• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Tuesday, May 5, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

पुलिस महानिरीक्षक द्वारा राजपत्रित अधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ की गयी समीक्षा बैठक।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
May 16, 2025
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

आर.पी. सिंह, पुलिस महानिरीक्षक द्वारा सोनभद्र आगमन पर पुलिस लाइन चुर्क, में गार्द द्वारा सलामी दी गयी।

पुलिस महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र मिर्जापुर व पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड पर कराया गया बलवा ड्रिल का अभ्यास।

आकस्मिक परिस्थितियों के दृष्टिगत दंगा/बलवा से निपटने व नियंत्रण हेतु सोनभद्र पुलिस है तैयार

दंगा नियंत्रण उपकरणों/शस्त्रों का कराया गया संचालन व दी गई जानकारी

बलवाइयों पर पुलिस द्वारा की जाने वाली कार्यवाही का अलग-अलग टीमें बनाकर किया गया पूर्वाभ्यास।

आमजन में सुरक्षा की भावना व समाज में भयमुक्त वातावरण का दिया गया संदेश।

क्वार्टर गार्द, जी0पी0 स्टोर, परिवहन शाखा, मेस, पुलिस बैरकों इत्यादि का किया गया निरीक्षण।

अवैध शराब निष्कर्षण, भंडारण व बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने हेतु थाना प्रभारी को दिए गए सख्त निर्देश।

डिजिटल वॉलिंटियर्स व चौकीदारों के माध्यम से लाभप्रद सूचनाओं का किया जाए संग्रहण।

शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले अराजक तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध की जाए वैधानिक कार्यवाही।

थाना क्षेत्रों में पैदल गस्त करते हुए चौराहों, बाजारों तथा जनपद के बॉर्डर पर नाकाबंदी करके सघन चेकिंग करने के दिये गए निर्देश।

लम्बित विवेचनाओं, प्रार्थना पत्रों की समयबद्ध जांच व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश।

