस नहीं आया तो प्लांट पर पता किया तो पता चला कि उसका बेटा मनीष कुमार नहीं आया है। काफी तलाश करने के बाद भी जब बेटा मनीष कुमार का पता नहीं चला तो सुदेश्वर के घर गया तो सुदेश्वर ने सही बात बताने से इनकार कर दिया। उसके बाद बेटे मनीष की मोबाइल पर कई बार फोन किया, घण्टी जा रही थी लेकिन फोन नहीं उठा। इसीबीच 14अक्तूबर 2024 को सुबह 8 बजे सूचना मिली कि बेटे मनीष की लाश नाले में पड़ी है। सिर्फ अंडरवियर के अलावा शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। आसपास भी कपड़ा जूता, मोजा, मोबाइल नहीं था। पुलिस मौके पर पहुंच कर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। काफी दूर सुदेश्वर की पत्नी सिताबी देवी की शाल व साड़ी का आधा भाग बेडशीट में लपेटा दिखाई दिया। जिससे पूर्ण विश्वास है कि बेटे मनीष की हत्या गांव के सुदेश्वर पुत्र राम अधार, सिताबी देवी पत्नी सुदेश्वर व सुदेश्वर का दामाद रमेश निवासी गिरिया, थाना पन्नूगंज, जिला सोनभद्र ने साजिश के तहत किया है। इसकी सूचना कई बार थाने दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। जहां बेटे की लाश बरामद हुई है उस नाले में 2फीट से ज्यादा पानी ही नहीं है जिससे डूबकर मर सके। इसकी सूचना 5 नवंबर 2024 को एसपी सोनभद्र को रजिस्टर्ड डाक से दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कोर्ट ने इस मामले में सीओ से प्रारंभिक जांच आख्या मांगा तो जो सीओ ने आख्या कोर्ट में दी है उसमें मनीष की मौत डूबने से होना दर्शाया गया है। मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने माना कि मृतक की मोबाइल की बरामदगी न होने, मोबाइल गायब होने, मृतक का केवल अंडरवियर में लाश मिलना प्रथम दृष्टया संज्ञेय अपराध किए जाने का संकेत देता है। इसके अलावा सीओ की जांच आख्या में मोबाइल व कपड़ों की कोई भी जांच किए बिना ही आख्या प्रस्तुत की गई है। मृतक के मोबाइल की जांच सभी कई साक्ष्य प्राप्त किए जा सकते हैं। अतः मामले की विवेचना आवश्यक है। कोर्ट ने चोपन एसओ को एफआईआर दर्ज कर विवेचना करने व कृत कार्यवाही से न्यायालय को अवगत कराने का आदेश दिया है।

Previous Post

सयुस प्रदेश सचिव प्रदीप यादव ने पांच स्थानों पर स्पीड ब्रेकर बनाने को लेकर एसडीएम ओबरा को सौंपा ज्ञापन।

Next Post

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में समस्त थानों पर गठित मिशन शक्ति टीम/एण्टीरोमियो टीम द्वारा महिलाओं/बालिकाओं को किया गया जागरूक।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में समस्त थानों पर गठित मिशन शक्ति टीम/एण्टीरोमियो टीम द्वारा महिलाओं/बालिकाओं को किया गया जागरूक।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • सिंगरौली DMF फंड विवाद: 1100 करोड़ रुपये दूसरे जिलों को आवंटित करने का आरोप, जांच की मांग तेज, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • भगवान शिव पर आपत्तिजनक पोस्ट के बाद क्रिश्चियन फोरम के अध्यक्ष पर ऐक्शन, छत्तीसगढ़ में FIR के बाद हुई गिरफ्तारी, Chhattisgarh Hindi News
  • झारखंड परीक्षा में गड़बड़ियों का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, याचिका में क्या मांगें?, Jharkhand Hindi News
  • धनबाद में फिर धंसी जमीन, 10 घर जमींदोज; जमीन में समा गए 4 दो मंजिला मकान, Jharkhand Hindi News
  • चंद्रेश्वर मर्डर पर सियासत सुलगी, तेजस्वी रोहतास पहुंचे, कहा- मजदूरी मांगने पर अजीत तिवारी ने गोली मार दी, Bihar Hindi News

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    सिंगरौली DMF फंड विवाद: 1100 करोड़ रुपये दूसरे जिलों को आवंटित करने का आरोप, जांच की मांग तेज, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    सिंगरौली DMF फंड विवाद: 1100 करोड़ रुपये दूसरे जिलों को आवंटित करने का आरोप, जांच की मांग तेज, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    by admin
    August 9, 2026
    0

    23 जून, मंगलवार: मध्यप्रदेश के सिंगरौली में DMF फंड को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। आम आदमी पार्टी के...

    Recent News

    सिंगरौली DMF फंड विवाद: 1100 करोड़ रुपये दूसरे जिलों को आवंटित करने का आरोप, जांच की मांग तेज, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    सिंगरौली DMF फंड विवाद: 1100 करोड़ रुपये दूसरे जिलों को आवंटित करने का आरोप, जांच की मांग तेज, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    August 9, 2026
    भगवान शिव पर आपत्तिजनक पोस्ट के बाद क्रिश्चियन फोरम के अध्यक्ष पर ऐक्शन, छत्तीसगढ़ में FIR के बाद हुई गिरफ्तारी, Chhattisgarh Hindi News

    भगवान शिव पर आपत्तिजनक पोस्ट के बाद क्रिश्चियन फोरम के अध्यक्ष पर ऐक्शन, छत्तीसगढ़ में FIR के बाद हुई गिरफ्तारी, Chhattisgarh Hindi News

    August 9, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News