• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Wednesday, September 9, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

ये कैसी बेशर्मी; MP में कीचड़ वाला रास्ता देख बुजुर्ग की पीठ पर लद गया पटवारी; वीडियो देख भड़क उठे लोग, Madhya-pradesh Hindi News

admin by admin
September 9, 2026
in मध्यप्रदेश
0 0
0
ये कैसी बेशर्मी; MP में कीचड़ वाला रास्ता देख बुजुर्ग की पीठ पर लद गया पटवारी; वीडियो देख भड़क उठे लोग, Madhya-pradesh Hindi News

ग्रामीणों ने कहा कि किसी बुजुर्ग के साथ इस तरह का व्यवहार न केवल उसकी गरिमा का अपमान है, बल्कि पूरे गांव और समाज के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला है। जिसके बाद इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद बुधवार को पटवारी को निलंबित भी कर दिया गया।

मध्य प्रदेश के सीधी जिले से एक अमानवीय और मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पटवारी जब एक घर और जमीन का सर्वे करने के लिए एक गांव में पहुंचा तो एक छोटा नाला पार करने के लिए एक बुजुर्ग की पीठ पर सवार हो गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और वीडियो को देखने के बाद लोगों का गुस्सा भड़क उठा। जिसके बाद पटवारी को निलंबित कर दिया गया।

एक अधिकारी ने बुधवार को इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि यह मामला जिले की गोपद बनास तहसील के माटा ग्राम पंचायत का है, जहां पटवारी नीलेश नामदेव बुजुर्ग लालवा केवट के घर और जमीन का सर्वे करने पहुंचा था। वायरल वीडियो में पटवारी बुजुर्ग की पीठ पर सवार होकर एक छोटा नाला पार करते दिख रहा है।

गोपद बनास की उप विभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) प्रिया पाठक ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि वीडियो संज्ञान में आने के बाद मामले की जांच की गई और पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

ग्रामीणों के मुताबिक बुजुर्ग के घर तक पहुंचने के रास्ते में छोटा नाला पड़ता है और उसे पार करने में जूते ना भीग जाए, इसलिए पटवारी ने बुजुर्ग से कहा कि उसे नदी के दूसरी तरफ पहुंचाया जाएगा तभी वह घर और जमीन का सर्वे कर सकेगा। उन्होंने कहा कि इस पर बुजुर्ग ने पटवारी को अपनी पीठ पर बैठाकर नदी पार कराई, जिसका कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। ग्रामीणों के मुताबिक पटवारी, बुजुर्ग केवट के घर और फसल को जंगली जानवरों से हुए नुकसान का सर्वे करने पहुंचा था।

इस घटना का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, उसमें जींस और जैकेट पहने वह शख्स 65 वर्षीय बुजुर्ग की पीठ पर सवार नजर आ रहा है और बुजुर्ग उसे नाला पार कराते दिख रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर इस पटवारी की क्लास लगा दी और उसकी जमकर खिंचाई की।

सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो देखकर मलकीत सिंह नाम के शख्स ने लिखा, ‘भारत में बहुत बेरोजगारी है इस पटवारी को सेवा से बर्खास्त कीजिए और युवाओ को मोका दीजिए’। वहीं एक अजहर खान नाम के एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘जूतों से ज्यादा कीमत इंसान की होती हैं….शायद ये इस बात को भूल गया है।’

इस वीडियो को देखकर अंजु नाम की एक यूजर ने लिखा, ‘जिस अफसर को जनता की सेवा के लिए जनता के बीच होना था, वह जनता की पीठ को ही पुल समझ बैठा। जूते बच गए… मगर व्यवस्था की इज्जत फिर कीचड़ में धंस गई।’ रणजीत कुमार नाम के एक यूजर ने लिखा, ‘वजन भी सरकारी बाबू का ज्यादा है, लगता है बाबु ज्यादा खा रहे है जिससे वजन बढ़ गया है। वजन तो कम होना चाहिये, ताकि बुजर्ग पर कुछ रहम वजन कम से भी होता’।

Source link

Previous Post

डिंडोरी में 5 साल बाद भी नहीं बना स्टॉप डेम, करीब 50 बच्चे बारिश में नदी पार कर स्कूल जाने को मजबूर, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Next Post

MP में रंग लाया इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन, सरकार ने बढ़ा दिया मासिक स्टायपेंड; काम पर लौटे जूनियर डॉक्टर, Madhya-pradesh Hindi News

admin

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • MP में रंग लाया इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन, सरकार ने बढ़ा दिया मासिक स्टायपेंड; काम पर लौटे जूनियर डॉक्टर, Madhya-pradesh Hindi News
  • ये कैसी बेशर्मी; MP में कीचड़ वाला रास्ता देख बुजुर्ग की पीठ पर लद गया पटवारी; वीडियो देख भड़क उठे लोग, Madhya-pradesh Hindi News
  • डिंडोरी में 5 साल बाद भी नहीं बना स्टॉप डेम, करीब 50 बच्चे बारिश में नदी पार कर स्कूल जाने को मजबूर, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • उज्जैन में 11 सितंबर को बैंक हड़ताल, 297 शाखाओं के 4 हजार कर्मचारी-अधिकारी निकालेंगे रैली, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • सागर में जहरीली शराब से मौतों के बाद मंदसौर में ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध भट्टियां और लहान नष्ट, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    MP में रंग लाया इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन, सरकार ने बढ़ा दिया मासिक स्टायपेंड; काम पर लौटे जूनियर डॉक्टर, Madhya-pradesh Hindi News

    MP में रंग लाया इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन, सरकार ने बढ़ा दिया मासिक स्टायपेंड; काम पर लौटे जूनियर डॉक्टर, Madhya-pradesh Hindi News

    by admin
    September 9, 2026
    0

    उप मुख्यमंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को जब छात्रों पर वाटर कैनन के इस्तेमाल की जानकारी मिली,...

    Recent News

    MP में रंग लाया इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन, सरकार ने बढ़ा दिया मासिक स्टायपेंड; काम पर लौटे जूनियर डॉक्टर, Madhya-pradesh Hindi News

    MP में रंग लाया इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन, सरकार ने बढ़ा दिया मासिक स्टायपेंड; काम पर लौटे जूनियर डॉक्टर, Madhya-pradesh Hindi News

    September 9, 2026
    ये कैसी बेशर्मी; MP में कीचड़ वाला रास्ता देख बुजुर्ग की पीठ पर लद गया पटवारी; वीडियो देख भड़क उठे लोग, Madhya-pradesh Hindi News

    ये कैसी बेशर्मी; MP में कीचड़ वाला रास्ता देख बुजुर्ग की पीठ पर लद गया पटवारी; वीडियो देख भड़क उठे लोग, Madhya-pradesh Hindi News

    September 9, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News