• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Monday, October 12, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

वाराणसी में बारिश का कहर, बीएचयू अस्पताल समेत कई इलाकों में भरा पानी, 5 की जान भी गई, Uttar-pradesh Hindi News

admin by admin
August 26, 2026
in वाराणसी
0 0
0
वाराणसी में बारिश का कहर, बीएचयू अस्पताल समेत कई इलाकों में भरा पानी, 5 की जान भी गई, Uttar-pradesh Hindi News


उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सोमवार रात से ही बारिश हो रही है। वहीं पूर्वांचल में भी बारिश का कहर जारी है। वाराणसी में भारी बारिश से बीएचयू समेत कई इलाकों में पानी भर गया है। वहीं बारिश से दो हादसों में पांच की जान चली गई है।

उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। सोमवार रात पूरे पूर्वांचल में बारिश का कहर जारी है। वाराणसी में सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक हुई झमाझम बारिश ने शहर की रफ्तार थाम दी। महज 12 घंटे में 119.8 एमएम बारिश दर्ज की गई। लगातार बारिश से शहर के कई इलाकों में जलजमाव हो गया। सड़कें पानी में डूब गईं और लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। पूर्वांचल के आसमान में बने चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से रातभर बारिश का दौर जारी रहा। वहीं बारिश में करंट से तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं दीवार ढहने से पति और पत्नी की भी जान चली गई है।

वाराणसी में बारिश ने कहर बरपाया। बीएचयू अस्पताल समेत कई इलाकों में पानी भर गया।

बीएचयू अस्पताल परिसर, गिरजाघर, नई सड़क, लंका, गोदौलिया समेत कई इलाकों में पानी भर गया। अस्पताल पहुंचने वाले मरीज और तीमारदार भी जलजमाव से परेशान रहे। कई प्रमुख मार्गों पर पानी भरने से वाहनों की रफ्तार धीमी रही। निचले इलाकों में स्थिति ज्यादा खराब रही।

बीएचयू में मरीजों को पानी में खड़े होकर पर्ची कटानी पड़ी।

बारिश के बीच बिजली आपूर्ति भी कई इलाकों में प्रभावित रही। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वांचल के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण वातावरण में नमी बनी हुई है। इसके प्रभाव से अगले दो दिनों तक आसमान में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। इस दौरान बीच-बीच में बारिश होने के आसार हैं। कुछ स्थानों पर तेज बारिश भी हो सकती है।

काशी में बारिश से कई इलाकों में पानी जमा हो गया है। इससे लोगों को भारी दिक्कतें हुईं।

खाली प्लॉट की दीवार गिरी, दंपति की मौत

औद्योगिक क्षेत्र चांदपुर में डाकघर के पास मंगलवार को खाली प्लॉट की करीब 12 फुट ऊंची दीवार गिरने से दंपति की मौत हो गई। पति औद्योगिक क्षेत्र में तार बनाने वाली कैपकॉन कंपनी में मशीन ऑपरेटर था। वह पत्नी के साथ दीवार के पास ही तिरपाल लगाकर रहता था। झारंखड के डुमरिया (जिला और थाना गढ़वा) निवासी 62 वर्षीय रवींद्र नाथ मिश्रा चांदपुर में वायर बनाने वाली कंपनी के ऑपरेटर था। वह 55 वर्षीय पत्नी प्रतिमा मिश्रा के साथ चांदपुर में डाकघर के निकट खाली प्लॉट के पास दीवार के निकट तिरपाल लगाकर रहता था। उसका एक बेटा भी चांदपुर में ही रहता है, जो घटनास्थल के निकट ही बाटी चोखा का ठेला लगाता है।

अस्पताल में पानी भर जाने से आने-जाने वाले मरीजों को काफी दिक्क्त हुई।

इंस्पेक्टर मुंडवाडीह अजय राज वर्मा ने बताया कि तेज बारिश के कारण दीवार की नींव में पानी घुस गया था। इस दौरान मंगलवार सुबह करीब 6.30 बजे दीवार गिरने से सो रहे रवींद्र नाथ मिश्रा और उसकी पत्नी प्रतिमा मिश्रा दब गए। दोनों की मौत हो गई।

