• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Wednesday, November 18, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

न यूरिया, न महंगी खाद…सिर्फ जीवामृत के दम पर 8 हजार लगाकर 1 एकड़ में काला नमक धान उगा रहे बहराइच के त्रिलोकी

admin by admin
October 25, 2026
in उत्तर प्रदेश
0 0
0
न यूरिया, न महंगी खाद…सिर्फ जीवामृत के दम पर 8 हजार लगाकर 1 एकड़ में काला नमक धान उगा रहे बहराइच के त्रिलोकी

[ad_1]

होमताजा खबरकृषि

8 हजार लगाकर 1 एकड़ में काला नमक धान उगा रहे बहराइच के किसान त्रिलोकी

Last Updated:October 25, 2026, 15:18 IST

Agriculture News: यूपी के बहराइच में किसान त्रिलोकी बिना रासायनिक खाद और यूरिया के काला नमक धान की खेती कर रहे हैं. प्राकृतिक तरीके से उगाई जा रही K-13 किस्म से उन्हें अच्छी कमाई की उम्मीद है. खास बात यह है कि खेती के लिए जरूरी जीवामृत और घनजीवामृत वह अपने घर में मौजूद गाय और बछिया के गोबर व गोमूत्र से तैयार करते हैं. किसान के मुताबिक, एक एकड़ में इस खेती की लागत करीब 7 से 8 हजार रुपये आती है और 15 से 16 क्विंटल तक पैदावार मिलने की संभावना है. वहीं, काला नमक चावल बाजार में करीब 200 रुपये किलो तक बिकता है.

बहराइच: आजकल खेती में खाद और दूसरी चीजों पर होने वाला खर्च किसानों के लिए बड़ी चिंता है. ऐसे में बहराइच के एक किसान ने प्राकृतिक खेती को अपनाया है. तेजापुर ब्लॉक के मिर्जापुर गांव के रहने वाले किसान त्रिलोकी बिना रासायनिक खाद और यूरिया के काला नमक धान K-13 की खेती कर रहे हैं. वह खेत में गोबर, गोमूत्र और जैविक खाद का इस्तेमाल करते हैं. किसान को उम्मीद है कि कम लागत में तैयार होने वाली इस फसल से उन्हें अच्छी कमाई होगी.

किसान त्रिलोकी ने बताया कि वह काला नमक धान की खेती प्राकृतिक और जैविक तरीके से कर रहे हैं. गेहूं की कटाई के बाद उन्होंने खेत की जुताई की. आखिरी जुताई के समय प्रति एकड़ एक क्विंटल घनजीवामृत डाला. इसके बाद खेत में लाइन बनाकर धान की रोपाई की गई. रोपाई के 21 दिन बाद तक फसल पर तीन बार जीवामृत का छिड़काव किया जा चुका है. वहीं, खेत में दो बार घनजीवामृत भी डाला गया है.

घर के गोबर और गोमूत्र से बनाते हैं खाद

प्राकृतिक खेती के लिए त्रिलोकी बाजार से जैविक खाद नहीं खरीदते हैं. उनके घर में दो देसी मवेशी हैं, जिनमें एक गाय और एक छोटी बछिया शामिल हैं. वह इनके गोबर और गोमूत्र से घनजीवामृत और जीवामृत तैयार करते हैं. इसी खाद का इस्तेमाल वह अपनी फसल में करते हैं. त्रिलोकी ने बताया कि करीब 4 से 5 साल पहले उन्हें यूट्यूब के जरिए प्राकृतिक खेती के बारे में जानकारी मिली थी. इसके बाद उन्होंने इस तरीके को अपनाया और पिछले चार साल से प्राकृतिक खेती कर रहे हैं. अब वह इसी तरीके से काला नमक धान की फसल उगा रहे हैं.

