
ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।
सोनभद्र। अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) व क्षेत्राधिकारी ओबरा के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों व गौ-तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत दिनांक-15.05.2025 को थाना कोन पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के समइलवा पहाड़ी व जंगलों के रास्ते से होते हुए झारखण्ड व पश्चिम बंगाल गोवंश को बेचने हेतु ले जा रहे 08 राशि गोवंश के साथ 02 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोन पर मु0अ0सं0- 117/2025 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया है। अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
1.सकेन्द्र चौधरी पुत्र मंदकेश्वर चौधरी निवासी ग्राम करके, थाना डंडई, जनपद गढ़वा, झारखण्ड ।
2.मुन्नी यादव विदेशी यादव निवासी ग्राम करके, थाना डंडई, जनपद गढ़वा, झारखण्ड ।
*गिरफ्तारी करने वाली टीम का विवरण-*
1.प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता, थाना कोन, जनपद सोनभद्र ।
2.उ0नि0 वंशनारायण राय, चौकी प्रभारी बागेसोती, थाना कोन, जनपद सोनभद्र ।
3.उ0नि0 धर्मदेव यादव, थाना कोन, जनपद सोनभद्र ।
4.हे0का0 विद्या यादव, का0 आकाश यादव, का0 अभय कुमार, का0 अविनाश कुमार, थाना कोन, जनपद सोनभद्र ।

