• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Thursday, August 27, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

यूपी में सत्ताईस की तैयारी पर भारी न पड़ जाए गुटबाजी, नेताओं-कार्यकर्ताओं के भिड़ंत से सकते में भाजपा, Uttar-pradesh Hindi News

admin by admin
August 27, 2026
in देवरिया
0 0
0
यूपी में सत्ताईस की तैयारी पर भारी न पड़ जाए गुटबाजी, नेताओं-कार्यकर्ताओं के भिड़ंत से सकते में भाजपा, Uttar-pradesh Hindi News


यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा सत्ताईस की तैयारी में जोर-शोर से जुटी हुई है। इस बीच अयोध्या, कानपुर के बाद देवरिया में नेताओं कार्यकर्ताओं की आपसी भिड़ंत ने पार्टी को सकते में डाल दिया है।

बेहद अनुशासित मानी जाने वाली भाजपा इन दिनों अपनी गुटबंदी को लेकर चर्चा में है। पहले अयोध्या, फिर कानपुर और अब देवरिया में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता खुलेआम भिड़ गए। जूता-चप्पल से लेकर लाठी-डंडा भी चल गया। इससे पार्टी सकते में है। अब कहा जा रहा है कि रार नहीं थमी तो यह गुटबंदी 2027 पर भारी पड़ सकती है। देवरिया में एक दो नहीं बल्कि कई खेमों में पार्टी बंटी हुई दिख रही है। कई दिग्गज तो एक दूसरे को पटखनी देने के लिए अपने स्तर से बड़े-बड़े दांव भी लगा रहे हैं। पिछले दिनों संगठन के विस्तार में उपेक्षा के चलते भी एक खेमे की नाराजगी बढ़ी है।

भाजपा के सोशल मीडिया राष्ट्रीय सहसंयोजक शिवानंद द्विवेदी के स्वागत कार्यक्रम के दौरान मंगलवार को जो कुछ हुआ उसकी कल्पना भी किसी ने नहीं की होगी। एक पूर्व सांसद और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि के खेमों ने पार्टी का अनुशासन तार-तार कर दिया। पार्टी के झण्डे और डंडे से एक दूसरे पर हुआ हमला अप्रत्याशित था। इस घटना ने विरोधी दलों को भी भाजपा पर हमला करने का मौका दे दिया है।

सोशल मीडिया पर सपा समेत कई दलों के नेताओं ने इस पर अपनी भंड़ास निकाली है। इस स्थिति को देख भाजपा के कुछ नेता जहां परेशान हैं वहीं कुछ ऐसे लोग भी हैं जो इसमें अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने की फिराक में हैं। फिलहाल भाजपा के सामान्य कार्यकर्ताओं को इस मामले में पार्टी नेतृत्व के अगले कदम का इंतजार है।

टिकट के दावेदार भी साध रहे एक दूसरे पर निशाना

पिछले करीब एक साल से भाजपा में खेमेबंदी तेजी से बढ़ी है। जिले की सभी सातों विधानसभा सीटों पर भाजपा का कब्जा है। इन सीटों पर जहां वर्तमान विधायक स्वभाविक दावेदार माने जा रहे हैं वहीं सभी सीटों पर नए दावेदारों की एक बड़ी तादात भी उभरी है। दावेदारों के इस खेमे में शामिल नेता खुद को मजबूत दिखाने के लिए हर हथकण्डा अपना रहे हैं। कई विधानसभा क्षेत्रों में दावेदारों की इस फौज के चलते पार्टी के लिए असहज स्थिति उत्पन्न हो गई है।

वायरल वीडियो की होगी जांच

सूत्रों का कहना है कि मंगलवार को दो खेमों में हुई मारपीट की घटना के बाद वायरल हो रहे वीडियो की जांच के आधार पर पार्टी आगे की कार्रवाई करेगी। यह वीडियो पार्टी नेतृत्व तक पहुंच चुका है। सूत्रों का यह भी दावा है कि भाजपा इस पूरे प्रकरण की अपने स्तर से जांच कराने के मूड में है। जांच कमेटी में बाहर के कुछ बड़े पदाधिकारी शामिल हो सकते हैं। माना जा रहा है कि 29 अगस्त को मुख्यमंत्री के दौरे के बाद पार्टी इस संबंध में कुछ निर्णय लेगी। फिलहाल पार्टी का सारा जोर सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र के मझौलीराज में प्रस्तावित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को सफल बनाने पर है।

बोले जिलाध्यक्ष

भाजपा के जिलाध्यक्ष काली प्रसाद का कहना है कि स्वागत कार्यक्रम के दौरान जो कुछ भी हुआ वह ठीक नहीं था। इसके लिए जो लोग भी जिम्मेदार हैं उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए मै अपने स्तर से पार्टी के संगठन महामंत्री और प्रदेश अध्यक्ष को पत्र लिखूंगा। पार्टी में गुटबंदी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भाजपा अपने अनुशासन के लिए जानी जाती है और यह अनुशासन बना रहेगा।



Source link

Previous Post

छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले से टकराई एसयूवी कार, पीए समेत 6 लोग घायल; अस्पताल में भर्ती, Chhattisgarh Hindi News

Next Post

उज्जैन में करणी सेना के दो गुटों में हथियारों से हमला, 2 की मौत, 2 घायल; आरोपी फरार, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

admin

admin

Next Post
उज्जैन में करणी सेना के दो गुटों में हथियारों से हमला, 2 की मौत, 2 घायल; आरोपी फरार, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

उज्जैन में करणी सेना के दो गुटों में हथियारों से हमला, 2 की मौत, 2 घायल; आरोपी फरार, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • ग्वालियर पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव को लाड़ली बहनों ने बांधी राखी, जताया आभार, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • उज्जैन में करणी सेना के दो गुटों में हथियारों से हमला, 2 की मौत, 2 घायल; आरोपी फरार, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • यूपी में सत्ताईस की तैयारी पर भारी न पड़ जाए गुटबाजी, नेताओं-कार्यकर्ताओं के भिड़ंत से सकते में भाजपा, Uttar-pradesh Hindi News
  • छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले से टकराई एसयूवी कार, पीए समेत 6 लोग घायल; अस्पताल में भर्ती, Chhattisgarh Hindi News
  • झारखंड में पिता की हैवानियत; 6 महीने के बेटे को फर्श पर पटक कर मार डाला, Jharkhand Hindi News

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    ग्वालियर पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव को लाड़ली बहनों ने बांधी राखी, जताया आभार, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    ग्वालियर पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव को लाड़ली बहनों ने बांधी राखी, जताया आभार, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    by admin
    August 27, 2026
    0

    27 अगस्त, गुरुवार: ग्वालियर: रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों ने सीएम डॉ. मोहन यादव को राखी बांधी और योजनाओं के लिए...

    Recent News

    ग्वालियर पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव को लाड़ली बहनों ने बांधी राखी, जताया आभार, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    ग्वालियर पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव को लाड़ली बहनों ने बांधी राखी, जताया आभार, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    August 27, 2026
    उज्जैन में करणी सेना के दो गुटों में हथियारों से हमला, 2 की मौत, 2 घायल; आरोपी फरार, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    उज्जैन में करणी सेना के दो गुटों में हथियारों से हमला, 2 की मौत, 2 घायल; आरोपी फरार, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    August 27, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News