• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Friday, October 16, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

आज नहीं तो कल इंसाफ होगा; अंकित बालियान के परिजनों से अखिलेश ने फोन पर की बात, Uttar-pradesh Hindi News

admin by admin
August 29, 2026
in लखनऊ
0 0
0
आज नहीं तो कल इंसाफ होगा; अंकित बालियान के परिजनों से अखिलेश ने फोन पर की बात, Uttar-pradesh Hindi News


हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड के तीसरे दिन कैराना से सपा सांसद इकरा हसन पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने अंकित के पिता सतवीर सिंह की फोन पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से बात कराई। अखिलेश ने परिवार को न्याय की लड़ाई में हरसंभव मदद का भरोसा दिया।

UP News: हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या के तीसरे दिन कैराना से सपा सांसद इकरा हसन शुक्रवार को उनके पैतृक गांव बनतीखेड़ा पहुंचीं। यहां उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और अंकित के पिता सतवीर सिंह की फोन पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से बातचीत कराई।

फोन पर अखिलेश यादव ने अंकित के पिता को भरोसा दिलाया कि समाजवादी पार्टी इस मुश्किल घड़ी में परिवार के साथ है। उन्होंने न्याय की लड़ाई में हरसंभव सहयोग देने और मामले को उचित मंच पर उठाने का आश्वासन दिया। इसे लेकर सपा प्रमुख ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी पोस्ट किया, उन्होंने लिखा, ‘लोकप्रिय युवा गायक अंकित बालियान के दुखी पिता से बात करके हमने उन्हें ये आश्वासन दिया कि इंसाफ़ की इस लड़ाई में हम हर क़दम पर उनके साथ हैं। रक्षाबंधन के ठीक पहले जिन बहनों ने अपना भाई खोया है और माता-पिता ने पुत्र उनका दुख अपार है।’

अखिलेश यादव ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, ‘बालियान समाज भी अपने उभरते हुए सितारे को खोकर जितना व्यथित है, उसका वर्णन नहीं किया जा सकता है। इस हत्याकांड में उप्र की भाजपा सरकार और उनके ठंडे पड़े सहयोगियों की निष्क्रियता और पक्षपातपूर्ण रवैये से पूरी तरह हताश संपूर्ण बालियान समाज के लोगों को हम विश्वास दिलाते हैं कि उनके साथ अन्याय नहीं होने देंगे। हमारे जन-प्रतिनिधि लगातार शोक-संतप्त परिजनों के संपर्क में रहकर उन्हें हर तरह की मदद करने के लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगे। आज नहीं तो कल इंसाफ़ होगा, जब बदलाव होगा।’

इकरा हसन ने पुलिस प्रशासन पर लगाए आरोप

इकरा हसन ने हत्याकांड को लेकर पुलिस और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि दिनदहाड़े प्रशासन की मौजूदगी में इतनी बड़ी वारदात हो गई, लेकिन घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। सांसद के मुताबिक पुलिस ने चार दिन में मामले का खुलासा करने का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि यदि चौथे दिन तक हत्याकांड का खुलासा नहीं होता है तो परिवार जो फैसला करेगा, वह उसके साथ खड़ी रहेंगी। जरूरत पड़ने पर प्रशासन के खिलाफ धरना भी दिया जाएगा।

सोशल मीडिया पर शेयर किया फोटो

वहीं, इकरा हसन ने फोटो शेयर करते हुए मेटा पर लिखा, ‘दुःख की इस घड़ी में बड़े भाई विधायक चौधरी नाहिद हसन के साथ ग्राम बंतीखेड़ा पहुंचकर पीड़ित परिवार की पीड़ा सुनी और उन्हें हर संभव सहयोग एवं न्याय का भरोसा दिलाया और साथ ही समाज वादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से अंकित बालियान के पिता जी से फ़ोन पर वार्ता कराई राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने कहा हम सब पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं।’



Source link

Previous Post

नेपाल के लिए ट्रेन का इंतजार खत्म, वाराणसी से एक्सप्रेस और पैसेंजर का 31 को शुभारंभ, Uttar-pradesh Hindi News

Next Post

सोशल मीडिया पर छाई राधे-राधे की रील्स, #ब्रज84कोस परिक्रमा चार अरब व्यूज से टॉप ट्रेंड, Uttar-pradesh Hindi News

admin

admin

Next Post
सोशल मीडिया पर छाई राधे-राधे की रील्स, #ब्रज84कोस परिक्रमा चार अरब व्यूज से टॉप ट्रेंड, Uttar-pradesh Hindi News

सोशल मीडिया पर छाई राधे-राधे की रील्स, #ब्रज84कोस परिक्रमा चार अरब व्यूज से टॉप ट्रेंड, Uttar-pradesh Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • U23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में विश्वजीत मोरे ने रचा इतिहास, ग्रीको रोमन में सिल्वर जीतने वाले बने पहले भारतीय पहलवान
  • बेटी की दोस्त पर आया पिता का दिल, 30 की युवती संग हुई आंखें चार, 75 की उम्र में घोड़ी चढ़ने को तैयार दादा
  • Jailer 2 Movie Review: रजनीकांत की ‘जेलर 2’ में कई धमाकेदार मोड़, ऋतिक रोशन हैं सरप्राइजिंग फैक्टर
  • कैसे बनाएं अपने बच्चों को जिमनास्ट? अंबाला में ओलंपिक स्तर की सुविधाएं, कोच छाबड़ा ने बताया पूरा प्लान
  • UP Police Constable Result 2026: यूपी पुलिस सिपाही भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, यहां देखें पूरी डिटेल

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    U23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में विश्वजीत मोरे ने रचा इतिहास, ग्रीको रोमन में सिल्वर जीतने वाले बने पहले भारतीय पहलवान

    U23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में विश्वजीत मोरे ने रचा इतिहास, ग्रीको रोमन में सिल्वर जीतने वाले बने पहले भारतीय पहलवान

    by admin
    October 15, 2026
    0

    Last Updated:October 15, 2026, 15:05 ISTभारत के विश्वजीत मोरे ने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया....

    Recent News

    U23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में विश्वजीत मोरे ने रचा इतिहास, ग्रीको रोमन में सिल्वर जीतने वाले बने पहले भारतीय पहलवान

    U23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में विश्वजीत मोरे ने रचा इतिहास, ग्रीको रोमन में सिल्वर जीतने वाले बने पहले भारतीय पहलवान

    October 15, 2026
    बेटी की दोस्त पर आया पिता का दिल, 30 की युवती संग हुई आंखें चार, 75 की उम्र में घोड़ी चढ़ने को तैयार दादा

    बेटी की दोस्त पर आया पिता का दिल, 30 की युवती संग हुई आंखें चार, 75 की उम्र में घोड़ी चढ़ने को तैयार दादा

    October 15, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News