एक एकड़ में 7 से 8 हजार रुपये की लागत

किसान त्रिलोकी के मुताबिक, उन्हें एक एकड़ खेत से 15 से 16 क्विंटल काला नमक धान की पैदावार होने की उम्मीद है. इस खेती में उनकी कुल लागत करीब 7,000 से 8,000 रुपये आती है. कम लागत में खेती होने से उन्हें अच्छी बचत की उम्मीद है. किसान के अनुसार, काला नमक चावल अपनी खुशबू और स्वाद के लिए जाना जाता है. बाजार में इसकी कीमत करीब 200 रुपये प्रति किलो तक बताई जाती है. ऐसे में त्रिलोकी को उम्मीद है कि एक एकड़ की फसल से उन्हें करीब एक लाख रुपये तक का शुद्ध मुनाफा हो सकता है. हालांकि, असल कमाई पैदावार और बिक्री के भाव पर निर्भर करेगी.

दूसरे किसानों को भी दे रहे प्राकृतिक खेती की सलाह

त्रिलोकी का मानना है कि किसान प्राकृतिक खेती अपनाकर रासायनिक खादों पर होने वाला खर्च कम कर सकते हैं. इसमें घर पर मौजूद मवेशियों के गोबर और गोमूत्र का इस्तेमाल करके जैविक खाद तैयार की जा सकती है. इससे बाजार से खाद खरीदने पर होने वाला खर्च भी बच सकता है. उनका कहना है कि प्राकृतिक खेती में मिट्टी की सेहत का ध्यान रखना जरूरी है. वह दूसरे किसानों को भी इस तरीके के बारे में जानकारी लेने और अपनी जरूरत के हिसाब से प्राकृतिक खेती अपनाने की सलाह देते हैं.

About the Author

authorimg

Seema Nath

Seema Nath is a digital journalist and content creator with 6 years of experience in journalism, including ground reporting, regional news coverage and feature writing. She currently works as a Content Producer…

और पढ़ें

Location :

Bahraich,Uttar Pradesh

First Published :

October 25, 2026, 15:18 IST

[ad_2]

Source link

Views: 24
Previous Post

Success Story: मां लगाती हैं झाड़ू, पिता चलाते हैं दुकान, बेटी का बास्केटबॉल में कमाल, अब टीम इंडिया में एंट्री का सपना

Next Post

Kota News: कोटा के शशांक सैनी ने राज्य स्तरीय कराटे में जीता सिल्वर मेडल, अब नेशनल में गोल्ड पर नजर

admin

admin

Next Post
Kota News: कोटा के शशांक सैनी ने राज्य स्तरीय कराटे में जीता सिल्वर मेडल, अब नेशनल में गोल्ड पर नजर

Kota News: कोटा के शशांक सैनी ने राज्य स्तरीय कराटे में जीता सिल्वर मेडल, अब नेशनल में गोल्ड पर नजर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • संतान प्राप्ति की कामना लेकर बेचू बीर धाम पहुंच रहे श्रद्धालु, तीन दिवसीय मेले में उमड़ा जनसैलाब।
  • पिकअप की जोरदार टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल।
  • शौच के दौरान अचानक गिरा 25 वर्षीय युवक, मौत से परिवार में मचा कोहराम।
  • कुएं में मिला युवक का शव, मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी स्पष्ट।
  • बीजपुर पुलिस की साइबर टीम ने लौटाए ठगी के 37,731 रुपये।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    संतान प्राप्ति की कामना लेकर बेचू बीर धाम पहुंच रहे श्रद्धालु, तीन दिवसीय मेले में उमड़ा जनसैलाब।

    by Shantosh Mishra
    November 18, 2026
    0

    संवाददाता। राजन जायसवाल। चैत और कार्तिक मास में वर्ष में दो बार लगता है ऐतिहासिक मेला, यूपी समेत छह राज्यों...

    Recent News

    संतान प्राप्ति की कामना लेकर बेचू बीर धाम पहुंच रहे श्रद्धालु, तीन दिवसीय मेले में उमड़ा जनसैलाब।

    November 18, 2026

    पिकअप की जोरदार टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल।

    November 17, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News