• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Tuesday, October 13, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

…तो भूख हड़ताल पर बैठेंगे दिग्विजय सिंह, धरना दे रहे अभ्यर्थियों के बीच पहुंचे पूर्व सीएम ने दी चेतावनी, Madhya-pradesh Hindi News

admin by admin
August 26, 2026
in मध्यप्रदेश
0 0
0
…तो भूख हड़ताल पर बैठेंगे दिग्विजय सिंह, धरना दे रहे अभ्यर्थियों के बीच पहुंचे पूर्व सीएम ने दी चेतावनी, Madhya-pradesh Hindi News


शहर के नीलम पार्क में वर्ग-2 माध्यमिक और वर्ग-3 प्राथमिक शिक्षक भर्ती-2025 में पद वृद्धि की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। एक दिन पहले एक प्रदर्शनकारी की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। इसके बाद भी अभ्यर्थियों ने आंदोलन जारी रखा है।

...तो भूख हड़ताल पर बैठेंगे दिग्विजय सिंह, धरना दे रहे अभ्यर्थियों के बीच पहुंचे पूर्व सीएम ने दी चेतावनी

…तो भूख हड़ताल पर बैठेंगे दिग्विजय सिंह, धरना दे रहे अभ्यर्थियों के बीच पहुंचे पूर्व सीएम ने दी चेतावनी

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के नीलम पार्क में शिक्षक भर्ती-2025 में पद वृद्धि और रिक्त पदों पर भर्ती की मांग को लेकर धरना दे रहे अभ्यर्थियों के बीच बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पहुंचे। उन्होंने अभ्यर्थियों की मांगों को जायज बताते हुए सरकार से जल्द समाधान देने की मांग की और चेतावनी दी कि अगर मांगें नहीं मानी गईं तो शिक्षक दिवस से वे खुद 24 घंटे की भूख हड़ताल करेंगे। इस दौरान पूर्व मंत्री पीसी शर्मा भी उनके साथ मौजूद रहे और महिला अभ्यर्थियों ने पूर्व सीएम को राखी बांधी।

सिंह ने कहा कि उनके जीवन में स्वास्थ्य और शिक्षा हमेशा महत्वपूर्ण विषय रहे हैं। उन्होंने अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि उस दौरान शिक्षा को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए बड़ी संख्या में स्कूल खोले गए थे। उनके अनुसार करीब 45 हजार नए स्कूल खोले गए तथा शिक्षकों की भर्ती का अधिकार भोपाल से हटाकर स्थानीय स्तर पर दिया गया, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकें।

सरकार की मंशा युवाओं को दूसरे मुद्दों में उलझाने की

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उस समय शिक्षकों की भर्ती में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जाती थी। वर्तमान शिक्षा व्यवस्था और सिलेबस में बदलाव को लेकर उन्होंने कहा कि इसका असर उन शिक्षकों पर पड़ रहा है, जिन्होंने वर्षों तक पुराने सिलेबस के आधार पर पढ़ाया है और अब उन्हें नए सिलेबस के अनुसार परीक्षा देने के लिए कहा जा रहा है। उन्होंने रिक्त पदों पर भर्ती नहीं किए जाने को लेकर सरकार पर सवाल उठाया और आरोप लगाया कि सरकार की प्राथमिकता शिक्षा एवं रोजगार देने के बजाय युवाओं को दूसरे मुद्दों में उलझाने की है।

‘शिक्षा और रोजगार की जगह धार्मिक मुद्दों को प्राथमिकता दे रही भाजपा’

सिंह ने भाजपा और आरएसएस पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में शिक्षा और रोजगार की जगह राजनीतिक एवं धार्मिक मुद्दों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने राम मंदिर के चंदे को लेकर भी भाजपा और संघ से जुड़े संगठनों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। अपनी उम्र का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि 80 वर्ष की उम्र में भी वह स्वयं को नौजवान मानते हैं।

