• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Saturday, September 5, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

धनबाद में फिर धंसी जमीन, फट गई सड़कें; कई घरों को पहुंचा नुकसान, Jharkhand Hindi News

admin by admin
September 5, 2026
in धनबाद
0 0
0
धनबाद में फिर धंसी जमीन, फट गई सड़कें; कई घरों को पहुंचा नुकसान, Jharkhand Hindi News


झारखंड के धनबाद में जमीन धंसने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। कुसुंडा एरिया के गोधर छह नंबर बीसीसीएल कॉलोनी और हवा चानक के पास शनिवार को साढ़े पांच घंटे के अंतराल में भू-धंसान की दो घटनाओं से इलाके में दहशत है। सुबह करीब छह बजे हुई पहली घटना में कॉलोनी के कई आवास क्षतिग्रस्त हो गए और सड़क धंस गई। इसके बाद सुबह करीब 11:30 बजे हवा चानक के पास कॉलोनी में जाने वाली मुख्य पीसीसी सड़क करीब सात मीटर की परिधि में धंसकर लगभग 35 फीट नीचे चली गई। घटना के बाद वहां से तेजी से गैस का रिसाव होने लगा। मालूम हो कि गोधर से महज एक डेढ़ किलोमीटर दूर केंदुआडीह पहले से भू-धंसान और गैस रिसाव से प्रभावित है। यानी आसपास के क्षेत्र पूरी तरह प्रभावित हैं। विशेषज्ञों की रिपोर्ट में भी क्षेत्र को बेहद खतरनाक बताया गया है। अभी हाल में केंदुआडीह की घटना को देख विशेषज्ञों से अध्ययन कराया गया है।

लोगों से जल्द बेलगड़िया शिफ्ट होने की अपील

ताजा घटना पर एनजीकेसी गोधर के प्रोजेक्ट ऑफिसर दिलीप कुमार ने कहा कि गोधर छह नंबर का क्षेत्र आग और भू-धंसान के कारण असुरक्षित हो चुका है। यहां कई वर्षों से लगातार हर साल भू-धंसान की घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने लोगों से जल्द से जल्द बेलगड़िया में सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट होने की अपील की। बताया कि फिलहाल भू-धंसान वाले दोनों स्थलों की घेराबंदी कर दी गई है। इसके बाद धंसी जमीन को भरा जाएगा।

डीसी रेलवे लाइन के करीब धंस रही जमीन

गोधर छह नंबर में ढाई महीने के दौरान जमीन धंसने और गोफ बनने की यह चौथी घटना है। दोनों घटनाएं बंद खदान के तीन नंबर सीम क्षेत्र में हैं। खास बात यह है कि अब तक हुई सभी घटनाएं धनबाद रेल मंडल की डीसी (धनबाद-चंद्रपुरा) रेलवे लाइन से महज करीब 200 मीटर की दूरी पर हुई हैं। पिछले 8-10 वर्षों से यह इलाका लगातार भू-धंसान की चपेट में है। घटना के बाद क्षेत्रीय प्रबंधन ने सुरक्षा के मद्देनजर दोनों स्थलों की घेराबंदी कर दी है। प्रबंधन के अनुसार भू-धंसान वाले स्थानों को मिट्टी और बालू से भरने का काम किया जाएगा।

गोधर में 25 दिन पहले भी धंसी थी जमीन

गोधर छह नंबर कॉलोनी में करीब 200 घर हैं। करीब 25 दिन पहले कॉलोनी के बीच जमीन धंसने के बाद बीसीसीएल प्रबंधन ने पांच परिवारों को बेलगड़िया में शिफ्ट किया था। हालांकि कई परिवार अब भी सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किए जाने की उम्मीद में अपने घरों में रहने को विवश हैं। इनमें मनोज पासवान, मनोज कुमार पासवान, अमर कुमार पासवान, दिलीप पासवान, जान बाई, विपिन पासवान, सनोज पासवान, छोटू पासवान, रोहित पासवान, जयराम, मुकेश वर्मा, वाल्मीकि पासवान, पवन पासवान और रामा पासवान शामिल हैं। कॉलोनी निवासी रामा पासवान ने कहा कि बीसीसीएल अधिकारी लगातार बेलगड़िया शिफ्ट होने की बात कहते हैं, लेकिन वहां आवास उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है।



Source link

Previous Post

Bihar Floods: पटना पर खतरा गहराया, गांधीघाट पर 4 घंटे में 10 सेमी बढ़ा जलस्तर; सभी डीएम, एसपी अलर्ट पर, Bihar Hindi News

Next Post

UP Floods: देवरिया में गांवों की तरफ बढ़ रही सरयू नदी, प्रयागराज में घटा टोंस-बेलन का पानी, Uttar-pradesh Hindi News

admin

admin

Next Post
UP Floods: देवरिया में गांवों की तरफ बढ़ रही सरयू नदी, प्रयागराज में घटा टोंस-बेलन का पानी, Uttar-pradesh Hindi News

UP Floods: देवरिया में गांवों की तरफ बढ़ रही सरयू नदी, प्रयागराज में घटा टोंस-बेलन का पानी, Uttar-pradesh Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • उज्जैन रामघाट पर पंडित के ‘रूम पर चलो’ बोलते ही भड़कीं महिला, सिखाया सबक; तलाश में जुटी पुलिस, Ujjain Hindi News
  • जबलपुर के गौरीघाट में नर्मदा नदी में पलटी होमगार्ड की गश्त नाव, लाइफ जैकेट से सभी स्टाफ सुरक्षित, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • एक धमकी से भड़क उठी जेठानी, चाकू से गला रेतकर की देवरानी की हत्या, Madhya-pradesh Hindi News
  • सिंगरौली में सरकारी डॉक्टर के आवास में चल रहा था निजी डायग्नोस्टिक सेंटर, SDM ने किया सील, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • बारिश होगी या किली रहेगी धूप, अगले 24 घंटे कैसा रहेगा छत्तीसगढ़ का मौसम? 24 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, Chhattisgarh Hindi News

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    उज्जैन रामघाट पर पंडित के ‘रूम पर चलो’ बोलते ही भड़कीं महिला, सिखाया सबक; तलाश में जुटी पुलिस, Ujjain Hindi News

    उज्जैन रामघाट पर पंडित के ‘रूम पर चलो’ बोलते ही भड़कीं महिला, सिखाया सबक; तलाश में जुटी पुलिस, Ujjain Hindi News

    by admin
    September 5, 2026
    0

    मोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय...

    Recent News

    उज्जैन रामघाट पर पंडित के ‘रूम पर चलो’ बोलते ही भड़कीं महिला, सिखाया सबक; तलाश में जुटी पुलिस, Ujjain Hindi News

    उज्जैन रामघाट पर पंडित के ‘रूम पर चलो’ बोलते ही भड़कीं महिला, सिखाया सबक; तलाश में जुटी पुलिस, Ujjain Hindi News

    September 5, 2026
    जबलपुर के गौरीघाट में नर्मदा नदी में पलटी होमगार्ड की गश्त नाव, लाइफ जैकेट से सभी स्टाफ सुरक्षित, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    जबलपुर के गौरीघाट में नर्मदा नदी में पलटी होमगार्ड की गश्त नाव, लाइफ जैकेट से सभी स्टाफ सुरक्षित, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    September 5, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News