• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Thursday, September 24, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

बॉक्सिंग के लिए नहीं था पैसा और ग्लव्स, बक्सर को दे दिए 19 मेडल विनर, कोच रमेश के सामने फीकी है ‘चक दे इंडिया’

admin by admin
July 8, 2025
in खेल
0 0
0
बॉक्सिंग के लिए नहीं था पैसा और ग्लव्स, बक्सर को दे दिए 19 मेडल विनर, कोच रमेश के सामने फीकी है ‘चक दे इंडिया’


भोजपुर. ‘चक दे इंडिया’ की कहानी से हम सब वाकिफ हैं, आज उसके रियल वर्जन भोजपुर के रमेश यादव के बारे में जानते हैं.  8000 की सैलरी, सरकारी स्कूल की नौकरी और खाली हाथों से शुरू किया गया एक सफर, जो अब बिहार को बॉक्सिंग में चमकाता हुआ दिख रहा है. जब सपनों को उड़ान देने वाला खुद ज़मीन पर खड़ा हो, तब बदलाव तय है. भोजपुर के रमेश यादव ने महज 8000 रुपये की सैलरी में 19 मेडल जीतने वाले बॉक्सर तैयार कर दिए. उन्होंने यह साबित कर दिया कि जुनून और समर्पण के आगे संसाधनों की कमी मायने नहीं रखती.

अपनी लाचारी को बनाया अपना जिद
रमेश यादव वर्ष 2022 में भोजपुर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय अलेखिटोला, बड़हरा में बतौर शारीरिक शिक्षक बहाल हुए. खुद गरीब परिवार से आने वाले रमेश बताते हैं कि जब मैं बॉक्सर बनना चाहता था, तो कोच ने पैसे और ग्लव्स की मांग की थी, मैं नहीं दे सका, और मेरा सपना वहीं खत्म हो गया. उसी समय मैंने ठान लिया था कि किसी बच्चे से कभी पैसे नहीं मांगूंगा. आज रमेश यादव का वही अधूरा सपना उनके 19 शिष्यों के गले में लटकते मेडल के रूप में पूरा हो रहा है. इनमें कई बेटियां भी शामिल हैं, जो अब आत्मविश्वास के साथ रिंग में उतरती हैं और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक जीत रही हैं.

कोच का संघर्ष, बच्चियों की उड़ान
बच्चों के लिए किट, जूते, ग्लव्स और हेलमेट जैसी मूलभूत चीजें भी नहीं थीं. लेकिन रमेश यादव ने हार नहीं मानी. अपनी 8000 रुपये की सैलरी में से कुछ हिस्सा निकालकर इन जरूरतों को पूरा किया. उनके इसी प्रयास से बच्चों में आत्मविश्वास आया और अब ये युवा खिलाड़ी दिन-रात मेहनत कर बिहार का नाम रोशन कर रहे हैं. एक बॉक्सिंग खिलाड़ी बताती हैं ‘पहले बहुत डर लगता था, चोट भी लगती थी. लेकिन अब सर ने किट और सुरक्षा के सारे सामान दे दिए. अब हम पूरे जोश से प्रैक्टिस करते हैं और जीतने का सपना देखते हैं.’

रमेश के प्रयासों को मिली पहचान 
रमेश यादव की मेहनत को आखिरकार सरकार ने भी पहचाना. बिहार सरकार के खेल निदेशक रविंद्र शंकरण ने खुद इस जमीनी कोच के प्रयासों को सराहा और उन्हें हर संभव मदद देने की घोषणा की. राज्य सरकार के सहयोग से अब रमेश यादव के खिलाड़ियों को संसाधन मिलने लगे हैं और रिंग में बिहार की मुक्केबाज़ी चमकने लगी है.

संसाधनों की कमी के बिना ही मिली सफलता 
बड़हरा की जिस जमीन पर अंग्रेजों को नाकों चने चबवाने वाले बाबू वीर कुंवर सिंह पैदा हुए थे, आज उसी गांव के बेटे और बेटियां  खेल के मैदान में अपना दम दिखाने को तैयार हो रहे हैं. रमेश यादव की बॉक्सिंग क्रांति ने साबित कर दिया है कि अगर नीयत साफ हो और मेहनत सच्ची, तो संसाधनों की कमी भी बाधा नहीं बनती.

आने वाले दिनों में ओलंपिक की तैयारी
रमेश यादव कहते हैं मेरा सपना है कि भोजपुर की मिट्टी से ओलंपिक में सोना बरसे.  मैं तब तक नहीं रुकूंगा जब तक मेरा कोई खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए मेडल नहीं जीतता. उनका सपना सिर्फ उनका नहीं, अब पूरे भोजपुर और बिहार का सपना बन गया है.



Source link

Previous Post

Yash Dayal News | टीम इंडिया में आने से पहले ही इस क्रिकेटर को क्‍यों पकड़ने जा रही पुलिस? IPL में लगती है करोड़ों की बोली…

Next Post

रेणुकूट के रवि सिंह ने एशिया ताईक्वानडो में जीता भारत देश के लिए गोल्ड मेडल।

admin

admin

Next Post

रेणुकूट के रवि सिंह ने एशिया ताईक्वानडो में जीता भारत देश के लिए गोल्ड मेडल।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • दीपिका का ‘नौ का वार’, थाईलैंड लाचार, महिला हॉकी में भारत की 20-1 से धमाकेदार जीत
  • 10 माह में करीब 14 बार… चुनाव आयोग पर अखिलेश यादव ने उठाए गंभीर सवाल, अयोध्या को लेकर कर दिया बड़ा ऐलान
  • The Paradise Advance Booking: आ रही है 1 ऐसी फिल्म, जिसने रिलीज से पहले ही ‘हनुमान’ को छोड़ा पीछे, अब हिलने वाला है ‘हनुमान अंश’ का सिंहासन
  • बीजपुर पुलिस की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार ।।
  • 150 KG वजन और रेसलमेनिया का खौफनाक रिकॉर्ड… अंडरटेकर का वो अजीब राज, जिससे डरते थे डेडमैन

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    दीपिका का ‘नौ का वार’, थाईलैंड लाचार, महिला हॉकी में भारत की 20-1 से धमाकेदार जीत

    दीपिका का ‘नौ का वार’, थाईलैंड लाचार, महिला हॉकी में भारत की 20-1 से धमाकेदार जीत

    by admin
    September 23, 2026
    0

    Last Updated:September 23, 2026, 13:42 ISTDeepika Sehrawat scores 9 goals: भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपना अजेय अभियान जारी रखते...

    Recent News

    दीपिका का ‘नौ का वार’, थाईलैंड लाचार, महिला हॉकी में भारत की 20-1 से धमाकेदार जीत

    दीपिका का ‘नौ का वार’, थाईलैंड लाचार, महिला हॉकी में भारत की 20-1 से धमाकेदार जीत

    September 23, 2026
    10 माह में करीब 14 बार… चुनाव आयोग पर अखिलेश यादव ने उठाए गंभीर सवाल, अयोध्या को लेकर कर दिया बड़ा ऐलान

    10 माह में करीब 14 बार… चुनाव आयोग पर अखिलेश यादव ने उठाए गंभीर सवाल, अयोध्या को लेकर कर दिया बड़ा ऐलान

    September 23, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News