• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Sunday, June 14, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

होली/ईद पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाये जाने के सम्बन्ध में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) ने धर्मगुरूओं के साथ की बैठक।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
March 6, 2025
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

सोनभद्र। जिलाधिकारी बी एन सिंह के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सहदेव कुमार मिश्र की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार मेें होली पर्व को परस्परिक सहायोग, सौहार्द के साथ मनाये जाने एवं पवित्र माह रमजान/ईद के दौरान विधि व शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिए सभी धर्मगुरूओं (पीस कमेटी) की बैठक की गयी। होली पर्व व माह रमजान को सकुशल सम्पन्न कराने के मकसद से धर्मगुरूओं व अधिकारियों के साथ समन्वय हेतु विचार विमर्श किया गया। बैठक में अपर जिलाधिकारी ने होली पर्व के मद्देनजर समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश सम्बन्धितों को दिये। इस दौरान अपर जिलाधिकारी ने बताया कि इस वर्ष होलिका दहन 13 मार्च, 2025 को तथा 14 मार्च, 2025 को रंग भरी होली के रूप में मनाया जायेगा। यह पर्व सम्पूर्ण जनपद में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है, इस त्यौहार पर विभिन्न स्थानों पर लोग समूह में रंग खेलते हुए चलते हैं, ऐसे स्थलों पर जहां पर लोग अधिक संख्या में एकत्रित होते हैं, वहां संभावित घटनाओं का पूर्वानुमान लगाया जाना और किसी घटना के घटित होने पर नियंत्रण हेतु तत्परता पूर्वक प्रभावी कार्यवाही करना आवश्यक होता है। उल्लेखनीय है कि विधि एवं शांति व्यवस्था के अन्तर्गत निषेधाज्ञा अन्तर्गत धारा-144 सोनभद्र के सम्पूर्ण क्षेत्र में प्रभावी है। उन्होंने कहा की होली पर्व के दौरान लोक प्रशान्ति एवं कानून व्यवस्था को अक्षुण्ण बनाये रखने के उद्देश्य से स्थैतिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गयी है, सम्बन्धित उप जिला मजिस्ट्रेट व पुलिस क्षेत्राधिकारी अपने सम्पूर्ण तहसील क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर प्रत्येक दशा में अपने-अपने क्षेत्रों में विधि एवं शांति व्यवस्था बनाये रखना सुनिश्चित करेंगें। जनपद में होली के त्यौहार को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु अपर जिला मजिस्ट्रेट एवं अपर पुलिस अधीक्षक को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। इस दौरान उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद , अधिशासी अभियन्ता विद्युत को निर्देशित करते हुए कहा कि नगर पालिका क्षेत्र में इस दौरान साफ-सफाई की व्यवस्था व जल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाये एवं विद्युत की आपूर्ति भी निरन्तर बनायी रखी जाये, नगर पालिका क्षेत्र में किसी को किसी प्रकार की समस्या होने पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह, मुख्य चिकित्साधिकरी डाॅ0 अश्वनी कुमार, उप जिलाधिकारीगण, समस्त पुलिस क्षेत्राधिकारी, धर्मगुरूगण सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Previous Post

पुलिस अधीक्षक, द्वारा प्रतिदिन की भांति जनता एव फरियादियों की सुनी गई समस्याएं।

Next Post

उत्तर प्रदेश आबकारी विभाग की फुटकर दुकानों की ई.लॉटरी का प्रथम चरण एन0आई0सी0् के प्रतिनिधियों के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक हुआ सम्पन्न।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

उत्तर प्रदेश आबकारी विभाग की फुटकर दुकानों की ई.लॉटरी का प्रथम चरण एन0आई0सी0् के प्रतिनिधियों के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक हुआ सम्पन्न।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • नीरज चोपड़ा पर सस्पेंस के बीच गुड न्यूज, ये दो स्टार्स कॉमनवेल्थ गेम्स में दिखाएंगे दम, बेस्ट थ्रो के साथ किया क्वालिफाई
  • Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वाले आज इन चीजों में करें इनवेस्टमेंट, होगा पैसा ही पैसा! क्या कहता राशिफल
  • टीवी शो से बनी स्टार, ‘दबंग 2’ में निभाया खास किरदार, फिल्मी सफर को याद कर इमोशनल हुई हीरोइन
  • अधूरी रह गई कहानी… पर्दे पर आने वाली थी जसपाल राणा की बायोपिक, अचानक निधन से मेकर्स भी स्तब्ध
  • Vrishabh Rashifal: खर्चे पर रखें कंट्रोल, पार्टनर को दें वक्त…वृषभ राशि वालों पर आज भारी होगा शनिवार

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • देवरिया
    • बॉलीवुड
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    नीरज चोपड़ा पर सस्पेंस के बीच गुड न्यूज, ये दो स्टार्स कॉमनवेल्थ गेम्स में दिखाएंगे दम, बेस्ट थ्रो के साथ किया क्वालिफाई

    नीरज चोपड़ा पर सस्पेंस के बीच गुड न्यूज, ये दो स्टार्स कॉमनवेल्थ गेम्स में दिखाएंगे दम, बेस्ट थ्रो के साथ किया क्वालिफाई

    by admin
    June 14, 2026
    0

    Last Updated:June 14, 2026, 00:07 ISTrohit yadav and yashvir singh qualified for commonwealth games 2026: भारतीय स्टार नीरज चोपड़ा की...

    Recent News

    नीरज चोपड़ा पर सस्पेंस के बीच गुड न्यूज, ये दो स्टार्स कॉमनवेल्थ गेम्स में दिखाएंगे दम, बेस्ट थ्रो के साथ किया क्वालिफाई

    नीरज चोपड़ा पर सस्पेंस के बीच गुड न्यूज, ये दो स्टार्स कॉमनवेल्थ गेम्स में दिखाएंगे दम, बेस्ट थ्रो के साथ किया क्वालिफाई

    June 14, 2026
    Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वाले आज इन चीजों में करें इनवेस्टमेंट, होगा पैसा ही पैसा! क्या कहता राशिफल

    Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वाले आज इन चीजों में करें इनवेस्टमेंट, होगा पैसा ही पैसा! क्या कहता राशिफल

    June 14, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News