• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Monday, October 5, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

30 फीट गहरे मिट्टी के मलबे में दबे बाप-बेटे; जेसीबी से रेस्क्यू, सहारनपुर में हादसा, Uttar-pradesh Hindi News

admin by admin
August 16, 2026
in उत्तर प्रदेश
0 0
0
30 फीट गहरे मिट्टी के मलबे में दबे बाप-बेटे; जेसीबी से रेस्क्यू, सहारनपुर में हादसा, Uttar-pradesh Hindi News


Follow us on Google News
share

सहारनपुर के चिराऊ गांव में बंद नलकूप से ईंट निकालते समय मिट्टी की ढांग ढहने से किसान कुलदीप और उसका 12 वर्षीय बेटा गौरव करीब 30 फुट मलबे में दब गए। जेसीबी से किसान को निकालकर अस्पताल भेजा गया, जबकि बच्चे को बचाने के लिए रेस्क्यू जारी है।

Father and son buried under soil debris in Saharanpur

सहारनपुर में मिट्टी के मलबे में दबे बाप-बेटे

सहारनपुर के बड़गांव थाना क्षेत्र के चिराऊ गांव में शनिवार शाम बंद नलकूप के कुएं से ईंट निकालते समय बड़ा हादसा हो गया। मिट्टी की ढांग अचानक ढहने से 12 वर्षीय बेटे समेत किसान करीब 30 फुट गहरे मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद किसान को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि उसके बेटे की तलाश में रेस्क्यू अभियान जारी है। गांव चिराऊ निवासी कुलदीप पुत्र प्रहलाद शनिवार को खेत में स्थित बंद नलकूप के कुएं की खुदाई कर उसमें लगी ईंटें निकाल रहा था।

मिट्टी के मलबे में दबे बाप-बेटे

शाम करीब चार बजे उसका 12 वर्षीय बेटा गौरव पिता के लिए चाय लेकर खेत पर पहुंचा। वह कुएं के पास खड़ा होकर पिता को चाय पीने के लिए आवाज देने लगा। इसी दौरान अचानक मिट्टी की ढांग भरभराकर कुएं में गिर गई। मिट्टी का मलबा गिरने से कुलदीप और गौरव करीब 30 फुट नीचे दब गए। हादसे की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस-प्रशासन को सूचना दी गई। कुछ ही देर में एसडीएम रामपुर और फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई।

जेसीबी से मलबा हटाने का काम जारी

रेस्क्यू टीम ने जेसीबी की मदद से मलबा हटाने का काम शुरू किया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने कुलदीप को मलबे से बाहर निकाल लिया। गंभीर हालत में उसे एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, 12 वर्षीय गौरव अभी भी मलबे में दबा हुआ है। उसे बाहर निकालने के लिए पुलिस और प्रशासन की टीम रेस्क्यू अभियान चला रही है। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद हैं। जेसीबी और अन्य संसाधनों की मदद से मिट्टी हटाकर बच्चे तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। प्रशासन की निगरानी में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।



Source link

Previous Post

कुमार सानू का रोमांटिक गाना, 70 लाख से ज्यादा बिके थे ऑडियो कैसेट, संजय-माधुरी की हिट हुई जोड़ी

Next Post

दिल्ली के स्पेशलिस्ट डॉक्टरों का ऐलान; हर हफ्ते 2 घंटे देंगे गरीबों को फ्री सलाह, Ncr Hindi News

admin

admin

Next Post
दिल्ली के स्पेशलिस्ट डॉक्टरों का ऐलान; हर हफ्ते 2 घंटे देंगे गरीबों को फ्री सलाह, Ncr Hindi News

दिल्ली के स्पेशलिस्ट डॉक्टरों का ऐलान; हर हफ्ते 2 घंटे देंगे गरीबों को फ्री सलाह, Ncr Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड
  • मोबाइल की फोटो दिखाकर आजमगढ़ में दुर्गापूजा के लिए मूर्ति बनवा रहे लोग, महाराष्ट्र व कोलकाता के कलाकार बना रहे जीवंत प्रतिमा
  • सिंगीतम श्रीनिवास राव के निधन से दुखी हुए कमल हासन, एसएस राजामौली बोले- उनके परिवार के साथ मेरी संवेदना
  • ओबरा मे निजी DAV विद्यालय परिसर में सरकारी धन से निर्माण का आरोप, जिलाधिकारी से जांच की मांग।
  • एशियन गेम्स 2026 लाइव अपडेट्स: भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता गोल्ड, पदकों की संख्या 81 पर पहुंची

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    by admin
    October 4, 2026
    0

    सोनीपत: एशियन गेम्स में भारतीय हॉकी टीम के स्वर्ण पदक जीतते ही सोनीपत के अभिषेक नैन के घर में खुशियों...

    Recent News

    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    ‘सब कुछ छोड़ सकता हूं, हॉकी नहीं’… मां से कही ये बात, अब बेटा एशियन गेम्स में जीतकर आया गोल्ड

    October 4, 2026
    मोबाइल की फोटो दिखाकर आजमगढ़ में दुर्गापूजा के लिए मूर्ति बनवा रहे लोग, महाराष्ट्र व कोलकाता के कलाकार बना रहे जीवंत प्रतिमा

    मोबाइल की फोटो दिखाकर आजमगढ़ में दुर्गापूजा के लिए मूर्ति बनवा रहे लोग, महाराष्ट्र व कोलकाता के कलाकार बना रहे जीवंत प्रतिमा

    October 4, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News