• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Friday, October 23, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

लखनऊ में हेड कॉन्स्टेबल ने पत्नी को मार डाला; 3 घंटे बेटे को गोद में लेकर घर के बाहर घूमता रहा, Uttar-pradesh Hindi News

admin by admin
September 7, 2026
in लखनऊ
0 0
0
लखनऊ में हेड कॉन्स्टेबल ने पत्नी को मार डाला; 3 घंटे बेटे को गोद में लेकर घर के बाहर घूमता रहा, Uttar-pradesh Hindi News


Follow us on Google News
share

लखनऊ के निशातगंज में मुख्य आरक्षी हिमांशु श्रीवास्तव ने विवाद के दौरान लोहे के मूसल से पत्नी रश्मि (40) के सिर पर वार कर हत्या कर दी। इसके बाद वह दुधमुंहे बेटे को गोद में लेकर तीन घंटे घूमता रहा। मकान मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

head Constable murders wife in Lucknow

लखनऊ में सिपाही ने पत्नी की हत्या की

लखनऊ के निशातगंज पेपर मिल कॉलोनी में रविवार तड़के मुख्य आरक्षी हिमांशु श्रीवास्तव ने भारी वस्तु से सिर पर प्रहार कर पत्नी रश्मि (40) की हत्या कर दी। हत्या के बाद दुधमुंहे बेटे को गोद में लेकर करीब तीन घंटे मोहल्ले में घूमता रहा। मकान मालिक ने पत्नी के बारे में पूछा तो उन्हें भी बरगलाता रहा। इस पर मकान मालिक ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। महानगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पूजाघर के पास औंधे मुंह खून से लथपथ हालत में रश्मि का शव पड़ा मिला। पुलिस ने हिमांशु को पकड़ लिया। रश्मि के भाई की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

हिमांशु 2011 बैच का सिपाही है

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। एसीपी महानगर अंकित कुमार के मुताबिक हिमांशु श्रीवास्तव वर्ष 2011 बैच का सिपाही है। मूल रूप से अयोध्या के निरालानगर का रहने वाला है। यहां डालीगंज स्थित पुलिस कार्यालय में जनसूचना प्रकोष्ठ में तैनात है। यहां पत्नी रश्मि और एक साल के बेटे के साथ पेपर मिल कालोनी में डॉक्टर अंशुमान श्रीवास्तव के मकान में किराए पर रह रहा था। रश्मि मूल रूप से आंबेडकर नगर के मालीपुर की थीं। वर्ष 2015 में दोनों का विवाह हुआ था।

तीन घंटे बेटे को गोद लेकर घूमता रहा

रविवार तड़के दोनों में विवाद के दौरान हिमांशु ने लोहे के मूसल से रश्मि के सिर पर हार कर दिया। सिर फट गया और उसकी मौत हो गई। इसके बाद हिमांशु बेटे को गोद में लेकर करीब सात बजे घर के बाहर निकला। करीब 10 बजे मकान मालिक ने उससे रश्मि के बारे में पूछा तो उन्हें भी बरगलाता रहा। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। इंस्पेक्टर महानगर अखिलेश कुमार मिश्रा और पुलिस बल ने घर जाकर देखा तो पूजाघर के पास औंधे मुंह रश्मि का शव पड़ा मिला। आरोपी हिमांशु को मौके पकड़कर थाने ले आया गया। उससे पूछताछ की जा रही है। रश्मि के भाई सौरभ ने बताया कि हिमांशु ने शादी के दो साल बाद ही अयोध्या में तलाक का केस कोर्ट में कराया था। उसमें समझौता हो गया था।

मकान मालिक से सवाल जवाब में फंसा

एसीपी के मुताबिक मकान मालिक ने बताया कि उनकी पत्नी ने जब हिमांशु को बच्चे के साथ कई घंटों बाहर देखा तो उससे पूछा कि रश्मि कहां है? पहले तो रश्मि के बारे में कोई उत्तर नहीं दिया। दोबारा पूछने पर बोला रश्मि जीने से गिर गईं, मकान मालिक ने पूछा कैसे? वह कहां हैं? बोला कि अस्पताल में भर्ती कराया है। मकान मालिक ने कहा हालत कैसी है? बोला रश्मि मर गई हैं। यह सुनते ही उन्होंने अनहोनी की आशंका से जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी।

