• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Friday, October 9, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

जातिवादी टिप्पणी, 25 KM का मार्च और 10 घंटे हंगामा; MP में शिक्षकों के खिलाफ स्कूली बच्चों ने खोला मोर्चा, Madhya-pradesh Hindi News

admin by admin
August 25, 2026
in मध्यप्रदेश
0 0
0
जातिवादी टिप्पणी, 25 KM का मार्च और 10 घंटे हंगामा; MP में शिक्षकों के खिलाफ स्कूली बच्चों ने खोला मोर्चा, Madhya-pradesh Hindi News


कलेक्टर से पहले एसडीएम, एसडीओपी, अपर कलेक्टर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समेत अन्य प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने छात्रों के पास पहुंचकर उन्हें वापस लौटने के लिए मनाने की कोशिश की, लेकिन छात्रों ने कलेक्टर से मिलकर बात करने का अपना इरादा नहीं बदला।

मध्य प्रदेश में बड़वानी जिले के एक सरकारी आवासीय विद्यालय के सैकड़ों छात्र, अपने शिक्षकों पर जातिसूचक शब्द इस्तेमाल करने और गलत व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए सोमवार को सड़कों पर उतर आए। इस दौरान लगभग 200 छात्र-छात्राएं करीब 25 किलोमीटर तक पैदल मार्च करते हुए जिला मुख्यालय की ओर बढ़े। इस दौरान कुछ देर के लिए वे आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरने पर भी बैठ गए, जिसके चलते वहां काफी लंबा जाम लग गया। जिसके बाद कलेक्टर वहां पहुंचीं और उन्होंने छात्र-छात्राओं से बात करते हुए आरोपों की जांच के लिए एक टीम का गठन करने की घोषणा की, तब जाकर विद्यार्थियों ने अपना विरोध प्रदर्शन खत्म किया।

यह विरोध-प्रदर्शन सेंधवा के पास जामली में स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने किया। इस आदिवासी बहुल जिले की अलग-अलग कक्षाओं खासकर 10वीं, 11वीं और 12वीं में पढ़ने वाले विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि विद्यालय के शिक्षक उन्हें जातिसूचक शब्दों से संबोधित करते हैं। साथ ही यह भी आरोप लगाया कि छात्रावास में उन्हें परिजनों से मिलने नहीं दिया जाता और उनसे खराब व्यवहार करते हुए उनका अपमान किया जाता है।

प्रिंसिपल के साथ ही अधिकारियों ने समझाने-बुझाने की कोशिश

विद्यार्थियों के पैदल मार्च के दौरान विद्यालय के प्राचार्य के साथ ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी उन्हें विरोध प्रदर्शन खत्म करने के लिए लगातार समझाते रहे, लेकिन वे जिला मुख्यालय पहुंचकर डीएम से मिलने की मांग पर अड़े रहे। विद्यार्थियों के पैदल मार्च की खबर मिलते ही कलेक्टर जयती सिंह जुलवानिया उनसे मिलने के लिए निकल गईं और बड़वानी पहुंचे से पहले ही नाराज छात्र-छात्राओं से मुलाकात की। हालांकि तब तक विद्यार्थी करीब 25 किलोमीटर पैदल चल चुके थे।

छात्रा बोली- माता-पिता का सम्मान नहीं किया जाता

प्रदर्शन में शामिल एक छात्रा ने आरोप लगाते हुए कहा, ‘हम एकलव्य जामली से हैं और हमने पहले भी जो मांगें उठाई थीं, उनमें से कोई भी पूरी नहीं हुई है। जो फीडबैक फॉर्म हमसे लिए गए थे, उन्हें भी हमारे सामने फाड़ दिया गया। हमारे माता-पिता का सम्मान नहीं किया जा रहा है। उनके सामने दरवाजे बंद किए जा रहे हैं।’

कलेक्टर बोलीं- बच्चों ने जातिसूचक शब्दों का आरोप लगाया

बच्चों से मिलने के बाद बड़वानी कलेक्टर जयती सिंह ने कहा कि ‘जामली के छात्रों को कुछ समस्याएं थीं, इसलिए हम उनसे मिलने आए। उन्होंने हमें अपने मुद्दों के बारे में बताया। मुख्य मुद्दा उनके खिलाफ जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का है। इसके अलावा, उन्होंने कुछ अन्य छोटे मुद्दे उठाए हैं और हमने उनकी चिंताओं पर विस्तार से चर्चा की।’

