• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Monday, October 5, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

सुप्रीम कोर्ट में बिहार सरकार ने कबूली एके-47 से फायरिंग की बात, क्यों सिपाही ने गोली चलाई, ये भी बताया, Bihar Hindi News

admin by admin
August 20, 2026
in बिहार
0 0
0
सुप्रीम कोर्ट में बिहार सरकार ने कबूली एके-47 से फायरिंग की बात, क्यों सिपाही ने गोली चलाई, ये भी बताया, Bihar Hindi News


बिहार के सीवान में छात्र आंदोलन के दौरान पुलिस सिपाही द्वारा एके-47 से फायरिंग की बात राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में स्वीकार की है। सरकार ने यह भी बताया कि किन परिस्थितियों में सिपाही ने एके-47 से गोलियां चलाई थी।

बिहार सरकार ने छात्र आंदोलन के दौरान सीवान में एके-47 से फायरिंग की बात कबूली है। सुप्रीम कोर्ट में दिए गए हलफनामे में राज्य सरकार ने कहा कि छात्र आंदोलन के दौरान एक सिपाही ने एके-47 से चार राउंड गोलियां चलाई थी। सम्राट सरकार ने अदालत को इसकी वजह भी बताई। सरकार का कहना है कि एके-47 से सिर्फ हवा में फायरिंग की गई थी। उसकी गोली लगने से कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ था। इस मामले की जांच अभी चल रही है। उस सिपाही को गलत आचरण के चलते निलंबित कर दिया गया।

बिहार सरकार ने पिछले महीने नीट पेपर लीक को लेकर हुए छात्र आंदोलन के दौरान पुलिस बर्बरता के आरोप वाली जनहित याचिकाओं पर अपना जवाब दाखिल किया। इसमें सरकार ने कहा कि आंदोलन के दौरान जो तीन प्रदर्शनकारी घायल हुए थे, वे एके-47 राइफल से चली गोली की वजह से घायल नहीं हुए थे। ना ही वे उस जगह मौजूद थे जहां इस अत्याधुनिक राइफल का इस्तेमाल किया गया।

एके-47 से क्यों की थी फायरिंग?

राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि सीवान में सिपाही ने एके-47 से फायरिंग क्यों की थी। सरकार ने कहा कि छात्र आंदोलन के दौरान सिपाही प्रदर्शनकारियों की भीड़ में फंस गया था। इसलिए उसने हवाई में एके-47 से चार गोलियां फायर की थी। हालांकि, उस गोली से कोई घायल नहीं हुआ।

राज्य सरकार ने आगे कहा हाथी चौक के पास, भीड़ को तितर-बितर करने के लिए एक सहायक उपनिरीक्षक ने अपनी 9 एमएम पिस्टल से 2 राउंड फायरिंग की, जिससे तीन प्रदर्शनकारियों को ‘मामूली चोटें’ आईं।

आंदोलन में एके-47 के इस्तेमाल पर रोक

एके-47 एक प्लाटून लेवल का हथियार है। इसका इस्तेमाल स्पेशल ऑपरेशन में ही किया जाता है। कानून व्यवस्था बनाए रखने की स्थितियों जैसे आंदोलन, प्रदर्शन आदि में इसका इस्तेमाल नहीं किया जाता है। बिहार के डीजीपी की ओर से एके-47 के इस्तेमाल को लेकर निर्देश जारी किए हैं।

एके-47 से गोली चलाने वाला सिपाही सस्पेंड

सुप्रीम कोर्ट को बताया गया कि एके-47 से गोली चलाने वाले सिपाही को गलत व्यवहार के कारण निलंबित कर दिया गया। उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की गई।

मामले की जांच जारी

25 जुलाई को सीवान में छात्र आंदोलन के दौरान एके-47 से फायरिंग की जांच जारी है। सरकार ने कहा कि हथियार के प्रकार, फायरिंग की दूरी, एंगल आदि का पता लगाने के लिए गहनता से जांच की जा रही है।

पुलिस प्रशासन पर जानबूझकर हमला हुआ

बिहार सरकार ने कहा कि प्रदर्शनकारियों ने सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया और विरोध प्रदर्शन के दौरान असामाजिक तत्वों ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने में जुटे कई पुलिस अधिकारियों पर जानबूझकर हमला किया। राज्य के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक को सभी वीडियो फुटेज और अन्य रिकॉर्ड सुरक्षित रखने का निर्देश दिया गया।

