• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Thursday, September 10, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

खड़े हनुमान यहां से नहीं जाना चाहते, हर्षा रिछारिया ने दी अनशन पर बैठने की धमकी, Madhya-pradesh Hindi News

admin by admin
September 10, 2026
in मध्यप्रदेश
0 0
0
खड़े हनुमान यहां से नहीं जाना चाहते, हर्षा रिछारिया ने दी अनशन पर बैठने की धमकी, Madhya-pradesh Hindi News

उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण की जद में आए करीब 200 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर की प्रतिमा को शिफ्ट करने के चार प्रयास विफल रहे हैं। इस पर साध्वी हर्षा रिछारिया ने कहा कि खड़े हनुमान यहां से नहीं जाना चाहते। उन्होंने चेतावनी दी कि प्रतिमा को हटाने का पांचवां प्रयास हुआ तो सनातनी अनशन पर बैठेंगे।

खड़े हनुमान यहां से नहीं जाना चाहते, हर्षा रिछारिया ने दी अनशन पर बैठने की धमकी

खड़े हनुमान यहां से नहीं जाना चाहते, हर्षा रिछारिया ने दी अनशन पर बैठने की धमकी

मध्यप्रदेश की धार्मिक एवं प्राचीन नगरी उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण का काम जारी है। इस जद में सराफा-छत्रीचौक स्थित करीब 200 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर की प्रतिमा भी आ रही है। प्रशासन इसे शिफ्ट करने की कोशिश में जुटी है, लेकिन चार प्रयास विफल रहे हैं। इन असफल प्रयासों पर साध्वी हर्षा रिछारिया ने बड़ा बयान देते हुए कहा- खड़े हनुमान यहां से नहीं जाना चाहते हैं। इसके बाद धमकी भी दी कि अगर पाँचवाँ प्रयास किया गया, तो वो धरना पर बैठेंगी।

खड़े हनुमान यहां से नहीं जाना चाहते

हम हर हाल में सरकार के साथ हैं। हम नहीं चाहते कि हमारी वजह से आने वाले कुंभ के निर्माण में और उसकी व्यवस्था में कोई भी गलती, कमी या भूल चूक का दोष हम अपने ऊपर बिल्कुल नहीं लेना चाहते हैं। हम सरकार के साथ हैं। पूरे शहर में निर्माण और चौड़ीकरण का काम चल रहा है। हम उसमें सहयोग कर रहे हैं। लेकिन, एक मंदिर ऐसा सामने आया है, जिसमें कलयुग के जीवंत भगवान ने हमें बताया है कि वो यहां से नहीं जाना चाहते हैं।

हर्षा रिछारिया ने दी अनशन पर बैठने की धमकी

चार प्रयास में उन्होंने यह स्पष्ट कर दिया है। इससे ज्यादा और क्या स्पष्टीकरण हमको चाहिए है। इसलिए हम चाहते हैं कि पाँचवाँ प्रयास न करें और यहां पर जो मंदिर क्षतिग्रस्त किया गया है, उस मंदिर में पूजा करके क्षमा याचना करें और यहां भव्य मंदिर निर्माण का संकल्प लें। इसके बाद चेतावनी देते हुए कहा- अब अगर पाँचवाँ प्रयास हुआ, तो हम सब सनातनी यहां पर अनशन पर बैठेंगे।

प्रशासन की योजना विफल, दिल्ली से मंगाई स्कैनिंग मशीनें

प्रशासन ने मंदिर को अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने की योजना बनाई है। पिछले कई दिनों से प्रतिमा को सुरक्षित तरीके से शिफ्ट करने के प्रयास किए जा रहे हैं। मंदिर का ढांचा हटाने के बाद पुरातत्व विभाग के विशेषज्ञों ने भी प्रतिमा को निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। प्रतिमा को नुकसान से बचाने के लिए अब दिल्ली से स्कैनिंग मशीन मंगाई गई है। इसके माध्यम से प्रतिमा की स्थिति का परीक्षण कर उसे सुरक्षित तरीके से निकालने की प्रक्रिया तय की जाएगी।

प्रतिमा का वजन 3 टन, मशीन के बिना विस्थापन संभव नहीं

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार खड़े हनुमान की प्रतिमा करीब तीन टन वजनी है और इतनी भारी प्रतिमा को बिना मशीनी सहायता के उठाना संभव नहीं है। फिलहाल नगर निगम द्वारा मशीन का उपयोग नहीं किया गया है। प्रशासन प्रतिमा की शिफ्टिंग में पूरी सावधानी बरत रहा है। अधिकारियों का कहना है कि धार्मिक प्रतिमा से जुड़ा मामला होने के कारण सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए सुरक्षित तरीके से कार्रवाई की जा रही है।

Source link

Previous Post

शिवपुरी के भौंती में अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल, मनपुरा से थाने तक पैदल मार्च, लाठियों से फोड़ीं बोतलें, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Next Post

शाजापुर में सोशल मीडिया पोस्ट विवाद पर FIR, हिंदू संगठनों ने थाने का किया घेराव, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

admin

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • शाजापुर में सोशल मीडिया पोस्ट विवाद पर FIR, हिंदू संगठनों ने थाने का किया घेराव, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • खड़े हनुमान यहां से नहीं जाना चाहते, हर्षा रिछारिया ने दी अनशन पर बैठने की धमकी, Madhya-pradesh Hindi News
  • शिवपुरी के भौंती में अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल, मनपुरा से थाने तक पैदल मार्च, लाठियों से फोड़ीं बोतलें, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • गुना में गाय को पैर मारने के बाद बुजुर्ग से मंगवाई माफी, जमीन पर झुकने का वीडियो वायरल, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • MP:मंदसौर के भानपुरा बरखेड़ी में नींव से 700 चांदी के सिक्के, 1904 और किंग जॉर्ज की छाप, बंटवारे पर विवाद, पुलिस जांच, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    शाजापुर में सोशल मीडिया पोस्ट विवाद पर FIR, हिंदू संगठनों ने थाने का किया घेराव, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    शाजापुर में सोशल मीडिया पोस्ट विवाद पर FIR, हिंदू संगठनों ने थाने का किया घेराव, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    by admin
    September 10, 2026
    0

    10 सितंबर, गुरुवार: शाजापुर में सोशल मीडिया पोस्ट के जवाब में की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर हिंदू युवक के खिलाफ...

    Recent News

    शाजापुर में सोशल मीडिया पोस्ट विवाद पर FIR, हिंदू संगठनों ने थाने का किया घेराव, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    शाजापुर में सोशल मीडिया पोस्ट विवाद पर FIR, हिंदू संगठनों ने थाने का किया घेराव, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    September 10, 2026
    खड़े हनुमान यहां से नहीं जाना चाहते, हर्षा रिछारिया ने दी अनशन पर बैठने की धमकी, Madhya-pradesh Hindi News

    खड़े हनुमान यहां से नहीं जाना चाहते, हर्षा रिछारिया ने दी अनशन पर बैठने की धमकी, Madhya-pradesh Hindi News

    September 10, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News