• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Thursday, April 30, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

पड़रछ में जिलाधिकारी ने भ्रमणशील रहकर फ्लोराइड युक्त पानी का लिया जायजा, गांव में टैंकर से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु जल निगम को दिये निर्देश।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
March 2, 2025
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

जिलाधिकारी ने फ्लोराइड युक्त पानी से प्रभावित लोगों के घर-घर जाकर स्थिति का लिया जायजा, नल से जल योजना के तहत जल्द से जल्द चालू कर गांव में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के दिये निर्देश।

पड़रछ गांव में जन चौपाल लगाकर जिलाधिकारी ने ग्रामीणों की सुनी जन समस्या, हर घर नल से जल योजना के तहत लगाये गये टोटी से पानी पीने हेतु ग्रामीणों को जागरूक करने हेतु की गयी अपील।

सोनभद्र।जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह द्वारा आज फ्लोराइड से प्रभावित क्षेत्र पड़रछ का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने दर्जनों घरों में स्वयं जाकर फ्लोराइड से प्रभावित ग्रामीण लोगों से वार्ता कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने जल निगम के अधिशासी अभियन्ता को निर्देशित किया कि प्रथम दृष्टया प्राथमिकता के आधार पर यहां के नदियों में भी फ्लोराइड की जॉच कराते हुए स्थिति को स्पष्ट किया जाये और जल्द से जल्द यहां हर घर नल से जल परियोजना सक्रिय/चालू कराते हुए ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाये। उन्होंने कहा कि जब तक हर घर नल से जल परियोजना को पूरा होने में समय लगे, तब तक गांवों में टैंकर के माध्यम से लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाये। इस दौरान जिलाधिकारी ने जन चौपाल लगाकर लोगों की बारी-बारी से उनकी समस्या को सरल भाव से सुना और सम्बन्धित को समाधान के लिए निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि जिन घरों में नल से जल योजना के तहत पानी आ रहा है, उन ग्रामीणों को कैम्प लगाकर जागरूक किया जाये कि यह लगाये गये टोटी से निकलने वाला पानी स्वच्छ है और पीने हेतु टोटी के जल का ही प्रयोग किया जाये। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि गांव में कैम्प लगाकर फ्लोराइड से प्रभावित लोगोे को दवा ईलाज किया जाये, जिससे उनका स्वास्थ्य बेहतर बना रहें। इस दौरान जिलाधिकारी ने पडरछ गांव के पटेल नगर के शिवदास शर्मा पुत्र स्व0 केशर शर्मा के हैण्डपम्प से पानी से समस्त ग्रामवासियों के बीच जल जॉच के सभी पैरामीटर का जॉच किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने गांव के सुरेश पटेल व राम प्रसाद के घर में लगे टोटी से आ रहे जल की स्थिति का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि टोटी का पानी ठीक है, पीने के लिए इसी पानी का प्रयोग किया जाये। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के 120 गांवों में पानी शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सकें, इसके लिए आवश्यक प्रबन्ध किया जा रहा है। इस दौरान जिलाधिकारी ने ग्राम समूह पेयजल परियोजना पड़रछ का भी निरीक्षण किया, उन्होंने कहा परियोजना की स्थिति का जायजा लिया और जल निगम के अधिशासी अभियन्ता को निर्देशित किया कि इस परियोजना को जल्द से जल्द चालू किया जाये, जिससे कि इस क्षेत्र के लोगों को पीने के लिए शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सके। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) रोहित यादव, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 अश्वनी कुमार, उप जिलाधिकारी ओबरा विवेक सिंह, अधिशासी अभियन्ता जल निगम(ग्रामीण) सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

Previous Post

निशुल्क चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन।

Next Post

तेरे नाम… गाने पर इस लड़के के VIDEO को किया जा रहा बेहद पसंद

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post
तेरे नाम… गाने पर इस लड़के के VIDEO को किया जा रहा बेहद पसंद

तेरे नाम... गाने पर इस लड़के के VIDEO को किया जा रहा बेहद पसंद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • भंवरलाल ने पैरा डार्ट्स में जीता कांस्य, भारत ने 9 पदकों से मचाई धूम – News18 हिंदी
  • आजमगढ़ का इतिहास I रानी की सराय
  • 90s का ‘नेशनल क्रश’, हिला दिया था रजनीकांत का एंपायर, एक्टिंग छोड़ खड़ा किया बिजनेस, आज 3,300 करोड़ का मालिक
  • बिजली संकट से जूझ रहा सोनभद्र मेडिकल कॉलेज: 12 घंटे से ठप व्यवस्था, मरीज और तीमारदार बेहाल।
  • मिशन शक्ति 5.0 के दूसरे चरण के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान की ओर सशक्त पहल।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • बॉलीवुड
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    भंवरलाल ने पैरा डार्ट्स में जीता कांस्य, भारत ने 9 पदकों से मचाई धूम – News18 हिंदी

    भंवरलाल ने पैरा डार्ट्स में जीता कांस्य, भारत ने 9 पदकों से मचाई धूम – News18 हिंदी

    by admin
    April 30, 2026
    0

    X गांव से ग्लोबल मंच तक: भंवरलाल ने पैरा डार्ट्स में जीता कांस्य Selangor Open Para Darts Championship : मलेशिया में...

    Recent News

    भंवरलाल ने पैरा डार्ट्स में जीता कांस्य, भारत ने 9 पदकों से मचाई धूम – News18 हिंदी

    भंवरलाल ने पैरा डार्ट्स में जीता कांस्य, भारत ने 9 पदकों से मचाई धूम – News18 हिंदी

    April 30, 2026
    आजमगढ़ का इतिहास I रानी की सराय

    आजमगढ़ का इतिहास I रानी की सराय

    April 29, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News