• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Thursday, November 12, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की झांकी निकली, भाव विभोर हुए भक्तगण।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
July 8, 2025
in सोनभद्र
0 0
0

संवाददाता। राजेश कुमार पाठक।

-हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की के जयकारे से समूचा कथा स्थल गुंजायमान हो गया।

-श्री मद्भागवत कथा के पांचवें दिन श्रीकृष्ण के बाललीला,माखन चोरी, व्रजरज का महत्व, कालिया मर्दन प्रसंग की कथा सुनाई गई।

-रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत पेटराही के सिंधौरा गोरारी गांव स्थित संत श्री कामेश्वर जी शिक्षा एवं जन विकास सेवा आश्रम में चल रहा आयोजन।

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत पेटराही के सिंधौरा गोरारी गांव में स्थित संत श्री कामेश्वर जी शिक्षा एवं जन विकास सेवा आश्रम में चल रहे श्री मद्भागवत कथा के पांचवें दिन सोमवार को भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव की झांकी निकाली गई।  इस दौरान हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की के जयकारे से समूचा कथा स्थल गुंजायमान हो गया। भगवान श्री कृष्ण का दर्शन करने का तांता लगा रहा, वहीं कथा का रसपान कर भक्त भाव विभोर हो गए। श्री मद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ के पंचम दिवस के अवसर पर  परम् श्रद्धेय अरुण कृष्ण शास्त्री जी महाराज ने परब्रह्म भगवान् श्री कृष्ण के पावन बाललीला एवं पूतना मोक्ष , भगवान् के माखन चोरी की लीला,  व्रजरज का महत्व , ब्रह्मादिक देवताओं का मान मर्दन एवं कालीयमर्दन  के पावन प्रसंगों का सुन्दरतम् कथा के द्वारा समस्त श्रोता समुदाय को भागवतीय सरिता में सराबोर किया। जिसमें भगवान् के ही दिव्य स्वरूप में प्रतिष्ठित गोवर्धन भगवान् की पावन कथा का रसास्वादन कराया गया।  महाराज जी ने कहा कि  भारतवर्ष में जन्म लेना सुन्दरतम् सौभाग्य का उदय होना है। भारतवर्ष के पत्ता, पानी, पत्थर में भी इतना सामर्थ्य है कि समस्त जनमानस को गोविंद के अलभ्य कृपा का भी लाभ प्रदान करता है। पावन गोवर्धन भगवान् के महत्व को बताते हुए व्यास जी ने कहा कि गाय , ब्राह्मण, संत , पर्वत , माता ,पिता , भारतीय परिपाठी में इन्हें प्रत्यक्ष देवस्वरूप में स्वीकार किया है।
गोवर्धन की कथा का सारांश बतलाते हुए महाराज जी ने कहा कि प्रकृति एवं ब्रह्म को भूलना नहीं चाहिए, जिसे सुनकर समस्त जनमानस श्रोता समुदाय आनन्द स्वरूप परमात्मा के आनन्द में आनन्दित हुए।  व्यास जी ने कहा कि संत श्री कामेश्वर जी का उद्देश्य वैदिक गुरुकुल का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जिसमें क्षेत्र के सभी गणमान्य प्रियजनों का सहयोग प्राप्त हो रहा है। आप सभी लोग प्रभु के श्री चरणों में अपना सहयोग प्रदान करें और अपनें अमूल्य जीवन को सफल बनाएं। इस अवसर पर यज्ञ के आचार्य सूरज पाण्डेय जी , पं० सतीश पाण्डेय, अर्जुन तिवारी, सुन्दरम् ओझा, अभिषेक पाठक, राजेश कुमार पाठक, नितेश पाठक , सुशील त्रिपाठी, प्रशान्त कुमार मिश्र,  दिनेश पाण्डेय, गणेश दूबे, पंकज पाण्डेय, प्रिया पाठक, सुशीला पाठक,  सुघरा पाठक, उषा पाठक, अनुराग पाठक, प्रिंस पांडेय, ललित पांडेय, सनोज पांडेय एवं समस्त भगवत्प्रेमी भक्त संगीत के सुमधुर कलाकार उपस्थित रहे।

Views: 2
Previous Post

किसान की बेटी का झारखंड की हॉकी टीम में चयन, इंडिया सब-जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में बिखेरेगी जलवा

Next Post

बीजपुर पुलिस द्वारा 01 किलो 100 ग्राम गांजा के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

बीजपुर पुलिस द्वारा 01 किलो 100 ग्राम गांजा के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • एफएमजी परीक्षा पास कर प्रीति शाक्य ने सोनभद्र का काम नाम की रोशन।
  • बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर निजी बस और ट्रक की भीषण भिड़ंत, दर्जनभर से अधिक यात्री घायल।
  • श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में धूमधाम से मना हनुमान जन्मोत्सव, भक्तों में दिखा उत्साह।
  • सीआईएसएफ का बड़ा पुनर्गठन, आज से लागू हुई नई सुरक्षा व्यवस्था ।।
  • अज्ञात व्यक्ति का रेलवे ट्रैक पर मिला कटा हुआ शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    एफएमजी परीक्षा पास कर प्रीति शाक्य ने सोनभद्र का काम नाम की रोशन।

    by Shantosh Mishra
    November 11, 2026
    0

    ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र। सोनभद्र। विकास नगर कॉलोनी राबर्ट्सगंज के रहने वाली प्रीति शाक्य ने फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जाम ( FMGE)...

    Recent News

    एफएमजी परीक्षा पास कर प्रीति शाक्य ने सोनभद्र का काम नाम की रोशन।

    November 11, 2026

    बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर निजी बस और ट्रक की भीषण भिड़ंत, दर्जनभर से अधिक यात्री घायल।

    November 11, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News