• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Thursday, October 15, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

यूपी में तड़तड़ाईं पुलिस की गोलियां, हाफ एनकाउंटर कर शातिर बदमाश गिरफ्तार, Uttar-pradesh Hindi News

admin by admin
August 28, 2026
in देवरिया
0 0
0
यूपी में तड़तड़ाईं पुलिस की गोलियां, हाफ एनकाउंटर कर शातिर बदमाश गिरफ्तार, Uttar-pradesh Hindi News


यूपी में गुरुवार की रात पुलिस की गोलियां तड़तड़ाईं। यूपी पुलिस ने देवरिया में हाफ एनकाउंटर कर एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर 12 केस दर्ज किए गए हैं।

यूपी में देवरिया जिले के सदर कोतवाली के बेलडाड मोड़ के समीप गुरुवार की रात पुलिस से बदमाश की मुठभेड़ हो गई। एक बदमाश को पैर में गोली लग गई। उसे उपचार के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। एसपी अभिजीत आर शंकर समेत अन्य अधिकारियों ने घटना स्थल पहुंच जानकारी ली।

गुरुवार की देर रात कोतवाली पुलिस को मुखबिर ने सूचना दिया कि एक बाइक पर सवार होकर दो बदमाश बेलडाड मोड़ के समीप आ रहे है। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस सक्रिय हो गई और बदमाशो की तलाश करने लगी। इस बीच एक बाइक पर दो युवक आते नजर आए, पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वह बरहज रोड की तरफ भागने लगे, इस बीच उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह बाइक लेकर गिर पड़े। इसके बाद दोनों भागने लगे। उसमें से एक ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया।

पुलिस अपना बचाव करते हुए जवाबी कार्रवाई की तो एक के पैर में गोली लग गई और वह मौके पर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस उसे लेकर मेडिकल कालेज पहुंची। पूछताछ में उसने अपना नाम मनीष जायसवाल निवासी देवरिया खास सदर कोतवाली बताया। इसके पास से पुलिस ने एक बाइक, एक पिस्टल, तीन कारतूस बरामद किया है। एसपी अभिजीत आर शंकर ने बताया बताया कि बदमाश के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है, पैर में गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फरार बदमाश की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है। बदमाश मनीष जायसवाल के ऊपर कुल 12 केस दर्ज हैं।

ईंट-भट्ठों पर आबकारी विभाग का छापा, दो गिरफ्तार

आबकारी विभाग ने गुरुवार को ईंट भट्ठों पर छापेमारी किया। जिसमें कच्ची शराब के दो अवैध कारोबारी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। जिनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। जिला आबकारी अधिकारी सुरेश चन्द्र मिश्र के निर्देश पर आबकारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार ने अपनी टीम के साथ रुद्रपुर क्षेत्र में ईंट भट्ठों पर छापेमारी किया। जिसमें रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव के गिदहा टोला पर दस-दस लीटर शराब के साथ दो महिलाओं को टीम ने गिरफ्तार कर लिया।

खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए 11 नमूने, जांच को भेजे

वहीं, देवरिया में आयुक्त खाद्य सुरक्षा विभाग एवं जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा रुद्रपुर, बरहज तथा सलेमपुर तहसील क्षेत्र में आगामी रक्षा बंधन त्योहार को देखते हुए सघन प्रवर्तन कार्यवाही संचालित की। इसके तहत मिठाई तथा दूध के कुल 11 नमूने जांच को भेजे गए हैं।



Source link

Previous Post

छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट, दुर्ग सबसे ज्यादा गर्म; आने वाले दिनों में कैसा मौसम?, Raipur Hindi News

Next Post

दतिया जिला अस्पताल के पुराने मेटरनिटी वार्ड में आग, शॉर्ट सर्किट से जला सामान; बड़ा हादसा टला, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

admin

admin

Next Post
दतिया जिला अस्पताल के पुराने मेटरनिटी वार्ड में आग, शॉर्ट सर्किट से जला सामान; बड़ा हादसा टला, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

दतिया जिला अस्पताल के पुराने मेटरनिटी वार्ड में आग, शॉर्ट सर्किट से जला सामान; बड़ा हादसा टला, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • कैसे बनाएं अपने बच्चों को जिमनास्ट? अंबाला में ओलंपिक स्तर की सुविधाएं, कोच छाबड़ा ने बताया पूरा प्लान
  • UP Police Constable Result 2026: यूपी पुलिस सिपाही भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, यहां देखें पूरी डिटेल
  • माधुरी दीक्षित की 6 अंडररेटेड फिल्में, 1 में मां बन सिल्वर स्क्रीन पर किया कमबैक, FLOP होकर भी गानों ने बचाई लाज
  • बीजपुर के दुर्गा पूजा में पहुंचे ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड, बच्चों की शिक्षा पर दिया जोर।
  • ‘खेलो खरगोन’ में युवा दिखाएंगे दमखम! विजेताओं को मिलेंगे 2 लाख के नकद इनाम

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    कैसे बनाएं अपने बच्चों को जिमनास्ट? अंबाला में ओलंपिक स्तर की सुविधाएं, कोच छाबड़ा ने बताया पूरा प्लान

    कैसे बनाएं अपने बच्चों को जिमनास्ट? अंबाला में ओलंपिक स्तर की सुविधाएं, कोच छाबड़ा ने बताया पूरा प्लान

    by admin
    October 14, 2026
    0

    Last Updated:October 12, 2026, 16:01 ISTGymnastics Classes Ambala : खेलों में करियर के लिए जिम्नास्टिक एक अच्छा विकल्प है. हरियाणा...

    Recent News

    कैसे बनाएं अपने बच्चों को जिमनास्ट? अंबाला में ओलंपिक स्तर की सुविधाएं, कोच छाबड़ा ने बताया पूरा प्लान

    कैसे बनाएं अपने बच्चों को जिमनास्ट? अंबाला में ओलंपिक स्तर की सुविधाएं, कोच छाबड़ा ने बताया पूरा प्लान

    October 14, 2026
    UP Police Constable Result 2026: यूपी पुलिस सिपाही भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, यहां देखें पूरी डिटेल

    UP Police Constable Result 2026: यूपी पुलिस सिपाही भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, यहां देखें पूरी डिटेल

    October 14, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News