बुधवार को धरने का छठवां दिन, एक की तबीयत बिगड़ी

बता दें कि शहर के नीलम पार्क में वर्ग-2 माध्यमिक और वर्ग-3 प्राथमिक शिक्षक भर्ती-2025 में पद वृद्धि की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। एक दिन पहले प्रदर्शनकारी अभ्यर्थी नरेंद्र राजपूत की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। इसके बाद भी अभ्यर्थियों ने आंदोलन जारी रखा है।

इससे पहले अभ्यर्थियों ने 21 अगस्त को भोपाल में बड़ा प्रदर्शन किया था। डीपीआई के सामने ज्ञापन एवं प्रदर्शन के बाद रैली निकालकर नीलम पार्क पहुंचने के बाद अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया। बुधवार को धरने का छठवां दिन है। अभ्यर्थियों के अनुसार नवंबर 2025 से जुलाई 2026 तक कई चरणों में आंदोलन किए जाने के बावजूद उनकी मांगों का समाधान नहीं हुआ है।



Source link

Previous Post

डबरा नगर पालिका में जनसमस्याओं पर पार्षदों का धरना: भैंस के आगे बजाई बीन, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Next Post

नरसिंहपुर में 6 महीने से राशन नहीं मिलने का आरोप, पर्ची कटने के बाद भी गरीब परिवार परेशान, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

admin

admin

Next Post
नरसिंहपुर में 6 महीने से राशन नहीं मिलने का आरोप, पर्ची कटने के बाद भी गरीब परिवार परेशान, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

नरसिंहपुर में 6 महीने से राशन नहीं मिलने का आरोप, पर्ची कटने के बाद भी गरीब परिवार परेशान, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • 6 टीमें 86 रेसलर्स… प्रो कुश्ती लीग का छठा एडिशन 9 जनवरी से, 34 ओलंपियन भी दिखाएंगे दमखम
  • नमाज अदा करने से पहले मस्जिद में हादसा, ‘वजू’ करते समय अचानक गिरा शख्स, मौत का वीडियो वायरल
  • मां दुद्धईया देवी धाम में दुर्गा पूजा और पर्दे पर रामलीला का भव्य शुभारंभ ।।
  • ‘दृश्यम’ की तरह, इस फ्रेंचाइजी का भी रहा बॉक्स ऑफिस पर बोलबाला | पहला पार्ट हिट, दूसरा ब्लॉकबस्टर, तीसरा सुपरहिट
  • पट अनावरण के साथ दुर्गा पूजा महोत्सव का भव्य शुभारंभ, भक्तिमय हुआ सब्जी मंडी का पंडाल ।।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    6 टीमें 86 रेसलर्स… प्रो कुश्ती लीग का छठा एडिशन 9 जनवरी से, 34 ओलंपियन भी दिखाएंगे दमखम

    6 टीमें 86 रेसलर्स… प्रो कुश्ती लीग का छठा एडिशन 9 जनवरी से, 34 ओलंपियन भी दिखाएंगे दमखम

    by admin
    October 12, 2026
    0

    Last Updated:October 09, 2026, 20:10 ISTPro Wrestling league starts on 9th January 2027: प्रो कुश्ती लीग का छठा एडिशन अगले...

    Recent News

    6 टीमें 86 रेसलर्स… प्रो कुश्ती लीग का छठा एडिशन 9 जनवरी से, 34 ओलंपियन भी दिखाएंगे दमखम

    6 टीमें 86 रेसलर्स… प्रो कुश्ती लीग का छठा एडिशन 9 जनवरी से, 34 ओलंपियन भी दिखाएंगे दमखम

    October 12, 2026
    नमाज अदा करने से पहले मस्जिद में हादसा, ‘वजू’ करते समय अचानक गिरा शख्स, मौत का वीडियो वायरल

    नमाज अदा करने से पहले मस्जिद में हादसा, ‘वजू’ करते समय अचानक गिरा शख्स, मौत का वीडियो वायरल

    October 12, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News