
ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।
बिजपुर सोनभद्र। बिजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जरहा वन रेंज क्षेत्र में तैनात एक चर्चित वन दरोगा को अवैध बालू खनन कराने के आरोप में मिर्जापुर मंडल वन संरक्षक मनीष मित्तल ने 24 जून को किया गया निलंबित। जरहा वन रेंज में तैनात वन दरोगा शिवमंगल अपने तैनाती वाले क्षेत्र में नदियों से अवैध बालू खनन के दौरान ट्रैक्टर को रोकने और खनन माफियाओं पर कार्रवाई करने में असफल रहते थे। बताया जाता है कि विभागीय जांच रिपोर्ट में उक्त वन दरोगा की दर्जनों ट्रैक्टर अवैध बालू खनन में रात दिन लगे हुए थे। ग्रामीण की शिकायत पर गत दोनों प्रभागीय वनाअधिकारी रेनूकुट भानेन्द्र सिंह ने अचेक निरीक्षण में पिंडारी के बिच्छी नदी से बलू सहित एक ट्रैक्टर को खुद पकड़ कर कार्रवाई भी की थी। इतना ही नहीं इसके पहले भी इस नदी क्षेत्र सहित अजीर नदी से उड़ांका दल की टीम के अलावा बभनी रेंजर और म्योरपुर रेंजर के साथ डीएफओ के द्वारा गठित फास्ट फोर्स टीम ने कई ट्रैक्टर को अलग-अलग जगहों से पड़कर कार्रवाई कर चुकी है इसके बावजूद अवैध खनन पर अंकुश लगने की बजाय जरहा क्षेत्र के नदियों से बालू खनन पर निरंकुश हो गया था मुख्य वन संरक्षक नहीं अपने आदेश में उक्त निलंबित वन दरोगा को तत्काल प्रभाव से रेणुकूट वन कार्यालय मे अगले आदेश तक के लिए सम्बद्ध किया है अवैध खनन को लेकर वन विभाग के उच्चाअधिकारी कि इस बड़ी कार्यवाही से महकमे में हड़कंप मचा हुआ है और खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