सोनभद्र। दिनांक 16.05.2025 को आर0 पी0 सिंह, पुलिस महानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर के जनपद सोनभद्र में आगमन पर पुलिस लाईन चुर्क में स्थित प्रशासनिक भवन पर तैनात सलामी गार्द द्वारा सलामी दी गयी जिस पर सलामी का अभिवादन स्वीकार किया । पुलिस महानिरीक्षक, विन्ध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर आर0 पी0 सिंह की अध्यक्षता में शांति एवं कानून व्यवस्था के नियंत्रण हेतु पुलिस कर्मियों की दक्षता के आकलन के लिए दंगा नियंत्रण योजना व किसी भी प्रतिकूल परिस्थितियों से निपटने के उद्देश्य से पुलिस लाइन्स चुर्क, सोनभद्र में पुलिस टीम को दंगा/बलवा निरोधक उपकरणों का प्रशिक्षण एवं अभ्यास कराया गया । पुलिसकर्मियों को विभिन्न प्रकार के शस्त्रों एवं दंगा नियंत्रण उपकरणों के संचालन का प्रशिक्षण प्रदान किया गया व पुलिस बल को दंगाईयों से निपटने के लिए विभिन्न तरीके सिखाये गये । अभ्यास के दौरान भीड़ को तितर-बितर करने के विभिन्न तरीकों के साथ लाठी चार्ज/आँसू गैस के गोले और दंगाईयों पर रबर के गोले/एंटी राइट गन/रबर बुलेट गन/टीयर गैस गन/ हैंड ग्रेनेड/मिर्ची बम व फायर बिग्रेड आदि शस्त्रों को चला कर सम्पूर्ण कार्यवाही करते हुए पूर्वाभ्यास किया गया साथ ही विभिन्न टीमें बनाकर दंगा नियत्रंण हेतु अमल में लाये जाने वाले सभी विधिक प्रावधानों का क्रमवार अभ्यास कराया गया। बलवा ड्रिल में सभी पुलिसकर्मियों को बलवा/दंगा होने के दौरान बलवाईयो पर पुलिस की तरफ से की जाने वाली कार्यवाही को अलग-अलग टीम बनाकर प्रदर्शित किया गया । बलवा ड्रिल के दौरान पायी गयी खामियों पर विस्तृत रुप से सभी पुलिसकर्मियों से फीडबैक लेकर सुधार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । बलवा ड्रिल के तत्पश्चात पुलिस महानिरीक्षक, विन्ध्याचल परिक्षेत्र द्वारा पुलिस लाईन का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान क्वार्टर गार्द, जी0पी स्टोर, केन्द्रीय पुलिस कैन्टीन, परिवहन शाखा, भोजनालय कक्ष, मेस में बने भोजन की गुणवत्ता को चेक किया गया, पुलिसकर्मियों के बैरक साथ ही निर्माणाधीन कार्यों आदि का निरीक्षण किया गया, तदोपरांत आगामी रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण के दृष्टिगत रिजर्व पुलिस लाइन स्थित आर0टी0सी बैरक का निरीक्षण कर बैरक को दुरुस्त करने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा- निर्देश दिये गये । पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण कर साफ-सफाई पर और अधिक ध्यान देने हेतु सम्बंधित को आवश्यक निर्देश दिए गए तथा पायी गई कमियों को तत्काल दुरुस्त करने की निर्देश दिये आर0पी0सिंह पुलिस महानिरीक्षक, विन्ध्याचल परिक्षेत्र मीरजपुर द्वारा पुलिस लाइन चुर्क स्थित सभागार कक्ष में राजपत्रित अधिकारियों के साथ गोष्ठी की गयी । बैठक के दौरान विभिन्न बिन्दुओं जैसे- असामाजिक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई, ब्लैक मनी संचरण पर रोकथाम, अवैध मादक पदार्थों एवं शराब की तस्करी पर रोकथाम, अवैध हथियारों की तस्करी पर रोकथाम, अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई व नियंत्रण आदि पर चर्चा की गयी तथा जनपद के बॉर्डर पर नाकाबंदी करके सघन चेकिंग करने तथा संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों/वस्तुओं की गहनता से चेकिंग करते हुए आम जनता में सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण बनाये रखने हेतु सम्बन्धित को राजपत्रित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। पुलिस महानिरीक्षक, द्वारा जनपद सोनभद्र में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही हेतु समस्त क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारियों को महिला अपराधों के अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने, सनसनीखेज वारदातों के अभियुक्तों जैसे हत्या, लूट, डकैती, गैंगरेप, गौ तस्करी, वाहन चोरों, मादक पदार्थ तस्करों, के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्यवाही करने तथा गैंगस्टर की अभियुक्तों की धारा 14(1) अंतर्गत संपत्ति सीजर करने, शासन द्वारा चलाए गए अभियान के अंतर्गत जनपद स्तरीय चिन्हित सनसनीखेज अपराधों के 20 वादों की प्रभावी पैरवी कर सजा दिलाने, ऑपरेशन दृष्टि के तहत पब्लिक से समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक सीसीटीवी कवरेज कराने, ओवर लोड वाहनों के अवैध संचालन पर प्रभावी अंकुश लगाने, अवैध शराब निष्कर्षण, भंडारण व बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने, सभी मुख्य बाजार/मार्गों, चौराहों एवं हाइवे पर रात्रि गश्त एवं प्रभावी चेकिंग करने, IGRS पोर्टल पर प्राप्त होने वाले शिकायती प्रार्थनापत्रों का भली-भाँति अवलोकन कर उनमें निष्पक्ष जांच करने तथा समय से उनको निस्तारित करने, थानों पर महिला हेल्पडेस्क के माध्यम से संचालित अभियान के अन्तर्गत कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण हेतु “मिशन शक्ति” के माध्यम से आउटरीच प्रोग्राम चलाकर जनता को लगातार जागरूक करते हुए प्राप्त निर्देशों के अनुरूप कार्रवाई करने के सम्बन्ध में गोष्ठी में उपस्थित समस्त राजपत्रित अधिकारियों व थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिये गये । सोशल मीडिया पर सतर्क दृष्टि रखने तथा राष्ट्र विरोधी भ्रामक व गलत संदेश/सूचना को किसी भी प्लेटफार्म पर प्रसारित करने वाले के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया ।  इस दौरान अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) कालू सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय, जनपद सोनभद्र, सहित जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारी/शाखा प्रभारी मौजूद रहे ।

Previous Post

कोन पुलिस द्वारा 02 पशु तस्कर को किया गिरफ्तार, कुल 08 राशि गोवंश को किया गया बरामद।

Next Post

जनजाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजना की छात्राओं को साईकिल किया गया वितरण।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

जनजाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजना की छात्राओं को साईकिल किया गया वितरण।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • शिक्षा मित्रो के बढ़े हुए मानदेय पर सम्मान समारोह आयोजित।
  • पटवध पेयजल समूह योजना का किये औचक निरीक्षण।
  • जिलाधिकारी ने पटवध- बसुआरी प्रमुख जिला मार्ग घाघर नदी पर बन रहे सेतु का किये औचक निरीक्षण।
  • मिशन शक्ति 5.0 के दूसरे चरण के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान की ओर सशक्त पहल।
  • मानव तस्करी/पॉक्सो एक्ट मामले में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • देवरिया
    • बॉलीवुड
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    शिक्षा मित्रो के बढ़े हुए मानदेय पर सम्मान समारोह आयोजित।

    by Shantosh Mishra
    May 5, 2026
    0

    ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र। शिक्षा मित्र सम्मान समारोह कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के सम्बोधन का कलेक्ट्रेट सभागार में किया...

    Recent News

    शिक्षा मित्रो के बढ़े हुए मानदेय पर सम्मान समारोह आयोजित।

    May 5, 2026

    पटवध पेयजल समूह योजना का किये औचक निरीक्षण।

    May 5, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News