छात्रों ने कलेक्टर से मांगी खेल सुविधाएं

कलेक्टर ने कहा, ‘वे बेहतर खेल सुविधाएं चाहते हैं। यह जानकर अच्छा लगा कि हमारे बच्चे वॉलीबॉल और खो-खो खेल रहे हैं। कुछ अन्या छात्राएं डांस में भी शामिल हैं और वे चाहते हैं कि स्कूल में ऑडिटोरियम सभागार का निर्माण जल्द से जल्द पूरा हो।’ सिंह ने कहा कि आरोपों और अन्य शिकायतों की जांच के लिए एसडीएम और एसडीओपी की एक समिति गठित की गई है। एक बार पूरे मामले की जांच हो जाने के बाद, हम नियमों के अनुसार कार्रवाई करेंगे।

60 किमी पैदल चलने के लिए निकले थे छात्र

बता दें कि जामली का यह एकलव्य आवासीय विद्यालय जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर स्थित है। यहीं से छात्र-छात्राएं पैदल चलते हुए कलेक्टर मैडम से मिलने के लिए बड़वानी जा रहे थे। करीब 25 किलोमीटर चलने और कलेक्टर मैडम से मुलाकात होने के बाद लगभग 10 घंटे तक चला यह गतिरोध खत्म हो गया, इसके बाद प्रशासन ने छात्रों को बसों से वापस हॉस्टल भेज दिया।



Source link

Previous Post

मुरैना में मुख्यमंत्री आवास योजना की तीसरी किस्त अटकी, हितग्राही ने पंचायत सचिव पर लगाए आरोप, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Next Post

डिंडौरी के ईशनपुरा गांव में घर में लगी भीषण आग, 2 लाख की गृहस्थी जलकर राख, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

admin

admin

Next Post
डिंडौरी के ईशनपुरा गांव में घर में लगी भीषण आग, 2 लाख की गृहस्थी जलकर राख, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

डिंडौरी के ईशनपुरा गांव में घर में लगी भीषण आग, 2 लाख की गृहस्थी जलकर राख, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • द ग्रेट खली ने डब्ल्यूडब्ल्यूई में कब किया था डेब्यू, जानें किस रेसलर के खिलाफ लड़ा था पहला मैच
  • UP के 18 शहरों की बदलेगी सूरत, राजधानी लखनऊ में दौड़ेंगी 1725 इलेक्ट्रिक बसें, बनेगा नया बस टर्मिनल
  • चार यार की रिलीज डेट आउट, पूरव झा और दिव्येंदु भट्टाचार्य की नई सीरीज में मिलेगा सस्पेंस और क्राइम का डबल डोज
  • पैरा एशियन गेम्स चयन पर बवाल, पैरा-शूटरों ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, PCI ने कहा- चयन 100% निष्पक्ष
  • लखनऊ में बाढ़ की आफत, फेमस फीनिक्स पलासियो मॉल से लेकर इकाना स्टेडियम और IIIT कैंपस में भरा पानी 

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    द ग्रेट खली ने डब्ल्यूडब्ल्यूई में कब किया था डेब्यू, जानें किस रेसलर के खिलाफ लड़ा था पहला मैच

    द ग्रेट खली ने डब्ल्यूडब्ल्यूई में कब किया था डेब्यू, जानें किस रेसलर के खिलाफ लड़ा था पहला मैच

    by admin
    October 9, 2026
    0

    Last Updated:October 08, 2026, 23:24 ISTThe Great Khali first WWE fight: द ग्रेट खली की डब्ल्यूडब्ल्यूई में एंट्री बेहद खतरनाक...

    Recent News

    द ग्रेट खली ने डब्ल्यूडब्ल्यूई में कब किया था डेब्यू, जानें किस रेसलर के खिलाफ लड़ा था पहला मैच

    द ग्रेट खली ने डब्ल्यूडब्ल्यूई में कब किया था डेब्यू, जानें किस रेसलर के खिलाफ लड़ा था पहला मैच

    October 9, 2026
    UP के 18 शहरों की बदलेगी सूरत, राजधानी लखनऊ में दौड़ेंगी 1725 इलेक्ट्रिक बसें, बनेगा नया बस टर्मिनल

    UP के 18 शहरों की बदलेगी सूरत, राजधानी लखनऊ में दौड़ेंगी 1725 इलेक्ट्रिक बसें, बनेगा नया बस टर्मिनल

    October 9, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News