• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Saturday, August 1, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

श्रीकृष्ण की परम भक्त मीराबाई की भक्ति चरित्र लीला का हुआ मंचन।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
March 5, 2025
in सोनभद्र
0 0
0

संवाददाता। राजेश कुमार पाठक।

-श्री कृष्ण रासलीला के सातवें दिन मीरा चरित्र का हुआ सजीव मंचन।

-श्री कृष्ण के प्रति मीरा का प्रेम देख दर्शक हुए मंत्रमुग्ध।

सोनभद्र। नगर स्थित रामलीला मैदान चल रहे रासलीला के सातवें दिन भगवान श्रीकृष्ण की परम भक्त मीराबाई की भक्ति चरित्र लीला का मंचन किया गया। इस अवसर पर स्वामी दाऊदयाल की मण्डली द्वारा प्रस्तुत ब्याह गीत लगन मोहे लागी तेरे नाम की, राधिका गोरी से बृज की छोरी से मैय्या कराय दे मेरो भजन पर श्रद्धालुगण जमकर थिरके। वृंदावन के मंझे हुए कलाकारों द्वारा लीला मंचन में दिखाया गया कि राजपरिवार में जन्मी मीराबाई के बाल मन में कृष्ण की ऐसी छवि बसी थी कि यौवन काल से लेकर मृत्यु तक मीरा ने कृष्ण को ही अपना सब कुछ माना। मीरा बाई के बचपन में एक दिन उनके पड़ोस में किसी बड़े आदमी के यहां बारात आई थी। सभी स्त्रियां छत पर खड़ी होकर बारात देख रही थीं। मीरा बाई भी उनके साथ बारात देख रही थीं। इस दौरान मीरा ने अपनी माता से पूछा कि मेरा दूल्हा कौन है। इस पर मीराबाई की माता ने श्रीकृष्ण की मूर्ति की तरफ इशारा कर कह दिया कि वही तुम्हारे दूल्हा हैं। यह बात मीराबाई के बाल मन में एक गांठ की तरह बंध गई। मीराबाई का विवाह मेवाड़ के राज परिवार में राणा सांगा के पुत्र भोजराज से कर दिया गया। इस शादी के लिए पहले तो मीराबाई ने मना कर दिया। पर जोर देने पर वह फूट फूटकर रोने लगी और विदाई के समय कृष्ण की वही मूर्ति अपने साथ ले गई, जिसे उसकी माता ने उनका दूल्हा बताया था। मीराबाई के विवाह के दस बरस बाद उनके पति का देहांत हो गया। मीराबाई के कृष्ण प्रेम को देखते हुए लोक लाज की वजह से मीराबाई के ससुराल वालों ने उन्हें मारने के लिए कई चालें चाली पर सब विफल रहीं। मीराबाई ने भक्ति को एक नया आयाम दिया है, एक ऐसा स्थान जहां भगवान ही इंसान का सब कुछ होता है। दुनिया के सभी लोभ उसे मोह से विचलित नहीं कर सकते। एक अच्छा खासा राजपाट होने के बाद भी मीराबाई वैरागी बनी रहीं। कालांतर में मीराबाई द्वारिका में भगवान द्वारिकाधीश रणछोड़ जी के विग्रह में विलीन होकर भगवान श्रीकृष्ण के परम धाम चली गई। वहीं रासलीला के सातवें दिन की लीला का समापन बांके बिहारी जी के दिव्य आरती और भक्तों में प्रसाद वितरण के साथ हुआ। इस अवसर पर जितेन्द्र सिंह, रामप्रसाद यादव, पवन जैन, प्रमोद गुप्ता, कृष्णमुरारी, सचिन गुप्ता, धीरज जालान, सत्येन्द्र, पांडे,  विजयकांत मिस्र, विमल अग्रवाल, डॉ अशोक, शिवकुमार केशरी, कृष्णा सेठ, धर्मेश बाबू, प्रदीप जायसवाल, अनिल, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Previous Post

मिशनशक्ति अभियान के तहत महिला सशक्तिकरण हेतु महिलाओं/ बालिकाओं को पुलिस द्वारा किया गया जागरुक।

Next Post

प्लास्टिक मुक्त पंचायत सोनभद्र के नवाचार को प्रदेश स्तर से मिला द्वितीय पुरस्कार।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

प्लास्टिक मुक्त पंचायत सोनभद्र के नवाचार को प्रदेश स्तर से मिला द्वितीय पुरस्कार।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • एयर होस्टेस से पुलिस अफसर बनीं नेहा पच्चीसिया फिर सुर्खियों में, अवैध वसूली के आरोपों के बाद हुआ ऐक्शन, Madhya-pradesh Hindi News
  • छात्राओं संग डिनर की चाह, करता था अश्लील बातें! यूनिवर्सिटी के HOD पर गिरी गाज, Sagar Hindi News
  • सागर के डॉ. हरीसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय में HOD पर शोध छात्राओं के उत्पीड़न के आरोप, पद से हटाए गए, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • मंदसौर में बढ़ते बिजली बिलों के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, स्मार्ट मीटर हटाकर सरदार पटेल चौराहे पर चक्काजाम, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • नरसिंहपुर के सिंगोरिया जैन मंदिर चोरी का खुलासा, Google Lens से मूर्तियों की कीमत जांचने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    एयर होस्टेस से पुलिस अफसर बनीं नेहा पच्चीसिया फिर सुर्खियों में, अवैध वसूली के आरोपों के बाद हुआ ऐक्शन, Madhya-pradesh Hindi News

    एयर होस्टेस से पुलिस अफसर बनीं नेहा पच्चीसिया फिर सुर्खियों में, अवैध वसूली के आरोपों के बाद हुआ ऐक्शन, Madhya-pradesh Hindi News

    by admin
    July 31, 2026
    0

    दोनों मामलों की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जबलपुर अनु बेनीवाल को सौंपी गई है। फिलहाल दोनों मामलों की जांच जारी...

    Recent News

    एयर होस्टेस से पुलिस अफसर बनीं नेहा पच्चीसिया फिर सुर्खियों में, अवैध वसूली के आरोपों के बाद हुआ ऐक्शन, Madhya-pradesh Hindi News

    एयर होस्टेस से पुलिस अफसर बनीं नेहा पच्चीसिया फिर सुर्खियों में, अवैध वसूली के आरोपों के बाद हुआ ऐक्शन, Madhya-pradesh Hindi News

    July 31, 2026
    छात्राओं संग डिनर की चाह, करता था अश्लील बातें! यूनिवर्सिटी के HOD पर गिरी गाज, Sagar Hindi News

    छात्राओं संग डिनर की चाह, करता था अश्लील बातें! यूनिवर्सिटी के HOD पर गिरी गाज, Sagar Hindi News

    July 31, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News