• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Tuesday, September 8, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

भोपाल में ट्रेनी डॉक्टरों पर लाठीचार्ज पर बवाल! अब मांग रहे डेढ़ लाख मुआवजा; क्या है वजह, Madhya-pradesh Hindi News

admin by admin
September 8, 2026
in मध्यप्रदेश
0 0
0
भोपाल में ट्रेनी डॉक्टरों पर लाठीचार्ज पर बवाल! अब मांग रहे डेढ़ लाख मुआवजा; क्या है वजह, Madhya-pradesh Hindi News

मध्य प्रदेश के भोपाल में ट्रेनी डॉक्टरों का प्रदर्शन लगातार जारी है। लाठीचार्ज और वाटर कैनन इस्तेमाल करने को लेकर डॉक्टरों ने प्रदर्शन तेज कर दिया है। वो अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं।

मध्यप्रदेश के अलग-अलग मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा प्रशिक्षुओं (मेडिकल इंटर्न) ने अपना मासिक मानदेय 14,337 रुपये से बढ़ाकर 30 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर मंगलवार को भोपाल में प्रदर्शन किया। ट्रेनी डॉक्टर कमला पार्क क्षेत्र में सड़क पर बैठ गए, जिससे ट्रैफिक पर भी असर देखने को मिला। उन्होंने सोमवार को हमीदिया अस्पताल के बाहर प्रदर्शन के दौरान पुलिस की ओर से पानी की बौछार किए जाने से घायल साथियों को डेढ़-डेढ़ लाख रुपये का मुआवजा देने और िस मामले के लिए जिम्मेदार पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की।

इन राज्यों का दिया उदाहरण

ट्रेनी डॉक्टरों के प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि राज्यभर के मेडिकल कॉलेज में 3,655 एमबीबीएस ट्रेनी डॉक्टर हैं, जिनमें से 2,055 सरकारी मेडिकल कॉलेज में अध्ययनरत हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि एमबीबीएस की वार्षिक फीस करीब एक लाख रुपये है, जबकि चिकित्सा प्रशिक्षुओं को केवल 14,337 रुपये मासिक मानदेय दिया जाता है। उन्होंने दावा किया कि तमिलनाडु, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, गुजरात और राजस्थान में अपेक्षाकृत कम फीस के बावजूद चिकित्सा प्रशिक्षुओं को अधिक मानदेय मिलता है।

पुलिस कमिश्नर ने कहा- बातचीत जारी है

पुलिस उपायुक्त आयुष गुप्ता ने बताया कि ट्रेनी डॉक्टरों की मांगों को लेकर बातचीत जारी है।स्वास्थ्य विभाग का भी प्रभार संभाल रहे उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने संवाददाताओं से कहा कि ट्रेनी डॉक्टरों के साथ दोनों मुद्दों (मानदेय बढ़ाने और पुलिस कार्रवाई में घायल छात्रों को मुआवजा देने) पर सकारात्मक बातचीत हुई है। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री मोहन यादव के संपर्क में हैं और इस संबंध में शाम को फिर चर्चा होगी।

इस बीच, पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने सोमवार के प्रदर्शन के दौरान पानी की बौछार किए जाने की घटना की जांच के आदेश दिए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चिकित्सा प्रशिक्षुओं के सड़क पर बैठने से कमला पार्क क्षेत्र में यातायात प्रभावित हुआ। वहीं, हमीदिया अस्पताल में प्रदर्शन के कारण बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) के कामकाज पर असर पड़ा, जिससे मरीजों को परेशानी हुई।

Source link

Previous Post

शिवपुरी में शराब दुकान के खिलाफ महिलाओं का विरोध, हंगामे और तोड़फोड़ का वीडियो वायरल, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Next Post

सागर में जहरीली शराब से मौत के बाद उज्जैन में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, 7 गिरफ्तार, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

admin

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • सागर में जहरीली शराब से मौत के बाद उज्जैन में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, 7 गिरफ्तार, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • भोपाल में ट्रेनी डॉक्टरों पर लाठीचार्ज पर बवाल! अब मांग रहे डेढ़ लाख मुआवजा; क्या है वजह, Madhya-pradesh Hindi News
  • शिवपुरी में शराब दुकान के खिलाफ महिलाओं का विरोध, हंगामे और तोड़फोड़ का वीडियो वायरल, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • शिवपुरी के लुधावली में वायरल वीडियो से स्मैक बिक्री का दावा, पुलिस जांच और कार्रवाई की मांग, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • भिंड के बिडखड़ी में सरकारी मदद का इंतजार खत्म, ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर खुद शुरू कराया सड़क निर्माण, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    सागर में जहरीली शराब से मौत के बाद उज्जैन में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, 7 गिरफ्तार, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    सागर में जहरीली शराब से मौत के बाद उज्जैन में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, 7 गिरफ्तार, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    by admin
    September 8, 2026
    0

    8 सितंबर, मंगलवार: सागर में जहरीली शराब से मौत के बाद उज्जैन में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ...

    Recent News

    सागर में जहरीली शराब से मौत के बाद उज्जैन में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, 7 गिरफ्तार, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    सागर में जहरीली शराब से मौत के बाद उज्जैन में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, 7 गिरफ्तार, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    September 8, 2026
    भोपाल में ट्रेनी डॉक्टरों पर लाठीचार्ज पर बवाल! अब मांग रहे डेढ़ लाख मुआवजा; क्या है वजह, Madhya-pradesh Hindi News

    भोपाल में ट्रेनी डॉक्टरों पर लाठीचार्ज पर बवाल! अब मांग रहे डेढ़ लाख मुआवजा; क्या है वजह, Madhya-pradesh Hindi News

    September 8, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News