पुलिस को भी बरगलाता रहा आरोपी सिपाही

पुलिस जब हत्यारोपी हिमांशु को पकड़कर थाने ले गई। थाने में पूछताछ के दौरान पुलिस को भी हिमांशु बरगलाता रहा। पूछताछ पर पहले बताया पत्नी जीने से गिर गई थी। पुलिस ने जब खून से सना मूसल दिखाया तो टालमटोल कर बोला कि उसने मारा। पुलिस अभी आरोपी से पूछताछ कर रही है। मूसल को और मौके से बरामद ब्लड सैंपल को साक्ष्य को फोरेंसिक लैब जांच के लिए भेजा दिया गया है। निशातगंज की पेपर मिल कॉलोनी में रविवार तड़के पत्नी की हत्या करने के बाद मुख्य आरक्षी हिमांशु श्रीवास्तव करीब तीन घंटे तक अपने एक साल के बेटे को गोद में लेकर मोहल्ले में घूमता रहा। घर लौटने के बाद वह मकान मालिक के पास पहुंचा और उलझन होने की बात कहकर कुछ देर बैठने लगा। करीब 10 बजे मकान मालिक ने जब रश्मि के बारे में पूछा तो हिमांशु उन्हें भी बरगलाता रहा। शक होने के बाद मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस को घर में पूजाघर के पास रश्मि का लथपथ शव मिला।



Source link

Views: 1
Previous Post

BHU में पद्मश्री डॉक्टर लाहिड़ी से मारपीट से सियासी पारा चढ़ा, जांच के लिए समिति बनी, Uttar-pradesh Hindi News

Next Post

यूपी में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, सीएम योगी ने मथुरा जन्मभूमि मंदिर में किए दर्शन-पूजन, Uttar-pradesh Hindi News

admin

admin

Next Post
यूपी में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, सीएम योगी ने मथुरा जन्मभूमि मंदिर में किए दर्शन-पूजन, Uttar-pradesh Hindi News

यूपी में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, सीएम योगी ने मथुरा जन्मभूमि मंदिर में किए दर्शन-पूजन, Uttar-pradesh Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • Asian Para Games Live Update: शीतल देवी और तोमन ने जीता गोल्ड, टेबल टेनिस में भाविना ने मेडल किया पक्का
  • चित्रकूट में यहां बसने वाला है नया नगर, किराए के मकान से लोगों को मिलेगी राहत, क्या है सरकार का प्लान?
  • 2014 में ही हो गई थी भविष्यवाणी, एआर रहमान ने बताया ‘रामायण’ से जुड़ा दिलचस्प किस्सा, अब सच हुआ सपना
  • नम आंखों से मां दुर्गा को दी गई विदाई, जयकारों के बीच निकली विसर्जन यात्रा ।।
  • वाह सिमरन वाह…एशियाई पैरा गेम्स में भारतीय स्प्रिंटर का धमाका, 100 मीटर में रिकॉर्ड के साथ जीता दूसरा गोल्ड

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    Asian Para Games Live Update: शीतल देवी और तोमन ने जीता गोल्ड, टेबल टेनिस में भाविना ने मेडल किया पक्का

    Asian Para Games Live Update: शीतल देवी और तोमन ने जीता गोल्ड, टेबल टेनिस में भाविना ने मेडल किया पक्का

    by admin
    October 22, 2026
    0

    Asian Para Games Live Update Day-4: एशियन पैरा गेम्स 2026 का आज चौथा दिन है. चौथे दिन के खेल में...

    Recent News

    Asian Para Games Live Update: शीतल देवी और तोमन ने जीता गोल्ड, टेबल टेनिस में भाविना ने मेडल किया पक्का

    Asian Para Games Live Update: शीतल देवी और तोमन ने जीता गोल्ड, टेबल टेनिस में भाविना ने मेडल किया पक्का

    October 22, 2026
    चित्रकूट में यहां बसने वाला है नया नगर, किराए के मकान से लोगों को मिलेगी राहत, क्या है सरकार का प्लान?

    चित्रकूट में यहां बसने वाला है नया नगर, किराए के मकान से लोगों को मिलेगी राहत, क्या है सरकार का प्लान?

    October 22, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News