आंदोलनकारी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई नहीं

बिहार सरकार ने कहा कि राज्य में पुलिस उन प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं कर रही जिनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। 18 साल से कम उम्र के सभी बच्चे, जिन्हें विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में गिरफ्तार/हिरासत में लिया गया था लेकिन जिनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था, उन्हें खुद या उनके परिवार के सदस्यों द्वारा एक साधारण बॉंड भरने पर रिहा कर दिया गया।

बिहार में हुए थे हिंसक प्रदर्शन

बिहार सरकार के अनुसार पिछले महीने छात्र आंदोलन के दौरान पटना, जहानाबाद, छपरा, भागलपुर, सीतामढ़ी, औरंगाबाद, कटिहार, किशनगंज और सीवान में विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गए थे। छपरा में 25 जुलाई को दोपहर तक विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण था, लेकिन बाद में असामाजिक तत्वों की एक बेकाबू भीड़ प्रदर्शनकारियों के साथ मिल गई और तोड़-फोड़ और पत्थरबाजी शुरू कर दी। इन हिंसक घटनाओं में दो बीडीओ, तीन पुलिस इंस्पेक्टर, दो सब-इंस्पेक्टर और 11 सिपाही घायल हो गए।

इस हमले में बीडीओ की एक आंख चली गई, जबकि दूसरे का सिर भारी चीज लगने से बुरी तरह कुचल गया और वह जिंदगी-मौत की लड़ाई लड़ रहा है। इन घटनाओं के लिए आईसा और आरवाईए (सीपीआई माले के छात्र संगठन) के आह्वान को जिम्मेदार ठहराया गया। इसमें कहा गया कि 24 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा विरोध प्रदर्शन के आह्वान का बिहार में कोई खास असर नहीं दिखा।



Source link

Previous Post

शंकराचार्य के नेतृत्व में सनातन बोर्ड चलाए राम मंदिर; सरकार को देवकीनंदन ठाकुर की सलाह, Uttar-pradesh Hindi News

Next Post

2 बीवियों के रहते तीसरी बारात लेकर पहुंचा मंजर, लौटानी पड़ी बारात; क्या थी वजह, Jharkhand Hindi News

admin

admin

Next Post
2 बीवियों के रहते तीसरी बारात लेकर पहुंचा मंजर, लौटानी पड़ी बारात; क्या थी वजह, Jharkhand Hindi News

2 बीवियों के रहते तीसरी बारात लेकर पहुंचा मंजर, लौटानी पड़ी बारात; क्या थी वजह, Jharkhand Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड
  • मोबाइल की फोटो दिखाकर आजमगढ़ में दुर्गापूजा के लिए मूर्ति बनवा रहे लोग, महाराष्ट्र व कोलकाता के कलाकार बना रहे जीवंत प्रतिमा
  • सिंगीतम श्रीनिवास राव के निधन से दुखी हुए कमल हासन, एसएस राजामौली बोले- उनके परिवार के साथ मेरी संवेदना
  • ओबरा मे निजी DAV विद्यालय परिसर में सरकारी धन से निर्माण का आरोप, जिलाधिकारी से जांच की मांग।
  • एशियन गेम्स 2026 लाइव अपडेट्स: भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता गोल्ड, पदकों की संख्या 81 पर पहुंची

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    by admin
    October 4, 2026
    0

    सोनीपत: एशियन गेम्स में भारतीय हॉकी टीम के स्वर्ण पदक जीतते ही सोनीपत के अभिषेक नैन के घर में खुशियों...

    Recent News

    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    October 4, 2026
    मोबाइल की फोटो दिखाकर आजमगढ़ में दुर्गापूजा के लिए मूर्ति बनवा रहे लोग, महाराष्ट्र व कोलकाता के कलाकार बना रहे जीवंत प्रतिमा

    मोबाइल की फोटो दिखाकर आजमगढ़ में दुर्गापूजा के लिए मूर्ति बनवा रहे लोग, महाराष्ट्र व कोलकाता के कलाकार बना रहे जीवंत प्रतिमा

    October 4, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News