• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Wednesday, October 14, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

इंदौर में 3 बहनों की मौत, दाल-चावल खाने के बाद बिगड़ी थी सेहत; फूड पॉइजनिंग का शक, Madhya-pradesh Hindi News

admin by admin
August 27, 2026
in मध्यप्रदेश
0 0
0
इंदौर में 3 बहनों की मौत, दाल-चावल खाने के बाद बिगड़ी थी सेहत; फूड पॉइजनिंग का शक, Madhya-pradesh Hindi News


मध्य प्रदेश के इंदौर में एक परिवार की 10, 8 और 5 साल की तीन बेटियों की मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक रात में घर का खाना खाने के बाद तीनों की तबीयत बिगड़ी और उन्हें उल्टी-दस्त होने लगे। दो बच्चियों ने इंदौर के एमवाय अस्पताल और तीसरी ने इटारसी के सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

मध्य प्रदेश के इंदौर से एक परिवार की तीन बेटियों की मौत की खबर सामने आई है। मृत बच्चियों की उम्र 10, 8 और 5 वर्ष बताई जा रही है। आरोप है कि इन बच्चियों की मौत फूड पॉइजनिंग के कारण हुई है। इनमें दो बच्चियों ने इंदौर के एमवाय अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा, जबकि तीसरी बच्ची की इटारसी के सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

परिवार मूल रूप से छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा का रहने वाला बताया जा रहा है। तीनों बच्चियों की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमॉर्टम और बिसरा जांच की रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होने की बात कही जा रही है।

रात में खाना खाने के बाद बिगड़ी हालत

जानकारी के मुताबिक पीथमपुर स्थित एलएनटी कंपनी में काम करने वाले नरेंद्र सिंह अपनी पत्नी अमरोतिन और बच्चों के साथ बेटमा क्षेत्र में रहते हैं। परिजनों के अनुसार रात करीब दो बजे परिवार के सदस्यों ने घर पर बनी दाल, चावल, रोटी और सब्जी खाई थी।

भोजन करने के कुछ ही समय बाद तीनों बच्चियों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें उल्टी-दस्त होने लगे और देखते ही देखते उनकी हालत गंभीर हो गई। परिजन तीनों को तत्काल उपचार के लिए इंदौर के एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दो बच्चियों को मृत घोषित कर दिया।

शव लेकर गांव रवाना हुए परिजन

दो बच्चियों की मौत के बाद बदहवास परिजन उनके शवों को लेकर एंबुलेंस से छत्तीसगढ़ स्थित अपने पैतृक गांव जांजगीर-चांपा के लिए रवाना हो गए। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर आरोप लगाया कि दोनों बच्चियों के शव बिना पोस्टमॉर्टम कराए ही उन्हें सौंप दिए गए।

इसी दौरान एंबुलेंस में मौजूद तीसरी बच्ची की हालत भी रास्ते में अचानक बिगड़ गई। परिजन उसे तत्काल इटारसी के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

इटारसी में पोस्टमॉर्टम, बिसरा होगा सुरक्षित

मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस सक्रिय हुई। बेटमा थाना प्रभारी सौरभ पांडे के मुताबिक प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध फूड पॉइजनिंग का प्रतीत हो रहा है, क्योंकि खाना खाने के बाद परिवार के सदस्यों की तबीयत बिगड़ी थी। हालांकि मौत की पुख्ता वजह अभी सामने नहीं आई है।

पुलिस ने तीनों बच्चियों के शवों को अपने कब्जे में लेकर इटारसी के अस्पताल में पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई शुरू कराई है। पोस्टमॉर्टम के बाद बिसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि तीनों बच्चियों की मौत फूड पॉइजनिंग से हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण था।

जांच के बाद ही सामने आएगी मौत की असली वजह

सीएमएचओ डॉ. माधव हसानी ने मामले की जांच किए जाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि फिलहाल जांच जारी है और इस संबंध में अभी अधिक जानकारी देना संभव नहीं है। पुलिस परिवार के अन्य सदस्यों की तबीयत, भोजन के नमूने और उपचार से जुड़े तथ्यों समेत सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

रिपोर्ट- हेमंत



Source link

Previous Post

उज्जैन के बड़ा गणेश मंदिर में देश-विदेश से पहुंची राखियां, गणेश जी को भाई मानती हैं महिलाएं, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Next Post

वो मशहूर शायर, जिसने आईसीएस की छोड़ी नौकरी, जेल की खानी पड़ी रोटी, बने उर्दू के पहले ज्ञानपीठ विजेता

admin

admin

Next Post
वो मशहूर शायर, जिसने आईसीएस की छोड़ी नौकरी, जेल की खानी पड़ी रोटी, बने उर्दू के पहले ज्ञानपीठ विजेता

वो मशहूर शायर, जिसने आईसीएस की छोड़ी नौकरी, जेल की खानी पड़ी रोटी, बने उर्दू के पहले ज्ञानपीठ विजेता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • UP Police Constable Result 2026: यूपी पुलिस सिपाही भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, यहां देखें पूरी डिटेल
  • माधुरी दीक्षित की 6 अंडररेटेड फिल्में, 1 में मां बन सिल्वर स्क्रीन पर किया कमबैक, FLOP होकर भी गानों ने बचाई लाज
  • बीजपुर के दुर्गा पूजा में पहुंचे ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड, बच्चों की शिक्षा पर दिया जोर।
  • ‘खेलो खरगोन’ में युवा दिखाएंगे दमखम! विजेताओं को मिलेंगे 2 लाख के नकद इनाम
  • UP Chunav: अजय राय को पार्टी में रोकने के लिए क्या करेगी कांग्रेस? बीजेपी में जाने की अटकलों के बीच चढ़ावा चोरी पर उगल रहे आग

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    UP Police Constable Result 2026: यूपी पुलिस सिपाही भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, यहां देखें पूरी डिटेल

    UP Police Constable Result 2026: यूपी पुलिस सिपाही भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, यहां देखें पूरी डिटेल

    by admin
    October 14, 2026
    0

    UP Police Constable Result 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर...

    Recent News

    UP Police Constable Result 2026: यूपी पुलिस सिपाही भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, यहां देखें पूरी डिटेल

    UP Police Constable Result 2026: यूपी पुलिस सिपाही भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, यहां देखें पूरी डिटेल

    October 14, 2026
    माधुरी दीक्षित की 6 अंडररेटेड फिल्में, 1 में मां बन सिल्वर स्क्रीन पर किया कमबैक, FLOP होकर भी गानों ने बचाई लाज

    माधुरी दीक्षित की 6 अंडररेटेड फिल्में, 1 में मां बन सिल्वर स्क्रीन पर किया कमबैक, FLOP होकर भी गानों ने बचाई लाज

    October 14, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News