• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Saturday, October 17, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

‘अपने शरीर की लड़ने की जरूरत नहीं’, महिलाओं के नाम मनीषा कोइराला का खास संदेश, शेयर किया वर्कआउट वीडियो

admin by admin
October 17, 2026
in बॉलीवुड
0 0
0
‘अपने शरीर की लड़ने की जरूरत नहीं’, महिलाओं के नाम मनीषा कोइराला का खास संदेश, शेयर किया वर्कआउट वीडियो


Last Updated:October 17, 2026, 16:29 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला अपनी हेल्थ और फिटनेस को लेकर काफी सजग रहती हैं. हाल ही में उन्होंने वर्कआउट का एक वीडियो शेयर करते हुए महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर एक खास संदेश दिया है. कैंसर सर्वाइवर रहीं मनीषा ने मेनोपॉज और उम्र के साथ शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलावों पर खुलकर बात की. उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे अपने बदलते शरीर से लड़ने के बजाय उसे समझें, अपनी दिनचर्या में स्ट्रेंथ ट्रेनिंग शामिल करें.

ख़बरें फटाफट

'अपने शरीर की लड़ने की जरूरत नहीं', महिलाओं के नाम मनीषा कोइराला का खास संदेशZoom

मनीषा कोइराला ने हेल्थ को लेकर महिलाओं को दिया खास मैसेज. (फोटो: Instagram@m_koirala)

नई दिल्ली. बॉलीवुड की एक्ट्रेस मनीषा कोइराला अपनी शानदार अदाकारी के साथ-साथ अपनी सेहत और फिटनेस का भी खास ख्याल रखती हैं. वह अक्सर सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ हेल्दी लाइफस्टाइल के टिप्स साझा करती नजर आती हैं. शनिवार को एक्ट्रेस ने खास तौर पर महिलाओं से एक खास अपील की. उन्होंने महिलाओं को सलाह दी कि वे उम्र के साथ अपने शरीर में होने वाले बदलावों को समझें और खुद को नजरअंदाज न करें. मनीषा ने जोर देकर कहा कि हर महिला को अपनी सेहत को पहली प्राथमिकता देनी चाहिए.

मनीषा कोइराला ने इंस्टाग्राम पर वर्कआउट करते हुए अपना वीडियो शेयर किया है. वीडियो में एक्ट्रेस डंबल उठाती और चेस्ट एक्सरसाइज करती नजर आईं. इस पोस्ट के जरिए एक्ट्रेस ने ओवेरियन कैंसर सर्वाइवर मेनोपॉज और उम्र से जुड़े बदलावों के बारे में खुलकर बात की. एक्ट्रेस ने बताया कि मेनोपॉज के दौरान हार्मोनल बदलाव सेहत के कई पहलुओं पर असर डाल सकते हैं, जिसमें हड्डियां, मसल्स, नींद, मूड और मेटाबॉलिज्म शामिल हैं. मनीषा कोइराला ने लिखा, ‘मेनोपॉज हमारी ताकत का अंत नहीं है बल्कि खुद का ख्याल रखने का एक नया चैप्टर है. हार्मोनल बदलाव हमारी हड्डियों, मसल्स, नींद, मूड और मेटाबॉलिज्म के लिए चुनौती बन सकते हैं लेकिन हम इस दौर का सामना डर से नहीं बल्कि मजबूती से कर सकते हैं.’

मनीषा कोइराला ने महिलाओं को दी खास सीख

मनीषा ने सभी को हेल्दी लाइफस्टाइल बनाए रखने और महिलाओं से अपनी दिनचर्या में स्ट्रेंथ ट्रेनिंग शामिल करने, पौष्टिक खाना खाने और बिना अपराधबोध के भरपूर आराम करने की अपील की. उन्होंने लिखा, ‘व्यायाम कीजिए, अच्छा खाइए और अपने शरीर को पोषण दीजिए, आराम कीजिए, खुद की सुनिए और जरूरत पड़ने पर मदद कीजिए.’

बदलते शरीर से लड़ने की जरूरत नहीं है

एक्ट्रेस ने मेनोपॉज को स्वीकार करने पर जोर देते हुए कहा कि महिलाओं को अपने शरीर को समझना और उसके साथ काम करना सीखना चाहिए. उन्होंने लिखा, ‘हमें अपने बदलते शरीर से लड़ने की जरूरत नहीं है. हमें उसके साथ काम करना है. यह पड़ाव अभी तक का हमारा सबसे मजबूत पड़ाव हो सकता है.’ वर्क फ्रंट की बात करें तो मनीषा कोइराला पिछली बार 2024 में संजय लीला भंसाली की पीरियड ड्रामा सीरीज ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ में मल्लिका जान के किरदार में नजर आई थीं.

About the Author

authorimg

Kamta PrasadSenior Sub Editor

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …

और पढ़ें

First Published :

October 17, 2026, 16:29 IST





Source link

Previous Post

घर में मैट खरीदने तक के नहीं थे पैसे, फिर गांव की मिट्टी में सीखी कुश्ती, अब सौरभ विदेश में दिखायेंगे दम

Next Post

‘म्हारी छोरियां छोरो से कम है के..’, इस फिल्मी डायलॉग को बहराइच की बेटी ने सच कर दिखाया, पढ़िए निधि की कहानी

admin

admin

Next Post
‘म्हारी छोरियां छोरो से कम है के..’, इस फिल्मी डायलॉग को बहराइच की बेटी ने सच कर दिखाया, पढ़िए निधि की कहानी

'म्हारी छोरियां छोरो से कम है के..', इस फिल्मी डायलॉग को बहराइच की बेटी ने सच कर दिखाया, पढ़िए निधि की कहानी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • आस्था के मंच पर मानवता की मिसाल: बीजपुर में छह निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न।
  • दिल्ली की दम तोड़ती खेल संस्कृति: क्रिकेट के अलावा कहां हैं दर्शक, टूर्नामेंट और भविष्य की ठोस योजना?
  • ‘म्हारी छोरियां छोरो से कम है के..’, इस फिल्मी डायलॉग को बहराइच की बेटी ने सच कर दिखाया, पढ़िए निधि की कहानी
  • ‘अपने शरीर की लड़ने की जरूरत नहीं’, महिलाओं के नाम मनीषा कोइराला का खास संदेश, शेयर किया वर्कआउट वीडियो
  • घर में मैट खरीदने तक के नहीं थे पैसे, फिर गांव की मिट्टी में सीखी कुश्ती, अब सौरभ विदेश में दिखायेंगे दम

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    आस्था के मंच पर मानवता की मिसाल: बीजपुर में छह निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न।

    by Shantosh Mishra
    October 17, 2026
    0

    संवाददाता। विशाल गुप्ता। दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री जीत सिंह खरवार, समाजसेवी रामाज्ञा सिंह व अमरेश तिवारी ने नवदंपतियों को दिया...

    Recent News

    आस्था के मंच पर मानवता की मिसाल: बीजपुर में छह निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न।

    October 17, 2026
    दिल्ली की दम तोड़ती खेल संस्कृति: क्रिकेट के अलावा कहां हैं दर्शक, टूर्नामेंट और भविष्य की ठोस योजना?

    दिल्ली की दम तोड़ती खेल संस्कृति: क्रिकेट के अलावा कहां हैं दर्शक, टूर्नामेंट और भविष्य की ठोस योजना?

    October 17, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News