भारी बारिश से बीएचयू अस्पताल में पानी भर गया।

करंट लगने से बाप-बेटे समेत तीन की मौत

वाराणसी में बारिश के दौरान सीलन के बीच करंट लगने से मंगलवार को पिता पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई। लल्लापुरा और चेतगंज के काली महल में घटनाएं हुई हैं। मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे थे। सिगरा इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्र ने बताया कि थाना क्षेत्र के लल्लापुरा स्थित काजीपुर खुर्द में सोमवार सुबह बारावफात की सजावट के दौरान करंट की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत हो गई। काजीपुर खुर्द निवासी सलीमुद्दीन उर्फ पप्पू (45) और उनका 17 वर्षीय पुत्र अनस सुबह करीब आठ बजे अपने घर के सामने बारावफात त्योहार की सजावट कर रहे थे। इसी दौरान अनस करंट की चपेट में आ गया। बेटे को बचाने के प्रयास में उसके पिता सलीमुद्दीन भी करंट की चपेट में आ गए।

बीएचयू में जलभराव के बीच स्ट्रेचर पर मरीजों को ले जाते तीमारदार।

उधर, चेतगंज इंस्पेक्टर विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि थाना क्षेत्र के कालीमहल तिराहे पर वाटर कूलर में उतर रहे करेंट की चपेट में आने से त्रिलोकी मोदनवाल(50) की मौत हो गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से झुलस गए और उनकी मौत हो गई।



Source link

Previous Post

Iran America War Update: युद्ध के बीच Mojtaba Khamenei Video से दुनिया हैरान | Trump | Hormuz, अंतरराष्ट्रीय वीडियो न्यूज

Next Post

ध्वस्तीकरण होना ही है, लखनऊ में वकीलों के अवैध चैंबर वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, Uttar-pradesh Hindi News

admin

admin

Next Post
ध्वस्तीकरण होना ही है, लखनऊ में वकीलों के अवैध चैंबर वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, Uttar-pradesh Hindi News

ध्वस्तीकरण होना ही है, लखनऊ में वकीलों के अवैध चैंबर वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, Uttar-pradesh Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • नमाज अदा करने से पहले मस्जिद में हादसा, ‘वजू’ करते समय अचानक गिरा शख्स, मौत का वीडियो वायरल
  • मां दुद्धईया देवी धाम में दुर्गा पूजा और पर्दे पर रामलीला का भव्य शुभारंभ ।।
  • ‘दृश्यम’ की तरह, इस फ्रेंचाइजी का भी रहा बॉक्स ऑफिस पर बोलबाला | पहला पार्ट हिट, दूसरा ब्लॉकबस्टर, तीसरा सुपरहिट
  • पट अनावरण के साथ दुर्गा पूजा महोत्सव का भव्य शुभारंभ, भक्तिमय हुआ सब्जी मंडी का पंडाल ।।
  • पट अनावरण के साथ दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ !!

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    नमाज अदा करने से पहले मस्जिद में हादसा, ‘वजू’ करते समय अचानक गिरा शख्स, मौत का वीडियो वायरल

    नमाज अदा करने से पहले मस्जिद में हादसा, ‘वजू’ करते समय अचानक गिरा शख्स, मौत का वीडियो वायरल

    by admin
    October 12, 2026
    0

    Last Updated:October 12, 2026, 15:00 ISTSaharanpur News: यूपी के जिला सहारनपुर में नमाज अदा करने से पहले वजू के दौरान...

    Recent News

    नमाज अदा करने से पहले मस्जिद में हादसा, ‘वजू’ करते समय अचानक गिरा शख्स, मौत का वीडियो वायरल

    नमाज अदा करने से पहले मस्जिद में हादसा, ‘वजू’ करते समय अचानक गिरा शख्स, मौत का वीडियो वायरल

    October 12, 2026

    मां दुद्धईया देवी धाम में दुर्गा पूजा और पर्दे पर रामलीला का भव्य शुभारंभ ।।

    October 12, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News